ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, September 28, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी में ‘रम और व्हिस्की’ से ‘औरंगजेब’ तक पहुंची सियासी लड़ाई, बीजेपी और सपा में मचा घमासान, जानिए वजह

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 26, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
औरंगजेब

लखनऊ। औरंगजेब: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) में आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल (Nitin Agarwal) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) आमने-सामने आ गए हैं। नितिन के बयान से शुरू हुआ यह वाकयुद्ध इंटरनेट मीडिया पर ट्वीट वार के रूप में फूहड़ अंदाज में सामने आया। जिसमें समाजवादी पार्टी मीडिया सेल की ओर से भाषाई मर्यादाओं को तार-तार कर नितिन के साथ उनके पिता पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया गया।

शुरुआत बुधवार को मंत्री नितिन अग्रवाल के उस बयान से हुई जिसमें उन्होंने बसपा अध्यक्ष मायावती के वक्तव्य का समर्थन करते हुए कहा कि यह सही बात है कि समाजवादी पार्टी गुंडों और माफिया को आरक्षण देती आई है। यह सपा का संस्कार और कल्चर हो गया है कि जब भी सपा का जिक्र आता है तो स्वाभाविक रूप से गुंडे और माफिया की तस्वीर सामने आती है।

नितिन अग्रवाल पर पलटवार करते हुए सपा मीडिया सेल ने बुधवार को ट्वीट किया था कि ‘सुनो नितिन अग्रवाल! क्या जिस विभाग के मंत्री हो, उसके हिसाब से कच्ची पक्की देसी पीकर टुन्न होकर बयानबाजी कर रहे हो क्या? हे मौसम विज्ञानी सुरा प्रभाव में दिन भर रहने वाले नरेश पुत्र! ये तुम्हारा ही बयान है, इस बयान के हिसाब से गुंडों को संरक्षण देने वाले तो तुम हुए।’

सपा के इस ट्वीट के साथ विधान सभा उपाध्यक्ष रहते नितिन अग्रवाल की ओर से दिये गए उस बयान को शेयर किया जिसमें कहा गया था कि पुलिस से कह देते हैं कि कच्ची शराब वालों के घर में मत घुस जाना, शिकायत आई तो कुछ करना पड़ेगा।

इसके जवाब में नितिन ने गुरुवार दोपहर ट्वीट किया कि ‘जिस पार्टी के मुखिया को औरंगजेब कहा जाता हो, जो स्वयं औरंगजेब की भांति जाने किस विदेशी नशे में चूर होकर जगह-जगह पर अपने आदरणीय पिताजी का अनादर करते आये हों, उनसे और उनकी पार्टी से हम इसी तरह की भाषा की उम्मीद करते हैं।’ एक अन्य ट्वीट में नितिन ने कहा कि ‘पिताजी को बेइज्जत किया, चचा को दिया संदेश, समाजवाद के नाम पर औरंगजेब हैं अखिलेश।’

इसके बाद सपा मीडिया सेल ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ ट्वीट कर नितिन और उनके पिता पूर्व सांसद नितिन अग्रवाल के खिलाफ विष वमन किया। एक ट्वीट में उसने कहा, ‘सुनो नितिन अग्रवाल तुम पिताजी की तो बात ही मत करो, तुम्हारे पिताजी अपने पिताजी को धोखा देकर दिल्ली से टिकट ले आए थे ये हरदोई में सार्वजनिक है, रही बात तुम्हारी, जिन, व्हिस्की, रम के ज्ञाता तुम्हारे मौसम विज्ञानी पिताजी ने तुम्हें अपने सुरा मन मुताबिक विभाग दिलवाया है?

एक अन्य ट्वीट में नितिन के पिता नरेश अग्रवाल के वीडियो को टैग करते हुए कहा कि ‘ओ ठर्रा नरेश पुत्र ये तुम्हारे ही सुराप्रेमी डैडी जी हैं ना? तुम भी इन्हीं की तरह दिन में ही देसी कच्ची पक्की दो-चार पैग मारकर अपने विभाग में टुन्न रहते हो क्या? तुम्हारे पिताजी को संसद में सुरा के नशे में शराबों में भगवान दिखते थे, तुम्हे हर जगह नेता विपक्ष दिखते हैं।’ वीडियो में नरेश अग्रवाल को राज्य सभा में यह कहते देखा जा सकता है कि ‘व्हिस्की में विष्णु बसें, रम में श्रीराम, जिन में माता जानकी और ठर्रे में हनुमान। सियावर रामचंद्र की जय।’

नितिन पर हमला जारी रखते हुए एक और ट्वीट किया कि ‘जितना बोलोगे उतना करारा जवाब मिलेगा, तीन पीढ़ी से लेकर तुम्हारी वर्तमान पीढ़ी तक के कारनामों का हिसाब मिलेगा, तुम्हारे चाचा, ताऊ और पिताजी के राजनीतिक कारनामों तक का करारा हिसाब और करारा जवाब मिलेगा, ये अभी छोटा सा ट्रेलर है।’ इसके बाद एक और ट्वीट किया कि ‘दारू में जिसे भगवान दिखे, वो है ठर्रानरेश, दारूमंत्री जिसका लड़का, वो है रम, व्हिस्की, जिन प्रेमी ठर्रा नरेश!’

Tags: Akhilesh YadavBJPBJP GovernmentNitin AgarwalSamajwadi Party Chief Akhilesh YadavSP President Akhilesh YadavUP government minister Nitin Agarwaऔरंगजेब
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Urvashi Dholakia

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया का नया बिकनी अवतार, आप भी देखिए इनकी लेटेस्ट फोटो  

4 years ago
symptoms of diabetes

क्या आपको मधुमेह के लक्षण तो नहीं, जाने मधुमेह के लक्षण व बचने के इलाज |

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Broking

Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

September 16, 2026
volvo

Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

September 16, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In