• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, June 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

पेट और हिप्स की चर्बी को कम करने के लिए किये जाते हैं ये 3 योगासन, जानें नाम और करने का सही तरीका

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 19, 2022
in लाइफस्टाइल
0
योगासन

नई दिल्ली। योगासन: शरीर का सबसे ज्यादा फैट पेट, पीठ के निचले हिस्से यानी कमर और हिप्स पर नजर आता है और इन्हें कम करना इतना आसान नहीं होता। कई महीने लगाने के बाद भी हल्का-फुल्का अंतर ही नजर आता है। लेकिन अगर आप यहां दिए जा रहे बस इन 3 योग आसनों का नियमित रूप से अभ्यास करेंगे तो बहुत ही जल्द आप यहां जमे जिद्दी फैट को दूर कर सकते हैं। तो आइए जानें इन आसनों के बारे में।

1. पार्श्वउपविष्टकोणासन

इस आसन से जांघ, हैमस्ट्रिंग, हिप ज्वॉइंट, पीठ, हाथ और कंधों का फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। सबसे जरूरी पेट की चर्बी कम होती है। पाचन अंगों की अच्छी तरह मसाज होती है जिससे डाइजेशन सही रहता है। यहां तक कि यह आसन डायबिटीज मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

पार्श्वउपविष्टकोणासन करने का तरीका(योगासन)

– मैट पर दंडासन में बैठ जाएं।

– दोनों पैरों को जितना ज्यादा हो सके खोलें।

– सांस छोड़े हुए अपर बॉडी को पहले दाईं ओर झुकाएं और बाएं हाथ से दाएं पैर की उंगलियों को पकड़े।

– पैर की उंगलियों को अपनी तरफ खींचें जिससे हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आए। कुछ सेकेंड तक इस आसन में बने रहें फिर दूसरी तरफ से यही करें।

– यह एक चक्र पूरा हुआ ऐसे ही कम से कम 3 या 5 बार करें।

सावधानी- कमर, गर्दन और हिप्स में किसी तरह की दिक्कत हो तो इस आसन को करना अवॉयड करें।

2. परिघासन

कूल्हे से लेकर अंगुलियों तक की स्ट्रेचिंग हो जाती है इस आसन से। स्पाइन की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और पेट की मसल्स स्ट्रॉन्ग होती है।

परिघासन करने का तरीका

– घुटनों के बल बैठ जाएं। अब अपने बाएं पैर को बाईं ओर फैलाएं। एड़ी को जमीन पर रखें।

– लंबी गहरी सांस लेते हुए बाएं हाथ से बाएं पैर के पंजे को पकड़े और दाहिने हाथ को ऊपर की रखें।

– कमर के साथ जो पैर खुला हुआ है वहां खिंचाव होगा।

– इस मुद्रा में जितनी देर रह सकते हैं बने रहें। उसके बाद वापस घुटने के बल आ जाएं।

– दूसरी तरफ से यही प्रोसेस दोहराएं।

सावधानी- कंधे, कमर, घुटने में किसी भी तरह की चोट लगी तो इस आसन को न करने की सलाह दी जाती है।

3. उत्थित त्रिकोणासन(योगासन)

इस आसन के नियमत अभ्यास से कमर की चर्बी तेजी से कम होती है। तनाव से छुटकारा मिलता है। यह आसन सायटिका, गर्दन में दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस में भी उपयोगी है। पीठ दर्द से राहत दिलाता है और इससे लोअर बॉडी भी स्ट्रॉन्ग होती है।

उत्थित त्रिकोणासन करने का तरीका

– ताड़ासन में खड़े हो जाए और पेरों के बीच चार से पांच फीट की दूरी बना लें।

– अब दाहिने पंजे को बाहर की ओर निकालें।

– धीरे-धीरे सांस भरते हुए हाथों को कंधे की सीध में ले आएं। सांस छोड़ते हुए दाएं हाथ से दाहिने पैर के पंजे को छुएं और बाएं हाथ को ऊपर आसमान की ओर रखें। नजर ऊपर वाले हाथ पर टिकाएं।

– कुछ सेकेंड इस स्थिति में बने रहें फिर ऊपर आएं और यही प्रोसेस बाईं ओर से दोहराएं।

सावधानी- गर्दन में बहुत ज्यादा दर्द हो तो सिर ऊपर करने के बजाय सामने की ओर रखें। लो ब्लड प्रेशर, सिर दर्द होने पर यह आसन न करें।

Tags: healthlifestyleYoga Day 2022yoga reduce fatyoga reduces extra body fatमोटापा कम करने वाले योगयोग से घटाएं चर्बी
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

How to find Best Acting School?

How to find Best Acting School?

2 years ago
e-Nomination

e-Nomination दाखिल करने के फायदे, क्यों है जरूरी, नहीं किया तो क्या होगा? EPF सब्सक्राइबर्स कैसे करें फाइल

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

June 3, 2026

HDFC Growth for GOOD Portfolio, A Disciplined Investment Approach for Sustainable Growth

June 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)