(Mehta) सरकार की गलत नीतियों से जनता में त्राहिमाम: मेहता
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

सरकार की गलत नीतियों से जनता में त्राहिमाम: मेहता (Mehta)

हरियाणा में लोग सरकार को चलता करने के इंतजार में: मेहता

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 11, 2023
in हरियाणा
0
Mehta

वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभान मेहता (Mehta) ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण आज हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है और इस जनविरोधी सरकार को बदलने का इंतजार कर रहा है। लोग इस इंतजार में हैं कि कब चुनाव हों और इस सरकार को चलता किया जाए।

ये भी पड़े- तनाव से बाहर आने के लिए यह नशा सबसे अच्छा – अतुल मलिकराम (Atul Malikram) (राजनीतिक रणनीतिकार)

अपने ग्रामीण जनसंपर्क अभियान के तहत वीरभान मेहता ने सिरसा जिले के अनेक गांवों का दौरा करते हुए लोगों से चर्चा की। लोगों ने बताया कि बुनियादी सुविधाओं का भी हर जगह बुरा हाल है। गांवों में न तो पूरी बिजली मिलती है और न ही शुद्ध पेयजल की सुविधा है। खेत-खलिहान का बुरा हाल है। इस बार नरमे की फसल तबाह हो गई लेकिन पोर्टल न चलने के कारण किसान अपनी जमीन का पंजीकरण नहीं करवा पाए जिसकी वजह से उन्हें मुआवजा समय पर नहीं मिल पा रहा। गांवों में खाल टूटे पड़े हैं। फसल का दुगुना भाव देने का दावा करने वाली सरकार समय पर मुआवजा नहीं दे रही जिससे किसान आर्थिक रूप से टूट चुका है। किसान धरने-प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं। (Mehta)

श्री मेहता (Mehta) ने लोगों को आश्वस्त किया कि यह सरकार कुछ दिनों की मेहमान है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और लोगों के काम किए जाएंगे। बेरोजगारी दूर करने के लिए कदम उठाए जाएंगे और किसानों की हर जरूरत का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जनता बुरी तरह से त्रस्त और परेशान हो चुकी है। हर गांव में लोग कांग्रेस पार्टी का झंडा उठा रहे हैं और लगातार कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने (Mehta) कहा कि जनता में कांग्रेस पार्टी के प्रति बड़ा लगाव और उत्साह देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना चुनावों के परिणाम साबित कर देंगे कि लोग कांग्रेस पार्टी को कितना पसंद करते हैं। इन चुनावों के बाद हरियाणा प्रदेश में बीजेपी सरकार की उलटी गिनती शुरू होगी और आने वाला वक्त कांग्रेस पार्टी का होगा।

श्री मेहता (Mehta) ने कहा कि पूरे प्रदेश में आंतरिक सडक़ें टूटी फूटी पड़ी हैं। गलियों का निर्माण हुए अरसा बीत गया है। स्कूल-कॉलेज, अस्पताल सब खस्ताहाल में हैं। हर विभाग के कर्मचारी सरकार से नाखुश हैं और हर रोज धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। व्यापारियों पर अनाप-शनाप टैक्स लगाकर इस सरकार ने उन्हें बहुत दिक्कत में डाल दिया है। हरियाणा अपराध में देश में पहले स्थान पर है जिससे यहां कोई कंपनी निवेश करने से कतराती है। प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती व हर तरह की सुविधा के लिए यह जरूरी है कि लोग कांग्रेस पार्टी का साथ दें ताकि उनकी खुशहाली का समय लौट सके।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

 

Tags: GovernmentHaryanaMehtaprotest demonstrationwrong policies
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Mauli Jagran SHO

चंडीगढ़ के मौली जागरण के एस एच ओ ने फिर एक हेरोइन के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

3 years ago
Death Threat

दिल्ली पुलिस के अनुसार, पीएम मोदी, अमित शाह, नीतीश कुमार को जान से मारने की मिली धमकी|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Universal Sompo General Insurance

Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility with 'One Policy, One Tree' Initiative

March 4, 2026
The Art of Living

The Art of Living and Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement across Anand, Gujarat

March 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)