• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, June 25, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

धनतेरस से दिवाली तक नहीं होगी बिजली कटौती, योगी सरकार ने अधिकारियों को दिया आदेश

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 20, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Power Cut

लखनऊ। प्रकाश पर्व दीपावाली के अवसर पर प्रदेशवासियों को बिजली कटौती से नहीं जूझना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पावर कारपोरेशन प्रबंधन धनतेरस से दीपावली तक प्रदेश को बिजली कटौती से मुक्त रखते हुए 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारियों में जुटा है। (Power Cut)

अवरोधों को दूर करने के न‍िर्देश 

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि धनतेरस एवं दीपावली जैसे त्योहारों पर पूरे प्रदेश को कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने सभी डिस्काम के प्रबंध निदेशकों, मुख्य अभियंताओं व विद्युत निगम के अधिकारियों को सभी क्षेत्रों को कटौती मुक्त रखने के इंतजाम करने को कहा है। कहा है कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सावधानी बरतें। स्थानीय स्तर पर विद्युत आपूर्ति में आने वाले अवरोधों को भी कम से कम समय में ठीक करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करें।

विशेष कंट्रोल रूम बनेंगे 

अध्यक्ष ने डिस्काम के प्रबंध निदेशकों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि सभी ट्रांसफार्मरों में तेल की स्थिति, लोड बैलेसिंग, उचित क्षमता के फ्यूज एवं अर्थिंग की जांच आदि करा ली जाए। यह भी जांच लिया जाए कि ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड तो नहीं है। डिस्काम स्तर व जिला स्तर पर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएं। अप्रत्याशित ब्रेकडाउन होने की दशा में शीघ्र बिजली आपूर्ति शुरू करने के लिए पर्याप्त संख्या में मरम्मत गैंग की व्यवस्था कर ली जाए। (Power Cut)

जेलों में भैयादूज के लिए विशेष प्रबंध के निर्देश

कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने जेलों में भैयादूज का पर्व मनाए जाने के लिए विशेष प्रबंध किए जाने का निर्देश दिया है। राही ने कहा है कि सभी जेलों में इस पर्व को मनाने के लिए नियमानुसार प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। डीजी जेल को निर्देश दिया है कि इस पर्व पर बंदियों से मिलने आने वाली उनकी बहनों के लिए समय निर्धारित किया जाए और उसके अनुरूप मुलाकात के प्रबंध कराए जाएं। जिससे इस पर्व को गरिमा के अनुरूप मनाने में कोई बाधा न हो। सभी जेल अधीक्षकों को इसके लिए विस्तृत निर्देश जारी करने को कहा है। मंत्री का कहना है कि इस पर्व को प्रदेशवासी बड़ी धूमधाम से मनाते हैं, इसके दृष्टिगत जेलों में भी प्रबंध किए जाने का निर्देश दिया गया है।

Tags: CM YogiDhanteras 2022Diwali 2022Electricity CutNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPower CutupUP NEWS BY NavTimes
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

DCP flagged

Panchkula: सडक सुरक्षा अभियान, के तहत डीसीपी नें मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी देकर दिया सन्देश|

3 years ago
Mithun Chakraborty

Happy Birthday Mithun Chakraborty : मिथुन चक्रवर्ती आज मना रहे हैं अपना 73 वां जन्मदिन, जाने मिथुन से जुड़ी कुछ विशेष बाते साथ ही जाने इनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की लिस्ट|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Suntec Strengthens Sustainable Heating Vision with Advanced Heat Pump Solutions at Dealer Meet 2026

Suntec Strengthens Sustainable Heating Vision with Advanced Heat Pump Solutions at Dealer Meet 2026

June 24, 2026
83x Zoom, Full-frame Sensors, and 6K RAW Video: Four Nikon Cameras for Indian Buyers in 2026

83x Zoom, Full-frame Sensors, and 6K RAW Video: Four Nikon Cameras for Indian Buyers in 2026

June 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)