• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, May 10, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से जीती टी20 सीरीज, आखिरी मैच में 4 रनों से हराया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 29, 2022
in खेल
0
आयरलैंड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज पर मंगलवार को रात रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ कब्जा जमाया। आखिरी मैच में भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के करीब पहुंच चुकी थी लेकिन उमरान मलिक ने अपनी सूझबूझ भरी गेंदबाजी से मैच बचा लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 225 रन बनाए थे। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 221 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

मंगलवार को भारत के कमतर आंके जा रहे आयरलैंड की टीम ने ऐसा खेल दिखाया जिसने एक वक्त सबकी जान हलक में ला दी थी। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम आखिरी ओवर में 209 रन के स्कोर तक पहुंच चुकी थी। जीत के लिए टीम के 6 गेंद पर 17 रन की जरूरत थी और यह हासिल करना इतना मुश्किल नहीं था। इस सीरीज से अपने टी20 करियर की शुरुआत करने वाले उमरान मे 6 गेंद पर आयरिश बल्लेबाजों को 12 रन ही बनाने दिए और मैच बचाकर भारत के नाम शर्मनाक हार का कलंक लगने से बचा लिया।

आखिरी ओवर में उमरान ने बचाया मैच

6 गेंद पर 17 रन बाकी बचे थे और कप्तान हार्दिक ने ऐसे में गेंद युवा तेज गेंदबाज उमरान को दिया। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना दूसरी गेंद नो बाल रही यह उमरान के कम अनुभव का नतीजा था। इसके बाद फ्री हिट पर अडायर ने चौका लगाया। इसके बाद एक और चौका उनके बल्ले से निकला। अगली तीन गेंद पर 8 रन चाहिए थे और अडायर ने 1 रन लिया।

पांचवीं गेंद पर बाई के रूप में आयरलैंड को 1 रन और मिला। आखिरी गेंद पर जीत के लिए छक्के की जरूरत थी जबकि मैच टाई करने के लिए 5 रन चाहिए थे। उमरान ने इस गेंद पर सिर्फ 1 रन दिया और भारत 4 रन से मैच जीतकर आयरलैंड के खिलाफ टी20 में पहली हार से बाल बाल बचने में कामयाब रहा।

हुड्डा और सैमसन की शानदार पारी

इस मैच में दीपक हुड्डा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंद पर 9 चौके और 6 छक्के के दम पर शतक जमाया। वहीं संजू सैमसन ने 42 गेंद पर 77 रन की पारी खेली जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 176 रन जोड़े जो भारत के लिए टी20 में किसी भी विकेट की सबसे बड़ा साझेदारी का रिकार्ड है।

Tags: Andy BalbirniebouncercricketHardik pandyaIndia vs Ireland 2nd t20Paul StirlingUmran Malikumran malik last over
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

PCS

15 आईपीएस और 11 आईएएस के बाद 59 PCS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

4 years ago
Shehnaaz Gill

शादी की प्लानिंग कर रही है Shehnaaz Gill, होने वाले पति में होने चाहिए यह गुण

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Indore

ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026 में Indore के टॉप 50 इमर्जिंग स्टार्टअप्स हुए सम्मानित

May 9, 2026
Manipal University

Manipal University Jaipur Successfully Concludes 5-Day FDP on Foundations of Inspired Teaching

May 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)