ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, November 5, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

डेरा सच्चा सौदा सहित देश-विदेश में धूमधाम से मनाया गया एमएसजी गुरु मंत्र Bhandara

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 26, 2025
in हरियाणा
0
Bhandara

सिरसा। सर्वधर्म संगम डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने मंगलवार को पवित्र एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा (Bhandara) शाह सतनाम-शाह मस्ताना जी धाम डेरा सच्चा सौदा सिरसा सहित देश-दुनिया में बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। पावन भंडारे की खुशी में आयोजित नामचर्चा सत्संग कार्यक्रम का बड़ी तादाद में पहुंची साध-संगत ने लाभ उठाया। पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए फूड बैंक मुहिम के तहत 52 अति जरूरतमंद लोगों को एक-एक महीने का राशन दिया गया। जिन्हें पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। वहीं बेजुबान पक्षियों के संरक्षण के लिए पक्षी उद्धार मुहिम के तहत 352 मिट्टी के कसोरे वितरित किए गए। जिनमें घरों की छतों पर पक्षियों के लिए दाना (चोगा) पानी रखा जाएगा। इससे पूर्व सुबह 11 बजे धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा व अरदास बोलकर नामचर्चा सत्संग कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके पश्चात बेनती व अन्य भजन वाणी से कविराजों से साध-संगत को निहाल किया। इस दौरान साध-संगत ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा बोलकर पूज्य गुरु जी को एमएसजी गुरु मंत्र भंडारे की बधाई दी। (Bhandara)

ये भी पड़े –  मालवा की टीम ने रचा इतिहास, 7वां Kabaddi कप किया अपने नाम!

इस अवसर पर पूज्य गुरु जी ने साध-संगत को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम सभी को एमएसजी गुरुमंत्र भंडारे (Bhandara) की बधाई देते हुए फरमाया कि परम पिता परमात्मा आपको शक्ति दें कि आपका गुरुमंत्र में ध्यान लगे, राम जी के चरणों में ध्यान लगे। राम, अल्लाह, वाहेगुरु, गॉड, खुदा, रब्ब की याद में आप लोग बैठे। आप ज्यादा से ज्यादा लोगों का नशा छुड़वाएं, बुराईयां छुड़वाएं, ताकि आप लोगों के घरों में ज्यादा खुशियां आए। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि जब इंसान सत्संग में आता है तो उसके जन्मों-जन्मों के पाप कर्म कट जाते है। संत पीर फकीर जब सत्संग करते है तो वहां अल्लाह, वाहेगुरु, गॉड, खुदा खुद विराजमान होते है। वैसे तो वो कण-कण, जर्रे-जर्रे में होते है, लेकिन सत्संग के समय वो जहारा तौर पर भी वहां विराजमान होते है। जहां राम-नाम की कथा कहानी चलती है वहां भगवान की शक्ति ज्यादा आई हुई होती है और वहां जो आकर सत्संग को ध्यान से सुनता है उसे कोई कमी नहीं रहती। पूज्य गुरु जी ने आगे फरमाया कि बात सुनकर अमल करने की है, अगर उस समय आपका ध्यान कहीं और होता है तो आप अपने भयानक कर्म नहीं काट पाते और मनुष्य भगवान की आने वाली खुशियों से खाली रह जाते है। इसलिए सत्संग में सभी को ध्यान से और शांति से बैठना चाहिए। पूज्य गुरु जी ने आगे फरमाया कि सत्संग में हर रोज सभी को ज्ञान मिलता हैै और भगवान के नाम में ध्यान जमाने के लिए सबसे पहले ध्यान का शुद्Þिधकरण करना पड़ता है। इस दौरान आशीर्वाद मांओं का व जागो देश दे लोको भजन के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने व सत्संग श्रवण कर रहे गणमान्यजनों से नशा करने वालों का नशा छुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया। (Bhandara)

– डॉक्यमेंट्री से किया नशा छोड़ने के लिए प्रेरित नामचर्चा सत्संग कार्यक्रम के दौरान पूज्य गुरु जी के दिशा-निर्देशन में डेरा सच्चा सौदा द्वारा नशा मुक्त समाज की सरंचना को लेकर चलाई जा रही डेप्थ कैंपेन से संबंंधित एक डॉक्यमेंट्री दिखाई गई। इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से दिखाया गया कि किस प्रकार राम-नाम लेकर नशा करने वाले नशा छोड़ रहे है। इसके
अलावा नशा छोड़ने वालों को नशा छोड़ने के लिए कैसा पौष्टिक आहार दिया जाना चाहिए, के बारे में भी दिखाया गया। पूज्य गुरु जी व साध-संगत नशा छोड़ने वालों को सेफ अभियान के तहत पौष्टिक आहार की किटे दी जाती है, जिनमें आॅर्गेनिक प्रोटीन, काले चने, इसबगोल, सूखे मेवे आदि शामिल होते हैं। (Bhandara)
——————————–

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अप ना नाम  बनाना चाहते है?
पवित्र एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा (Bhandara) दिवस की खुशी में शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में एक विशाल जनकल्याण परमार्थी चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में आस-पास के हजारों मरीजों ने शामिल होकर इसका फायदा उठाया। कैंप में शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के चिकित्सकों के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को सही परामर्श दिया। कैंप की शुरुआत उपस्थित चिकित्सकों व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का नारा व अरदास का शब्द बोलकर किया। कैंप में चैकअप कराने आए मरीजों को विभिन्न प्रकार के टेस्ट कराने पर 20 प्रतिशत की छूट दी गई। इसके अलावा मरीजों को दवाइयां भी निशुल्क दी गई। वहीं शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर भी लगाया गया। जिसमें डेरा अनुयायियों की ओर से रक्तदान कर पावन भंडारे की खुशियां मनाई गई। (Bhandara)

Tags: BhandaracelebratedCountryDera Sacha SaudaMSG Guru Mantrapomp
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

CMGGA

सीएमजीजीए टीम ने वृद्ध आश्रम का किया औचक निरीक्षण|

3 years ago
Sanatam Dharma

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने सनातम धर्म मंदिर सेक्टर-10 में मंदिर के स्थापना समारोह के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

November 3, 2026
Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

November 3, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In