ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, November 18, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

सिरसा की जनता ने मुख्यमंत्री खट्टर को जनसंवाद कार्यक्रम में दिया मुहतोड़ जवाब: अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने बुधवार को सिरसा में प्रेसवार्ता की। उन्होंने सिरसा के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी सरकार जो आम लोगों की नहीं सुनती, ऐसी सरकार जो झूठ की कहानी पर टिकी हुई है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 26, 2023
in हरियाणा
0
CM Manohar Lal Khattar

सिरसा। (सतीश बंसल) आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने (CM Manohar Lal Khattar) बुधवार को सिरसा में प्रेसवार्ता की। उन्होंने सिरसा के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी सरकार जो आम लोगों की नहीं सुनती, ऐसी सरकार जो झूठ की कहानी पर टिकी हुई है। ऐसी अहंकारी सरकार के मुख्यमंत्री को सिरसा के लोगों ने जनसंवाद कार्यक्रम में मुंहतोड़ जवाब दिया।उन्होंने कहा कि सिरसा की जनता ने बता दिया कि मुख्यमंत्री खट्टर अगर आप जनता से बात करने आए हैं, तो आपको सवालों का जवाब देना पड़ेगा। नहीं तो ये जनसंवाद का ढोंग बंद किजिए।

उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर ने अगले एक महीने के लिए जनसंवाद कार्यक्रम पर रोक लगा दी है इसका श्रेय भी सिरसा की जनता को जाता है। नहीं तो सीएम खट्टर झूठ का प्रोपेगेंडा चलाते और कहते हमने जनता की समस्याओं को सुन लिया और उनको हल भी कर दिया। जबकि सच्चाई ये है जिसने भी मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्या को बताया उसको सीएम खट्टर ने अपमानित करने को काम किया। इससे पहले वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा परिवार पहचान पत्र को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से दिए जा रहे धरने पर गए। उन्होंने कहा कि पीपीपी को लेकर पूरे प्रदेश में षड्यंत्र किया गया।

ये भी पड़े – हर्ष मित्तल बने अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश सचिव|

प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर पहले प्राइवेट कंपनी को ठेका दिया और उसने सबकी प्रॉपर्टी आईडी का नाश कर दिया। उसके बाद परिवार पहचान प्रत्र के नाम पर लोगों के साथ जो षड्यंत्र कर लोगों को परेशान किया गया। आम आदमी पार्टी आने वाले समय में उसका भी खुलासा करेगी। (CM Manohar Lal Khattar) उन्होंने कहा कि इस काम में बड़ी साजिश के तहत भाजपा ने अपने ही लोगों की सर्वे टीम के अंदर डाल दिया। जो भी उनको पार्टी को समर्थक नजर नहीं आया उन्होंने उनकी प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़ की ताकि उनको सरकारी सुविधाओं का लाभ न मिल सके। उन्होंने कहा कि आठ साल से सीएम खट्टर ये ढिंढोरा पिट रहे थे कि उनकी साफ सुथरी सरकार है।

भ्रष्टाचार नहीं होने देते लगातार ये प्रोपेगेंडा चलाने की कोशिश हो रही थी। इसमें भाजपा से भी ज्यादा दोष कांग्रेस पार्टी का है। उन्होंने लगातार भाजपा का ये झूठ चलने दिया। एक भी मुद्दे पर आवाज नहीं उठाई। लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने विपक्ष की भूमिका निभाते हुए पूरी तरह भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर किया। कैसे सीएमओ कार्यालय में उनके अधिकारियों ने खूली लूट मचाई, किस तरीके से जमीन खरीद घोटाला किया। इस जमीन खरीद घोटाले पर तीन दिन बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री खट्टर जवाब देते हैं कि वे जानकारी जुटा रहे हैं। अगर मुख्यमंत्री को अपने कार्यालय से जानकारी जुटाने में तीन से पांच दिन लगते हैं तो समझ लिजिए प्रदेश किस हाल में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि सीएमओ ऑफिस में बैठे सीएम के पूर्व ओएसडी ने 45 करोड़ रुपये की जमीन पहले 2.73 करोड़ रुपेय में एक कंपनी के नाम करवाई जो अप्रत्यक्ष रुप से उसी की थी। उसके बाद महज 75 लाख रुपये में ये जमीन अपने बेटे और पत्नी को बेच दी। ये खुलेआम भ्रष्टाचार किया गया। (CM Manohar Lal Khattar) उन्होंने कहा कि अगर पूर्व ओएसडी नीरज दफ्तुआर सही हैं तो इस डील में हुई ट्रांजेक्शन की डिटेल को सार्वजनिक करें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

हरियाणा में आम आदमी पार्टी का बहुत बड़ा संगठन तैयार हो रहा है। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी से 12 लाख लोग जुड़े हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक में आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र को कोपी पेस्ट करके चुनाव जीता है। उनके पास कोई योजना ही नहीं है। उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को लेकर कहा कि जब पहलवान मेडल जीतते थे तब तो किसी को उनकी जाति और प्रदेश नहीं दिखता था। तब तो प्रधानमंत्री मोदी इनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए आगे रहते थे।

आज जब ये न्याय पाने के लिए सड़कों पर है तो प्रधानमंत्री के मुख से एक शब्द तक नहीं निकलता। जब तक पहलवानों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक आम आदमी पार्टी पहलवानों के साथ खड़ी है। अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री खट्टर और बीजेपी के भ्रष्टाचार को बेनकाब करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका, ये मुख्यमंत्री खट्टर का अहंकार में हैं। (CM Manohar Lal Khattar) किसी भी व्यक्ति को जनसंवाद कार्यक्रम में सवाल करने का हक है और मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां तक बिजली-पानी फ्री करने की बात है, प्रदेश में आने वाली सरकार आम आदमी पार्टी की होगी, जो जनता को मूलभूत सुविधाएं फ्री में देने का काम करेगी।

इस मौके पर कुलदीप गदराना, वीरेंद्र कुमार, जिला पार्षद प्रतिनिधि हैप्पी रानियां, धर्मपाल लाट, सुरजीत सिंह बेगू, कीरत रानियां, जिला पार्षद जसदेव सिंह निक्का, दलबीर किरमारा, रविंद्र श्योराण, जयवेंद्र सिंह, जिला पार्षद गुरचरण सिंह फौजी मनीष अरोड़ा, हंसराज समा, सुजल अनेजा सिंह प्रमोद वधवा, राजकुमार वधवा, कुलदीप भांबू, श्याम मेहता, पवन गोयल, हनुमान झंडू, जसप्रीत कौर, दर्शन कौर, पूनम गोदारा, कमल सोलंकी,  अनिल चंदेल, श्याम मेहता, सतीश मम्मी ,महावीर सिंह, सतनाम कंबोज गुरपाल सिंह, जगतार सिंह साहुवाला और जसविंदर सिंह मौजूद रहे।

Tags: Aam Aadmi Party (AAP)CM Manohar Lal KhattarHaryana News By NavTimes न्यूज़mass communication programpublic dialogue programmeSirsa
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

MP Elections

Bharat Jodo Yatra के दौरान अपनी 9वीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि मैं लिखकर देता हूं इस बार MP में कांग्रेस जीतेगी|

4 years ago
Amazon India

एमेज़ॉन इंडिया (Amazon India) लगातार मशीन लर्निंग का भविष्य सुनिश्चित कर रहा है, मशीन लर्निंग समर स्कूल का तीसरा संस्करण लॉन्च किया

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Happiest Health Launches Happiest Health Digital Business Announces Roadmap of 11 Applications Commits Rs. 500 Crore to Technology Investment

Happiest Health Launches Happiest Health Digital Business Announces Roadmap of 11 Applications Commits Rs. 500 Crore to Technology Investment

November 17, 2026

Teacher's Unveils Its First-Ever Premium Highland Spirit Collection in India

November 17, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In