• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Saturday, August 15, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

बाहुबली पूर्व विधायक राजन तिवारी की गिरफ्तारी को टीम गठित

by नवटाइम्स न्यूज़
July 23, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
राजन तिवारी

गोरखपुर। गैंगस्टर के मुकदमे में पेशी पर न आने वाले पूर्व विधायक व माफिया राजन तिवारी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने सीओ कैंट के नेतृत्व में तीन टीम गठित की है।28 जुलाई को इस मामले में अगली सुनवाई है।17 साल से जारी हो रहे वारंट के गायब होने की जांच एसपी सिटी करेंगे।

1998 में दुर्दांत श्रीप्रकाश शुक्ल, पूर्व विधायक राजन तिवारी समेत चार बदमाशों के खिलाफ कैंट पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसी साल श्रीप्रकाश शुक्ल को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया। दो अन्य बदमाशों की भी मौत हो चुकी है। मूल रुप से गगहा के सोहगौरा गांव का रहने वाले राजन ने एक दशक से अपना ठिकाना बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का बना रखा है। कुछ दिनों पहले चुपके से उसने गोरखपुर में वापसी करते हुए प्रापर्टी डीलिंग शुरू की। भनक लगते ही पुलिस ने शिकंजा कसते हुए प्रदेश के माफिया की सूची में नाम शामिल करने के लिए भेज दिया।

राजन की सक्रियता को देख शिकंजा कसते हुए डीजीपी मुख्यालय ने प्रदेश के 61 माफिया की सूची में उसका नाम शामिल कर लिया। जोन कार्यालय से राजन पर दर्ज मुकदमे की जांच शुरू हुई तो पता चला कि गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी 17 साल से वह कोर्ट में पेशी पर नहीं आ रहा। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि राजन को गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश करने के लिए सीओ कैंट श्याम विंद के नेतृत्व में टीम बनाई गई है, जिसमें प्रभारी निरीक्षक कैंट, एसओजी व सर्विलांस की टीम शामिल है।

टॉप 10 पर शिकंजा कसने में फेल हुई जिले की पुलिस: टॉप 10 बदमाशों के खिलाफ जिले की पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाई है। समीक्षा में यह मामला सामने आने के बाद जोन कार्यालय ने आपत्ति जताई है। एडीजी ने एसएसपी को पत्र लिखकर प्रभावी बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के साथ ही उनकी संपत्ति को जब्त कराने को कहा है।

शासन के निर्देश पर प्रदेश, जिला व थाना स्तर पर टाप 10 बदमाशों की सूची तैयार की गई थी।जिला स्तर पर चिन्हित किए गए माफिया में केवल प्रदीप सिंह, सुधीर सिंह, विनोद उपाध्याय, राकेश यादव के अलावा अन्य किसी पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।कोर्ट में विचाराधीन मुकदमे में भी सजा नहीं हो पायी है।एडीजी जोन अखिल कुमार ने इस पर नाराजगी जताते हुए चिन्हित माफिया पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

यह हैं जिले के टाप 10 बदमाश: झंगहा के सुगहा निवासी राघवेंद्र यादव, बेलघाट के बहादुरपुर बुजुर्ग निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह, गुलरिहा के झुंगिया बाजार निवासी राकेश यादव, बांसगांव के धसका निवासी राधे उर्फ राधेश्याम यादव, कैंट के बेतियाहाता निवासी सत्यव्रत राय, खजनी के बसडीला निवासी सुभाष शर्मा, कैंट के बेतियाहाता में रहने वाले अजीत शाही, गीडा के मल्हीपुर निवासी प्रदीप सिंह, शाहपुर के बशारतपुर निवासी सुधीर सिंह और गोरखनाथ के जटेपुर उत्तरी निवासी विनोद उपाध्याय का नाम शामिल है।

Tags: Don Shriprakash Shuklagorakhpur newsGorakhpur Policegorakhpur-city-crimeMafia Rajan TiwarinewsstateUP Top Don
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Tiger Shroff

Happy Birthday Tiger Shroff : बॉलीवुड के फिट एंड फाइन हीरो का आज 33वा जन्मदिन, जाने टाइगर श्रॉफ के बारे में कुछ ख़ास बाते|

3 years ago
Vivo Y22

4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y22 स्मार्टफोन, जानें कीमत

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

SWITCH Mobility Pledges to Accelerate its Shift to Zero-Emission Mobility on India's 80th Independence Day

SWITCH Mobility Pledges to Accelerate its Shift to Zero-Emission Mobility on India's 80th Independence Day

August 15, 2026
Handloom Hackathon

Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India’s USD 5 Billion Handloom Industry

August 15, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)