कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने एक कांवड़िए को पकड़ा
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, March 7, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने एक कांवड़िए को पकड़ा, फिर सामने आया सच

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 25, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
बम

हरिद्वार : सोमवार को हरिद्वार में तब हड़कंप मच गया जब ट्रेन में बम होने की सूचना फैल गई। जब जीआरपी और पुलिस ने संयुक्‍त रूप से मामले की जांच की तो मामला फर्जी निकला। मामले में एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर यह फर्जी सूचना फैलाने का आरोप है।

सारी बोगियों को बारीकी से खंगाला

सह यात्रियों से झगड़ा होने पर एक शराबी ने कावड़ स्पेशल ट्रेन में बम होने की सूचना दे डाली। जिससे जीआरपी और आरपीएफ में हड़कंप मच गया। ट्रेन के हरिद्वार पहुंचने पर सारी बोगियों को बारीकी से खंगाला गया। पूरा माजरा सामने आने के बाद जीआरपी ने बम की झूठी सूचना देने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

‘कावड़ स्पेशल ट्रेन में बम रखा हुआ है’

सोमवार तड़के पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर एक व्यक्ति ने सूचना दी कि दिल्ली से चलकर हरिद्वार आने वाली कावड़ स्पेशल ट्रेन में बम रखा हुआ है। यह भी बताया कि ट्रेन में कुछ संदिग्ध लोग हैं और वह ट्रेन को बम से उड़ाने की योजना बना रहे हैं।

ट्रेन के हरिद्वार पहुंचने से पहले ही एसएसपी जीआरपी ददन पाल सिंह, एएसपी अरुणा भारती, थानाध्यक्ष जीआरपी अनुज सिंह आरपीएफ बम निरोधक दस्ते डाग स्क्वाड और दमकल वाहनों के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच गए।

ट्रेन के आते ही कावड़ यात्रियों व अन्य सवारियों को नीचे उतारने के बाद हर एक बोगी को बारीकी से खंगाला गया। किसी भी बोगी में कुछ नहीं मिला। तब ट्रेन से उतरे दिल्ली के रहने वाले रिंकू वर्मा निवासी गाजियाबाद को धर दबोचा। थाने लाकर पूछताछ करने नशे में धुत रिंकू ने बताया कि ट्रेन में उसके साथ पास में ही बैठे कुछ लड़कों की कहासुनी हो गई थी। उन्होंने उसकी पिटाई कर दी थी।

फर्जी सूचना देने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया

उनको सबक सिखाने के लिए उसने ट्रेन में बम होने की फर्जी सूचना कंट्रोल रूम को दी। एसएसपी जीआरपी ददन पाल सिंह ने बताया कि कावड़ के दौरान ट्रेन में बम होने की सूचना फर्जी निकली है। शराब के नशे में धुत होकर कंट्रोल रूम को फर्जी सूचना देने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Tags: dehradun-city-crimeKanwar YatraKanwar Yatra 2022national newsnewsstateUttarakhand Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

ब्रह्मचारिणी

नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजा विधि,भोग और मंत्र

3 years ago
Monkeypox

Monkeypox या COVID-19 में कौन सा वायरस अधिक खतरनाक? जानिए- एक्‍सपर्ट की सलाह

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

L&T Finance

L&T Finance Launches 'Spoorthi' to Empower Women Entrepreneurs with Specialised Home Loan and Loan Against Property Solutions

March 6, 2026
Huawei

Huawei, Meralco, and SANXING Ningbo Launch Intelligent Distribution Solution and Lighthouse Initiative

March 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)