• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Sunday, August 23, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

जम्मू कश्मीर के शोपियां बम धमाके में टिहरी के प्रवीन गुसाईं शहीद, CM धामी ने जताया दुख

by नवटाइम्स न्यूज़
June 3, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
शोपियां

देहरादून : दक्षिण कश्मीर के शोपियां में गुरुवार को एक बम धमाके में उत्‍तराखंड का एक जवान बलिदान हो गया। जबकि दो अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गए। जम्मू में बलिदान हुए भिलंगना ब्लाक के पांडोली गांव निवासी प्रवीण सिंह के गांव में कोहराम मच गया है। बलिदानी प्रवीण का पार्थिव शरीर को आज शुक्रवार को सेना के जरिए शाम पांच बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लाया जाएगा और कल शनिवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बलिदानी प्रवीण वर्ष 2011 में सेना में भर्ती हुए थे और 15 वीं बटालियन में तैनात देश सेवा में लगे थे। चचेरे भाई यशवंत गुसाईं ने बताया कि प्रवीण के पिता प्रताप सिंह भी सेना में रहे हैं। प्रवीण ने अपने पिता से प्रेरणा लेकर फौज में भर्ती होकर देश सेवा की ठानी थी। प्रवीण के बड़े भाई प्रदीप जर्मनी में नौकरी करते हैं।

प्रवीण अभी पिछले महीने 15 मई को गांव आए थे और अपने ईष्‍ट महेंद्र देवता से आशीर्वाद लेकर 23 मई को ड्यूटी के लिए चले गए थे। प्रवीण की पत्नी अमिता गुसाईं और छह वर्ष का बेटा वंश गुसाईं देहरादून में रहते हैं। प्रवीण की मां दीपा देवी और उसके पिता दोनों गांव में ही रहते हैं। प्रवीण के घर सुबह से परिजनों और अन्य ग्रामीणों के जमावड़ा लगा हुआ है। पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन है।

घायल जवान प्रवीण सिंह की उपचार के दौरान मौत

जानकारी के मुताबिक यह जवान आतंकियों की टोह लेने के लिए एक निजी वाहन में निकले थे। गांव सीडू से करीब एक किलोमीटर दूर हुए धमाके में वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन जवान बुरी तरह जख्मी हो गए। विस्फोट में गंभीर तौर पर घायल जवान प्रवीण सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह मूलत: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के पांडोली गांव के निवासी थे।

द रजिस्टेंस फ्रंट के ईगल दस्ते ने आइईडी के जरिये किया धमाका

आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट ने इंटरनेट मीडिया पर दावा किया कि यह धमाका उसके ईगल दस्ते ने आइईडी के जरिये किया है। वहीं, संबंधित अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट के कारणों की अभी जांच की जा रही है।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने व्‍यक्‍त की संवेदना

वहीं उत्‍तराखंड के जवान के बलिदान पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने संवेदना व्‍यक्‍त की हैं। उन्‍होंने जम्मू-कश्मीर के शोपियां क्षेत्र में राष्ट्ररक्षा करते हुए टिहरी जनपद के पांडोली गांव के निवासी वीर जवान प्रवीन सिंह के बलिदानी होने पर उन्‍हें शत-शत नमन किया। कहा कि आपके द्वारा देश की अखंडता एवं संप्रभुता के लिए दिया गया बलिदान भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। जय हिंद।

Tags: bomb blast in Shopiandehradun-city-common-man-issuesjawan martyrednewsstateUttarakhand jawan martyreduttarakhand news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Jail

Jail : एक अनकही यूनिवर्सिटी में बुलंद होते नामी क्रिमिनल्स के हौंसले

2 years ago
Today’s Horoscope 2nd November 2023

Today’s Horoscope 2nd November 2023 |आज का राशि फल दिनांक 2 नवंबर २०२३

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ai+ Smartphone

Price Reset Hits Ai+ Smartphone Lineup

August 22, 2026
Galgotias University

Galgotias University in Collaboration with Microsoft and Powered by byteXL, Launches an Industry-Integrated AI ML Degree

August 22, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)