ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

सर्दियों में धूप सेंकने से शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 30, 2022
in लाइफस्टाइल
0
धूप

नई दिल्ली। Sunlight Benefits: ज़्यादा देर धूप में खड़े रहने से आपको कई तरह की दिक्कतों से गुज़रना पड़ सकता है। हालांकि, साथ ही यह भी याद रखना ज़रूरी है कि हमारी सेहत और विकास के लिए सूरज की रोशनी कितनी ज़रूरी है। एक समय में सनबाथिंग को एक तरह का योग माना जाता था। जिसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी माना जाता था।

तो आइए जानें कि सूरज की रोशनी हमारी सेहत को किस तरह फायदा पहुंचाती है।

1. विटामिन-डी को मिलता है बढ़ावा

यह सब जानते हैं कि विटामिन-डी हमें सूरज से मिलता है, जो सेहत के लिए बेहद ज़रूरी होता है। विटामिन-डी हड्डियों और दांतों को मज़बूती देता है, इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है, डिमेंशिया और मस्तिष्क की उम्र बढ़ने से बचाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि विटामिन-डी आपको कैंसर से भी बचाता है।

2. प्रोस्टेट कैंसर से बचा सकता है

अगर आप धूप से अक्सर बचते हैं, तो आपको प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। जी हां, आपने सही पढ़ा! प्रारंभिक अध्ययनों के अनुसार, सूर्य के प्रकाश की कमी से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है

3. सूरज की किरणें कोर्टिसोल के स्तर को कम कर सकती हैं

तनाव के हार्मोन को ‘कोर्टिसोल’ के रूप में जाना जाता है। यह आपकी भूख को बढ़ा सकता है और विशेषज्ञों के अनुसार, उच्च कोर्टिसोल के स्तर से वजन बढ़ता है। सेंटर फॉर न्यूरोसाइंस, कोलोराडो विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि तेज़ रोशनी के संपर्क में आने से कोर्टिसोल के स्तर को कम किया जा सकता है।

4. अवसाद के लिए सूरज की रोशनी

सूरज की रोशनी उन लोगों की मदद कर सकती है जो अवसाद से जूझ रहे हैं। धूप कम निकलने के कारण एक विशेष तरह का डिप्रेशन हो सकता है, जिसे सीज़नल अफेक्टिव डिसऑर्डर (SAD) कहा जाता है। यह आमतौर पर सर्दियों के मौसम में होता है।

5. सूरज की रोशनी की कमी से हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम बढ़ता है

सूरज की रोशनी के संपर्क में आने से, शरीर के नाइट्रोजन ऑक्साइड के भंडार रक्तप्रवाह में निकल जाते हैं, जिससे रक्त वाहिकाओं के विस्तार के कारण रक्तचाप कम हो जाता है। साथ ही सूरज की रोशनी दिल की बीमारियों के ख़तरे को कम कर सकती है।

6. सूरज की रोशनी डायबिटीज के ख़तरे को भी कम करती है

विशेषज्ञों के अनुसार, विटामिन-डी का डायबिटीज में पॉज़ीटिव प्रभाव पड़ता है। साल 2006 में स्वीडन में हुई एक स्टडी के अनुसार, कम उम्र से ही विटामिन-डी के सेवन से टाइप-1 डायबिटीज का ख़तरा कम हो सकता है।

7. अस्थमा से बचाती है धूप

वयस्कों और अनियंत्रित अस्थमा से पीड़ित बच्चों के रक्त में विटामिन डी का स्तर स्वस्थ लोगों की तुलना में काफी कम होता है। ऐसे में धूप लेने से फायदा पहुंच सकता है।

8. वज़न घटाने में मदद

धूप का एक और कमाल का लाभ यह है कि यह वज़न को कम करने में भी मदद कर सकती है। अगर आप वज़न घटाना चाह रहे हैं को आपके लिए सनबाथिंग फायदमंद हो सकती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Tags: healthhealth tipshealthy lifestylesunlight benefitssunlight for good sleepsunlight for immunityधूपहेल्थ टिप्सहेल्थी लाइफस्टाइल
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 9th December

Today’s Horoscope 9th December 2023 |आज का राशि फल दिनांक 9 दिसंबर २०२३

3 years ago
Blood Donation

मार्केट सेक्टर 11 पंचकूला में 31 डोनर्स ने किया रक्तदान (Blood Donation)

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

BANK OF AMERICA

THE SUSTAINABLE MARKETS INITIATIVE AND BANK OF AMERICA LAUNCH THE LIGHTHOUSE INITIATIVE TO INVEST IN NATURE & BIODIVERSITY, MANAGED BY EURAZEO

November 3, 2026

Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

November 3, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In