ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की संविदा अवधि अब 16 जून से 31 मई होगी, सत्र शुरू होने का समय बदलने पर शासन ने किया संशोधन

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 17, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
शिक्षामित्रों

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की संविदा अवधि में बदलाव किया गया है। दोनों की सेवाएं अब 16 जून से अगले वर्ष 31 मई तक प्रभावी रहेंगी। दिसंबर से जनवरी माह में होने वाला शीतकालीन अवकाश दोनों की सेवाओं में नहीं जोड़ा जाएगा। शिक्षामित्र व अनुदेशक 11 माह कार्यरत रहेंगे और इतने ही महीनाें का मानदेय दिया जाएगा।

परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का शैक्षिक सत्र पहली अप्रैल से 31 मार्च तक तय है, लेकिन गर्मी की छुट्टियों में बदलाव किया गया, साथ ही शीतकालीन अवकाश भी शुरू हुआ। इसकी वजह से शासन ने शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की संविदा अवधि बदल दिया है। बेसिक शिक्षा के विशेष सचिव आरवी सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अब दोनों की सेवाएं 16 जून से शुरू होकर अगले साल 31 मई तक रहेंगी।

इस दौरान 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा। निर्देश है कि शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की सेवाओं में शीतकाल अवकाश की गणना न की जाए। ज्ञात हो कि पहले शिक्षामित्र व अनुदेशकों की सेवाएं पहली जुलाई से 31 मई तक रहती थी।

प्राथमिक विद्यालयों में करीब एक लाख 48 हजार शिक्षामित्र कार्यरत हैं, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 30 हजार अनुदेशकों की तैनाती है। विशेष सचिव का यह भी निर्देश दिया है कि हर शैक्षिक सत्र के दौरान शिक्षामित्र का कार्य व आचरण संतोषजनक नहीं है तो ग्राम शिक्षा समिति 31 मई तक तथ्यपरक आपत्ति बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराए, बीएसए सभी प्रस्तावों को पांच जून तक जिलाधिकारी के समक्ष रखेंगे।

यदि डीएम संतुष्ट हो जाएं कि शिक्षामित्र ने कर्त्तव्य निभाने में शिथिलता बरती है तो उस शिक्षामित्र का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। अन्यथा 16 जून से सभी शिक्षामित्रों का स्वत: नवीनीकरण हो जाएगा। विभाग को हर हाल में 15 जून तक निर्णय करना होगा।

इसी तरह से अंशकालिक अनुदेशकों की नवीनीकरण की कार्यवाही हर वर्ष संविदा खत्म होने के एक माह पहले जरूर शुरू कर दी जाए। 31 मई तक अनुदेशकों का नवीनीकरण न होने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी जवाबदेह होंगे और संबंधित अनुदेशक का स्वत: नवीनीकरण माना जाएगा। 31 मई से 15 जून के बीच अनुबंध पूरा कराना अनिवार्य होगा।

Tags: CM Yogi AdityanathInstructors in UPlucknow-city-educationnewsShikshamitrasstateUP Education Departmentup newsUP Politics
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Suffocation

Delhi : गद्दे पर मॉर्टिन जलाकर सोना पड़ गया भारी, दम घुटने से सोते हुए 6 लोगो की हुई मौत|

4 years ago
National Service

National Service योजना इकाइयों द्वारा चल रहे सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह का आयोजन।

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In