• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, April 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

‘काली’ का पोस्टर देख भड़के अयोध्या के महंत, फिल्ममेकर को दे दी ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 6, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
काली

लखनऊ। डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ (Film Kaali) के पोस्टर को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने फिल्म काली बनाने वाली फिल्म मेकर लीना मणिमेकलई (Leena Manimekalai) को धमकी दी है। महंत ने कहा है कि ‘क्या इच्छा है? तुम्हारा भी सिर तन से जुदा हो जाए!

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने मंगलवार को कहा कि जो दुस्साहस फिल्म मेकर ने किया है, वह क्षम्य है, उन्हें माफी भी मिल सकती है, लेकिन यदि यह फिल्म रिलीज हो गई तो हम वह स्थिति उत्पन्न कर देंगे कि कोई संभाल नहीं पाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म, संस्कृति और हमारे हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाया जाना निंदनीय है।

राम की नगरी अयोध्या की प्रतिष्ठित सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के पुजारी ने गृहमंत्री से मांग की कि फिल्म निर्माता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिल्म पर बैन लगाया जाए। महंत ने यह भी कहा कि सनातन धर्म, संस्कृति और हमारे हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाया जाना निंदनीय है। यह फिल्म रिलीज हो गई तो हम वह स्थिति उत्पन्न कर देंगे कि कोई संभाल नहीं पाएगा।

राम की नगरी अयोध्या की प्रतिष्ठित सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा है कि यदि हम यानी हिंदू समाज सिर तन से जुदा करने पर अमादा हो गया तो आज जो इस तरह की बात कर रहे हैं उनका हिंदुस्तान में रहना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हम बचपन में गुड्ढे और गुड़ियों से खेलते थे उससे कहीं ज्यादा सनातन धर्म के साथ खेला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कभी भगवान श्रीराम को काल्पनिक कहा जाता है तो कभी भारत माता की नंगी तस्वीर बनाई जाती है। इतना ही नहीं हाल ही में काली मां के मुंह में सिगरेट देने जैसा महा पाप किया गया है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो हिंदू समाज सब्र खो देगा और यदि हिंदू समाज सड़क पर उतर गया तो फिर हमारे धैर्य की परीक्षा लेने वालों को दुनिया में कहीं रहने की जगह नहीं मिलेगी।

बता दें कि फिल्म के पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। पोस्टर के रिलीज होते ही धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में फिल्म निर्माता को लेकर कई राज्यों में आक्रोश व्याप्त है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और दिल्ली में फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए हैं। मध्य प्रदेश में भी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी फिल्म निर्माता पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

यूपी पुलिस ने हिंदू देवताओं के अपमानजनक चित्रण के बारे में अपनी फिल्म काली के लिए फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई के खिलाफ आपराधिक साजिश, पूजा स्थल पर अपराध, जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से शांति भंग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। मुकदमा यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित हजरतगंज थाने में दर्ज हुआ है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी बताया कि आईएफएसओ इकाई ने काली फिल्म से संबंधित एक विवादास्पद पोस्टर के संबंध में केस दर्ज किया है।

Tags: documentary film Kaalifilm Kaalifilm Kaali controversyKaali Controversial PosterKalilucknow-city-common-man-issuesnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Kumari Selja

Kumari Selja को चहुंओर से मिल रहा अपार जनसमर्थन: संतोष बैनीवाल

2 years ago
Jantar Mantar

दिल्ली के जंतर-मंतर पर दो दिनों से भारतीय महिला पहलवानों तथा पुरुष पहलवानो का शोषण के मामले पर विरोध प्रदर्शन जारी|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

OPPO

OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

April 11, 2026
Chitkara University

Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

April 11, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)