ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 4, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कसा चयनकर्ताओं पर तंज, कहा- भारत में वो सिलेक्टर पैदा नहीं हुआ जो विराट को ड्रॉप कर सके…

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 16, 2022
in खेल
0
पूर्व कप्तान

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए घोषित टीम में पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम नहीं है। कहा यह जा रहा है कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से आराम दिया गया है। टीम के ऐलान के बाद से ही चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि विराट को आराम दिया गया है या फिर उन्हें खराब फार्म के कारण टीम से ड्राप किया गया है।

विराट को लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने भी कहा था कि यदि चयनकर्ताओं ने उन्हें आराम दिया है तो उनके फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए।

इन सब के बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर राशिद लतीफ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राशिद लतीफ ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कहा कि “इंडिया में वो सैलेक्टर पैदा नहीं हुआ जो विराट को टीम से ड्राप कर सके।” उन्होंने कहा कि “2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद भी विराट का बल्लेबाजी औसत 38 है और उन्होंने इस बीच 10 अर्धशतक भी बनाए हैं। उन्हें टारगेट किया जा रहा है।”

लतीफ ने कहा कि 2019 वर्ल्ड कप और पिछले टी20 वर्ल्ड कप में यदि विराट अच्छा नहीं कर रहे थे तो बाकी खिलाड़ी क्या कर रहे थे। पूरी टीम उनके कंधों पर बंदूक रखकर बच रही है।

कोहली के फार्म की बात करें तो वह इंग्लैंड दौरे पर भी नाकामयाब रहे हैं। एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में जहां उन्होंने केवल 11 तो दूसरी पारी में 20 रन बनाए थे। उसके बाद वह टी20 में भी असफल रहे और फिर ग्रोइन इंजरी के कारण पहले वनडे से बाहर रहने वाले कोहली दूसरे वनडे में केवल 16 रन बना पाए।

कोहली की तकनीक में है समस्या

लतीफ ने कहा कि “कोहली की तकनीक में समस्या है।” उन्होंने कहा कि “वह फ्रंटफुट पर खेलना पसंद करते हैं और ऐसे में जब उन्हें छोटी गेंद मिलती है तो वह अपने सिर को बैलेंस नहीं रख पाते हैं।” कोहली के पास अब भी एक मैच का मौका है। रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच डिसाइड मैच है जहां टीम को कोहली की बल्लेबाजी की जरुरत होगी।

Tags: apni baatcricketRashid LatifRashid Latif on Indian selectorRashid Latif on virat kohliRashid latif yet to born commentvirat bad form
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

छेड़खानी

गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी: शिकायत करने पर चाचा और भाई का फोड़ा सिर; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया

4 years ago
बुंदेलखंड

बुंदेलखंड 24×7 की मेहनत लाई रंग, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में गूंजा बुंदेलखंड का गौरवशाली इतिहास

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In