• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, July 9, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी के MLA बेटे अब्बास पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट ने दिया यह बड़ा झटका

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 5, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
अब्बास

लखनऊ। चौतरफा घ‍िरे पूर्व व‍िधायक मुख्‍तार अंसारी की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। गुरुवार को उनके बेटे व‍िधायक अब्‍बास अंसारी की जमानत अर्जी खार‍िज हो गई। वर्ष 2012 में लखनऊ से जारी शस्त्र का लाइसेंस बगैर सूचना दिए नई दिल्ली के पते पर स्थानांतरित कराने के मामले में अभियुक्त अब्बास अंसारी की अग्रिम जमानत अर्जी एमपी-एमएलए की विशेष सत्र अदालत ने खारिज कर दी है।

विशेष जज हरबंश नारायण ने अपने आदेश में कहा है कि अभियुक्त के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज है। इस मामले में गिरफ्तारी वारंट भी जारी है। लिहाजा ऐसी परिस्थिति में अर्जी स्वीकार करने योग्य नहीं है। बीती 14 जुलाई को एमपी-एमएलए की विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस मामले में अभियुक्त अब्बास अंसारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया था।

मऊ सदर से विधायक निर्वाचित हुए अब्बास अंसारी पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र हैं। 12 अक्टूबर, 2019 को इस मामले की एफआइआर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार स‍िंह ने थाना महानगर में दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने दो राइफल, तीन 12 बोर का गन, एक रिवाल्वर व एक पिस्टल के साथ ही विभिन्न बोर के चार हजार 431 कारतूस व मैगजीन आदि बरामद किए थे। 24 दिसंबर, 2020 को इस मामले में अभियुक्त अब्बास अंसारी के खिलाफ आइपीसी की धारा 420, 467, 468 व 471 के साथ ही शस्त्र अधिनियम की धारा 30 के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया था।

जमीन का फर्जी बैनामा करने के मामले में अभियुक्त की जमानत अर्जी खारिज : एक महिला की जमीन का बैनामा फर्जी महिला के जरिए कराने के मामले में निरुद्ध अभियुक्त गुरुचरन की जमानत अर्जी सत्र अदालत ने खारिज कर दी है। प्रभारी जज अनुरोध मिश्र ने प्रथम दृष्टया इसके अपराध को गंभीर करार दिया है।

सरकारी वकील अरुण पांडेय के मुताबिक अभियुक्त इस फर्जी बैनामे का गवाह है। इस जमीन को हाइटेक ग्रीन सिटी को बेच दिया गया था। इसके बाद कम्पनी ने कई अन्य लोगों को बेच दिया। 21 सितंबर, 2021 को इसकी एफआइआर शांति देवी ने थाना नगराम में दर्ज कराई थी।

Tags: Abbas Ansarilucknow-city-politicsMukhtar AnsariMukhtar Ansari gangnewsstateUP Crimeअब्‍बास अंसारीमुख्तार अंसारी
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Masood Azhar

अफगानिस्तान में ही छिपा है जैश सरगना मसूद अजहर- PAK विदेश मंत्री जरदारी

4 years ago
Axis bank

Axis bank ने बढ़ते डिजिटल फ्रॉड से निपटने के लिए ग्राहक-नियंत्रित सुरक्षा सुविधाओं के साथ लॉन्च किया ‘सेफ्टी सेंटर’

6 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Unwired Connect Sets New Benchmark for Indian Building Automation with DALI-2 Certification

Unwired Connect Sets New Benchmark for Indian Building Automation with DALI-2 Certification

July 9, 2026
Allianz's CSR Project, Plastic Waste-Free Rivers in Thiruvananthapuram Crosses 1,000-Ton Recovery Milestone

Allianz's CSR Project, Plastic Waste-Free Rivers in Thiruvananthapuram Crosses 1,000-Ton Recovery Milestone

July 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)