• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, April 30, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

सुप्रीम कोर्ट से रास्ता साफ लेकिन BCCI के दोबारा अध्यक्ष नहीं बन पाएंगे सौरव गांगुली!

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 16, 2022
in खेल
0
BCCI

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब जल्द ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की बैठक होगी जिसमें वार्षिक आम सभा (एजीएम) और चुनाव की तिथि निर्धारित की जाएगी। इतना तय है कि पिछली बार की तरह इस बार भी चुनाव सर्वसम्मति से होगा। अगर कुछ अप्रत्याशित नहीं होता है तो यह लगभग तय है कि वर्तमान बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। ऐसे में बीसीसीआइ के दो शीर्ष पदों (अध्यक्ष और सचिव) पर जय शाह और राजीव शुक्ला नामांकन कर सकते हैं।

जय वर्तमान में बीसीसीआइ(BCCI) सचिव हैं जबकि शुक्ला उपाध्यक्ष। अरुण सिंह धूमल कोषाध्यक्ष पद पर दोबारा नामांकन कर सकते हैं। वर्तमान में जयेश जार्ज संयुक्त सचिव और बृजेश पटेल आइपीएल चेयरमैन हैं। इन दो पदों पर भी बदलाव हो सकते हैं। संविधान संशोधन के बाद राज्यसभा सांसद होने के बावजूद शुक्ला अगला चुनाव लड़ सकते हैं। अब सिर्फ मंत्री और सरकारी अधिकारी बीसीसीआइ और राज्य संघ का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। पहले यह सांसद और विधायकों पर भी लागू होता था। अगर सबकुछ ठीक रहा तो गांगुली इस साल नवंबर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) के चैयरमैन पद का चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि इस पद की दौड़ में बीसीसीआइ और आइसीसी के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन का नाम भी चल रहा है। मौजूदा आइसीसी चैयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल जल्द ही समाप्त हो रहा है।

बर्मिंघम में वार्षिक कांफ्रेंस में बार्कले ने एक और कार्यकाल की इच्छा व्यक्त की थी। इस दौरान नए चैयरमैन को चुनने की प्रक्रिया पर भी फैसला हुआ था, जिसमें दो तिहाई वोट की अनिवार्यता का समाप्त कर दिया गया था। नए प्रविधान के अनुसार, जो भी उम्मीदवार 51 प्रतिशत मत हासिल कर लेगा उसे विजेता माना जाएगा। इस तरह 16 सदस्यीय बोर्ड के नौ सदस्यों का वोट मिलने पर उम्मीदवार विजेता बन जाएगा। बीसीसीआइ(BCCI) ने इसको देखते हुए हाल में भारतीय टीम के कई दौरे करवाए हैं, जिससे उन देशों के वोट आइसीसी में भारत को मिलें।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बीसीसीआइ की संविधान संशोधन याचिका को मंजूरी दी थी जिसके बाद अब ये साफ हो गया कि कोई पदाधिकारी राज्य संघ में छह साल रहने के बावजूद बीसीसीआइ में भी लगातार छह साल पद पर रह सकता है। ज्यादातर राज्य संघ जय को बीसीसीआइ अध्यक्ष बनाने के पक्ष में हैं। बीसीसीआइ के एक पदाधिकारी ने कहा कि अभी कुछ तय नहीं है। जल्द ही बीसीसीआइ(BCCI) की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें एजीएम और चुनाव की तारीख पर निर्णय लिया जाएगा। जब तक नामांकन नहीं हो जाते तब तक आप कुछ नहीं कह सकते। कुछ तो परिवर्तन होंगे ही। इतना तय है जो भी होगा सर्वसम्मति से होगा।

Tags: bcciBCCI presidentcricketheadlinesjay shahRajeev Shuklasourav gangulySportsSports and Recreation
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

RCB

RCB के लिए 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली, चेज करते हुए 3000 रन का आंकड़ा छुआ

4 years ago
Chief Minister

बैठक में 18 अगस्त को मुख्यमन्त्री (Chief Minister) आवास पर प्रदर्शन को लेकर बनाई रणनीति

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

PBP EcoAqua, India's Leader in Sustainable In-House Bottled Water Solutions, Forays into East Africa

PBP EcoAqua, India's Leader in Sustainable In-House Bottled Water Solutions, Forays into East Africa

April 30, 2026
Orange Health Labs Hits ₹180 Cr ARR in FY26 & Posts 65% CAGR Growth for 3 Straight Years

Orange Health Labs Hits ₹180 Cr ARR in FY26 & Posts 65% CAGR Growth for 3 Straight Years

April 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)