ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 8, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

हादसा या साजिश? छुट्टी पर आए CBI अफसर की कार को ट्रक ने 2 बार मारी टक्कर और फिर…

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 13, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
ट्रक

गोरखपुर। ट्रक: छुट्टी पर घर आए सीबीआइ (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) के डिप्टी एसपी (पुलिस उपाधीक्षक) को हादसे में जान से मारने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी में दो बार पीछे से टक्कर मारी, लेकिन चालक के सूझबूझ से हादसा टल गया। पीछा कर रहा ट्रक सड़क किनारे रखे गिट्टी पर चढ़कर पलट गया जिसमें दबे चालक की मौत हो गई। गुलरिहा थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिश किए जाने का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी नार्थ मामले की जांच कर रहे हैं। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

यह है मामला

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र स्थित पिपरा लाला गांव निवासी रूपेश कुमार श्रीवास्तव सीबीआइ नई दिल्ली की शाखा में डिप्टी एसपी के रूप में तैनात हैं। रक्षाबंधन पर छुट्टी लेकर वह घर आए थे। रात को अपनी स्कार्पियों से गोरखपुर जाने के लिए निकले। गुलरिहा क्षेत्र में बरगदही के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कार्पियो गाड़ी में दो बार टक्कर मारी जिसमें पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ने स्पीड बढ़ा देने से हादसा टला।

ट्रक पलटा, चालक की मौत

आरोप है कि पीछा कर रहा सड़क किनारे रखी गिट्टी पर चढ़कर पलट गया।हादसे में कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी चालक रतन कुमार की मौत हो गई। सीबीआइ के अधिकारियों ने एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर को फोन कर मामले की जानकारी देते हुए गहनता से जांच कराने को कहा। शुक्रवार की दोपहर में गुलरिहा थाने पहुंचे सीबीआइ के डिप्टी एसपी ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि ट्रक के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच चल रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।

कई पूर्व व वर्तमान मंत्रियों की कर रहे जांच

सीबीआइ के डिप्टी एसपी रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वर्तमान में वह संवेदनशील मामलों की जांच कर रहे हैं। जिनमें पूववर्ती केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों के कई मंत्रियों का मामला भी शामिल है। ऐसे में जिस प्रकार उनकी गाड़ी में दो बार ट्रक चालक ने टक्कर मारा यह साजिश भी हो सकता है। सीबीआइ की दिल्ली शाखा ने भी गोरखपुर पुलिस से मामले को गंभीरता से लेने को कहा है।

फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे एसपी ने शुरू की जांच

शुक्रवार की दोपहर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे दुर्घटनास्थल पर पहुंचे एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने मामले की जांच शुरू की। फोरेंसिक ने ट्रक के साथ ही सीबीआइ अधिकारी की गाड़ी का टेक्निकल मुआयना कराया।

Tags: attack on cbi officerCBI Deputy SPCBI Deputy SP attackedgorakhpur newsgorakhpur-city-crimenewsRupesh Kumar SrivastavastateTop uttar pradesh newsTrying to get CBI officer into his life
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

HDFC

HDFC के ग्राहकों को झटका! देनी होगी ज्यादा ईएमआई, कंपनी ने महंगा किया होम लोन

4 years ago
Raksha Bandhan Gift

Raksha Bandhan Gift Ideas for your Siblings: The Ultimate Gadgets Gift-Guide

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In