• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, June 24, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

युवक को नपुंसक बनाने पर किन्नर को जेल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 10, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
नपुंसक

सीतापुर। नपुंसक बनाकर भीख मंगवाने के मामले में पुलिस ने काजल किन्नर को पकड़ा है। डाक्टरी परीक्षण के बाद उसे जेल भेजा गया है। मुकदमा, रामपुर मथुरा के किन्नर ने दर्ज कराया है। डाक्टर की मिलीभगत से नपुंसक बनाने, अवैध असलहों और अवैध शराब के कारोबार पर आरोप लगा है।

रामपुर मथुरा के टिकठा में रहने वाले अरविंद उर्फ मोहिनी किन्नर की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया कि काजल किन्नर और उनके कथित पति राहुल गरीब बच्चों को बहला-फुसलाकर लाते हैं। डाक्टर की मिलीभगत से नपुंसक बनाकर भीख मांगने का काम कराते हैं। पीड़ित भी भुक्तभोगी है। अरविंद ने बताया कि काजल बनावटी किन्नर है। वह, मौजूदा समय में सिधौली के गांधीनगर में रहती है। शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण भी कराया। जांच में उसके जन्मजात किन्नर न होने की पुष्टि हुई।

वेश्यावृत्ति और अवैध शराब का कारोबारः अरविंद उर्फ मोहिनी किन्नर का आरोप है कि काजल किन्नर, भाेले-भाले लोगों को किन्नर बनाकर भीख मंगवाने के अलावा वेश्यावृत्ति भी कराती है। अवैध शराब और अवैध असलहों का कारोबार भी करती है। काजल को किन्नर समाज से निकाला भी चुका है।

हाई कोर्ट में पहुंचा वाद तो हरकत में आई पुलिसः कोतवाली प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। शिकायत करने वाला अरविंद उर्फ मोहिनी ने करीब दो वर्ष काजल के साथ काम किया है। विवाद के बाद अरविंद ने शिकायत की। नपुंसक बनाने का मामला आठ से नौ वर्ष पुराना है।

नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ी है काजलः आरोपित काजल किन्नर ने 2012 में नगर पंचायत सिधौली के अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा है। वह दूसरे स्थान रही थी। 2017 के नगर पंचायत चुनाव में उसका नंबर तीसरा था। काजल किन्नर ने गाड़ी पर जूना अखाड़े का नाम भी लिखा रखा है।

कई अन्य मामलों में आ चुका है काजल का नामः कुछ समय पहले काजल किन्नर का नाम काली मंदिर पर कब्जे के मामले में आया था।पांच से छह वर्ष पहले भंडिया में बधाई गाने के दौरान हुई छीना-झपटी में मासूम की मौत मामले में भी इसका नाम उछला था।

रामपुर मथुरा के अरविंद उर्फ मोहिनी किन्नर की शिकायत पर काजल किन्नर पर नपुंसक बनाकर भिक्षावृत्ति कराने का मामला दर्ज किया गया है। काजल को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच हो रही है। -आलोकमणि त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक सिधौली

Tags: Kajal transgenderLucknowlucknow-city-crimenewsSitapur Crime NewsSitapur newsSitapur Policestatetransgender Kajal arrested
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

homes

Wellness Homes Redefine NCR's New Luxury Playbook

4 months ago
Vande Bharat Express

हादसे के तुरंत बाद रिपेयर होकर पटरी पर लौटी Vande Bharat Express, अब ट्रैक की फेंसिंग करेगा रेलवे

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

World Cup

Mexico – Iconic Venue for 5 World Cup Matches

June 24, 2026
DuDigital Global

DuDigital Global Launches Indian Consular Application Centre (ICAC) Operations in Kuwait from 1 July 2026

June 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)