ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, October 3, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

सबसे बड़ी गुजराती ब्लॉकबस्टर फिल्म झमकुड़ी अब हिंदी में, सिर्फ शेमारूमी पर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 17, 2025
in मनोरंजन
0
शेमारूमी

Navtimesnews -मुंबई, सितम्बर 2025: एक श्रापित महल, रहस्यों और अंधविश्वास से घिरा परिवेश, अधूरे मकसद को पूरा करने की चाह रखने वाली डायन और कानों में गूँजते रहने वाला रैप-स्टाइल टाइटल ट्रैक, फिल्म ‘झमकुड़ी’ इन सबको साथ लेकर आती है। यह एक ऐसी सुपरनैचुरल हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसने गुजराती सिनेमा के इतिहास में अपनी खास जगह बना ली है। पिछले साल की रेकॉर्ड ब्रेकिंग ब्लॉकबस्टर अब और भी बड़े दर्शक वर्ग तक पहुँचने वाली है, क्योंकि शेमारूमी पर इस 18 सितम्बर, 2025 से इसका हिंदी वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर होने जा रहा है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम  बनाना चाहते है?

भारत के मशहूर डिजिटल कॉमेडी फेस विराज घेलानी ने झमकुड़ी फिल्म से गुजराती सिनेमा में डेब्यू किया है। उनके साथ हैं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मानसी पारेख, जो न सिर्फ अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करती हैं, बल्कि उन्होंने फिल्म के रैप-स्टाइल टाइटल ट्रैक को भी अपनी आवाज़ दी है। निर्देशक उमंग व्यास द्वारा निर्देशित झमकुड़ी लोककथाओं, सस्पेंस, हॉरर और हँसी को इस तरह पिरोती है कि इसका अनुभव और भी रहस्यमय, मजेदार और यादगार बन जाता है। इस फिल्म में ओजस रावल, संजय गोराडिया, जयेश मोरे, क्रुणाल पंडित, चेतन दैया, भाविनी जानी और अन्य कलाकारों का मजबूत अभिनय भी शामिल है, जो इसे एक कम्प्लीट एंटरटेनमेंट फिल्म बनाता है।

विज्ञापन-Leading Production House for Ad shoot/Film Shoot

500 साल पुराने गोंडल पैलेस में फिल्माई गई यह कहानी अपने वास्तविक वातावरण और प्रामाणिकता से लोगों को काँपने पर मजबूर कर देती है। श्रापित गाँव रानीवाड़ा के इर्द-गिर्द घूमती यह फिल्म एक प्रतिशोधी डायन झमकुड़ी की कहानी है, जो नवरात्रि के दौरान अपना आतंक फैलाती है। लेकिन, पारंपरिक हॉरर फिल्मों से अलग, झमकुड़ी हॉरर और रोमांच के साथ-साथ जोरदार हँसी से भी दर्शकों को गुदगुदाती है, जिससे यह हॉरर-कॉमेडी उतनी ही मजेदार लगती है, जितनी यह डरावनी है।

विज्ञापन-North India’s No1 Brand -Health Mark Food (Besan and Spices Manufacturer)

हिंदी प्रीमियर के बारे में बात करते हुए मानसी पारेख ने कहा, “कॉमेडी हमेशा से गुजराती सिनेमा और थिएटर की आत्मा रही है। गुजराती सिनेमा में हमने हमेशा साफ-सुथरे और सादगीपूर्ण कॉमेडी कॉन्टेंट का आनंद लिया है, लेकिन हॉरर-कॉमेडी स्पेस को ज्यादा एक्सप्लोर नहीं किया था। झमकुड़ी के साथ हमने यह कदम उठाया और जिस तरह से हमें दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली, उससे हमारा आत्मविश्वास और बढ़ गया। थिएटर में भी यह फिल्म सफल रही और हमें उम्मीद है कि शेमारूमी पर आने के बाद भी इसे लगातार प्यार मिलता रहेगा। इसलिए जब इसे हिंदी दर्शकों तक पहुँचाने का मौका मिला, तो हमें लगा कि यही सही समय है।

विज्ञापन- Get PCD Pharma Franchise by MGEE !

मैं बहुत उत्साहित हूँ कि पूरे देश के दर्शक अब इस फिल्म की कॉमेडी, मस्ती और हॉरर का अनुभव कर सकेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि जैसे गुजराती दर्शकों ने इसे अपनाया, वैसे ही हिंदी दर्शक भी इसे जरूर पसंद करेंगे।”विराज घेलानी ने कहा, “झमकुड़ी फिल्म हमेशा मेरे लिए खास रहेगी, क्योंकि इस फिल्म द्वारा गुजराती सिनेमा में मेरा डेब्यू हुआ है। जिस तरह से मुझे दर्शकों का प्यार मिला, वह मेरे लिए बहुत खास है। हिंदी प्रीमियर के लिए मैंने खुद अपने सीन डब किए, जो बेहद मजेदार अनुभव रहा। ऐसा लगा, मानो मैं अपने किरदार को फिर से जी रहा हूँ, लेकिन इस बार एक नए दर्शक वर्ग के लिए।

विज्ञापन-Photoshoot and Wedding Photography by– CK Photography

मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस सीरीज़ का भी उतना ही आनंद लेंगे, क्योंकि चाहे आप गुजरात से हों या भारत के किसी भी हिस्से से झमकुड़ी की कहानी, हास्य और रोमांच वाकई सभी वर्ग के दर्शकों को जोड़ पा रहा है।”हँसी, हॉरर और अलौकिक तत्वों के बेहतरीन मिश्रण के साथ, झमकुड़ी अब गुजराती सिनेमा का जादू हिंदी में इस 18 सितम्बर, 2025 से शेमारूमी पर ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुचाने के लिए तैयार है। यह हिंदी प्रीमियर शेमारूमी की उस प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है, जिसके तहत वह रीजनल हिट फिल्मों को भारत के हर कोने तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं और विश्वभर के दर्शकों के लिए विविध मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनते जा रहे हैं।

विज्ञापन–Most reliable Business GST accounting software

Tags: dubbed movieGujarati blockbuster filmgujrati filmJhamkudiShemarooShemarooMeशेमारूमी
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Jacob Hoggard

Canada के गायक जैकब हॉगर्ड (Jacob Hoggard) को यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया

4 years ago
Historic

हरियाणा विधानसभा ने दशम सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर पंचकूला के ऐतिहासिक नाडा साहिब गुरुद्वारा में शीश नवा लिया आशीर्वाद|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

October 1, 2026
A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In