• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, July 4, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ अंबेडकरनगर का लाल, अधूरा रह गया बहन से किया वादा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 18, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
शहीद

अंबेडकरनगर। शहीद: पांच राजपूताना राइफइल के जवान भगवान सिंह वर्ष 1999 में भारतीय सेना का हिस्सा बने थे। पदोन्नत होकर अब वह नायब सूबेदार बन गए थे। वर्ष 2003 में इनका विवाह दीपमाला सिंह के साथ हुआ था। इनके एक पुत्र यशवीर सिंह व पुत्री स्मृति सिंह है। दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। भगवान सिंह इसी वर्ष गत आठ जून को अवकाश पर घर आए थे।

बता दें नगर पंचायत राजेसुलतानपुर के वसुधानगर वार्ड के पोखरभिट्टा के भगवान सिंह जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए बलिदान हो गए। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर में ग्रेनेड ब्लास्ट के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। उनका पार्थिव शरीर सेना के अस्पताल उधमपुर में रखा गया है, जहां से सेना के विमान से वाराणसी लाया जाएगा। इसके बाद वहां से सेना के वाहन से पैतृक गांव लाया जाएगा। उनके बलिदान होने की खबर पहुंचने के बाद गांव में मातम का माहौल है। घर पर ढांढस देने वालों का तांता लगा हुआ है।

कंधों पर थी परिवार के देखरेख की जिम्मेदारी : भगवान सिंह ही घर में नौकरी करते थे। पिता महेंद्र सिंह किसान हैं। माता संवरी देवी गृहणी हैं। चार भाइयों व तीन बहनों में वह दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई राम सिंह, छोटे भाई धनंजय सिंह, मृत्युंजय सिंह भी गांव में रहकर खेती-किसानी करते हैं। पूरे परिवार की देखरेख का जिम्मा इन्हीं के कंधे पर था। दो बहनों का विवाह हो चुका है। छोटी बहन ज्योति के लिए वर की तलाश की जा रही थी।

गांव नहीं पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी : बलिदानी की सूचना मिलने के बाद भी अभी तक प्रशासनिक व पुलिस का कोई अधिकारी गांव नहीं पहुंचा है। आलापुर की उपजिलाधिकारी रोशनी यादव ने बताया कि शव आने के बाद मैं गांव जाऊंगी। अभी शव कहां पहुंचा है और अंतिम संस्कार कहां होगा यह सूचना नहीं दी गई है।

मंगलवार तक पार्थिव शरीर पहुंचने की संभावना : पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि सेना के अधिकारियाें से दूरभाष पर हुई बातचीत में बताया कि सोमवार की देर शाम सेना के विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगा। मंगलवार की सुबह तक शव के गांव पहुंचने की संभावना है। पिता ने बताया कि अंतिम संस्कार घाघरा नदी के कम्हरिया घाट पर होगा।

Tags: army officer bhagwan singharmy officer of ambedkarnagar diedgrenade blast in jammu kashmirnewspilibhit-crimestate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Attack on Vande Bharat

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पश्चिम बंगाल में हुआ हमला: उद्घाटन के बाद से ट्रेन पर हुए हमलों की सूची यहां दी गई है|

3 years ago
Best Critics Choice Award

Bollywood Film “The Last Wish” got the Best Critics Choice Award in Bhatinda Film Festival 2024

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Marwari Catalysts Group to Build Elara Healthcare as a Future-Ready Mother and Child Care Network

Marwari Catalysts Group to Build Elara Healthcare as a Future-Ready Mother and Child Care Network

July 3, 2026
Ai+ Smartphone Announces Biggest-Ever Offer on Pulse 2 at INR 8,999 and Across its Product Portfolio During Flipkart GOAT Sale

Ai+ Smartphone Announces Biggest-Ever Offer on Pulse 2 at INR 8,999 and Across its Product Portfolio During Flipkart GOAT Sale

July 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)