• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, June 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

मां से मेडल जीतने का वादा कर तिरंगा रैली में निकला था छात्र, कैंटर ने ले ली जान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 6, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
1
रैली

लोहाघाट (चम्पावत) : उत्तराखंड के चम्पावत जिले में तिरंगा रैली में शामिल होने जा रहे छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार की सुबह टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट के मल्ला बापरू के पास 11 वर्षीय छात्र को कैंटर ने कुचल दिया।

तिरंगा जागरूकता रैली में शामिल होने स्कूल जा रहे छात्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पर उसे पुलिस ने पीछा कर घाट के पास गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

सुबह आठ बजे करीब बापरू के गैरी (गुमौद) निवासी कक्षा पांच का छात्र हिमांशु सिंह (11) पुत्र हरी सिंह अपनी बड़ी बहन आरती के तिरंगा जागरूकता रैली में शामिल होने जीआइसी बापरू जा रहा था।

बताया जा रहा है कि मल्ला बापरू के समीप हिमांशु जैसे ही सड़क क्रास करने लगा उसी समय पिथौरागढ़ की ओर डाक लेकर जा रहे कैंटर संख्या-यूपी 32, एलएन-9259 की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

बाल-बाल बची बड़ी बहन

घटना से पहले बहन सड़क पार कर चुकी थी। भाई के रोड क्रास करते समय हादसा हो गया। भाई को सड़क पर कुचला देख बहन आरती दहाड़ें मारकर रोने लगी। इस बीच आस-पास के लोग वहां पहुंच गए। सूचना के बाद लोहाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

चालक भाग निकला, गिरफ्तार

घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर पिथौरागढ़ की ओर भाग गया। लोहाघाट पुलिस की सूचना पर उसे घाट चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इधर घटना स्थल पर भारी भीड़ के कारण आधे घंटे तक एनएच पर जाम लग गया।

लोहाघाट के थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है। कैंटर चालक को घाट के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे लोहाघाट थाने लाया जा रहा है।

पुलिस को अभी नहीं मिली शिकायत

पुलिस का कहना है कि अभी मृतक छात्र के स्वजनों की ओर से चालक के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है। मृतक छात्र अपने पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था।

आरती उसकी सबसे बड़ी बहन थी जो उसे शनिवार को रैली में शामिल कराने के लिए जीआइसी बापरू ले जा रही थी। आरती स्वयं भी जीआइसी बापरू में 12वीं की छात्रा है।

Tags: Himanshu death in tricolor rallynainital-localnewsstatestudent death in lohaghat accidentstudent death in road accident
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Islamic cleric

असम में इस्लामिक मौलवी उस्मान अली द्वारा रेप की कोशिश करने पर महिला ने काटा उसका प्राइवेट पार्ट|

3 years ago
Social Media

Maharashtra: एक स्कूटी और उसपर 7 बच्चे सवार, सोशल मीडिया इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने किया पिता को गिरफ्तार|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

June 3, 2026

HDFC Growth for GOOD Portfolio, A Disciplined Investment Approach for Sustainable Growth

June 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)