• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, June 2, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

बीमार किडनी को एक झटके में दुरुस्त करते हैं ये 5 फूड, Kidney Failure में भी डॉ. देते हैं इन्हें खाने की सलाह

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 6, 2022
in लाइफस्टाइल
0
Sick Kidney

नई दिल्ली। Kidney Diet: नैशनल किडनी फाउंडेशन के अनुसार, दुनियाभर में 10 फीसदी लोग ऐसे हैं जो किडनी की बीमारी से जूझते हैं। हमारे शरीर में दो किडनी होती हैं, जो राजमा की तरह दिखती है और कई महत्वपूर्ण काम करती हैं। इसमें अपशिष्ट उत्पादों को छानना, रक्तचाप को नियंत्रित करने वाले हार्मोन जारी करना, शरीर के तरल पदार्थों को संतुलित करना, मूत्र का उत्पादन करना और कई अन्य आवश्यक कार्य शामिल हैं। (Sick Kidney)

किडनी को नुकसान कैसे पहुंचता है?

डायबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर, किडनी (Sick Kidney) की बीमारी के सबसे आम जोखिम कारक हैं। हालांकि, मोटापा, स्मोकिंग, जेनेटिक्स, उम्र और लिंग भी किडनी के नुकसान का ख़तरा बढ़ाता है। जब किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रही होती, तो इससे रक्त में अपशिष्ट का निर्माण होता है, जिसमें भोजन से आने वाले अपशिष्ट उत्पाद भी शामिल हैं। यही वजह है कि जो लोग किडनी की बीमारी से जूझ रहे होते हैं, उन्हें खास डाइट फॉलो करने की ज़रूरत होती है।

मायो क्लीनिक के अनुसार, अगर आप किडनी की किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, या किडनी किसी वजह से सही तरीके से काम नहीं कर रही हैं, तो डॉक्टर आपको खास रीनल डाइट की सलाह देंगे। इस डाइट में ऐसे फूड्स शामिल होंगे, जिनमें सोडियम, प्रोटीन, पोटेशियम और फॉसफोरस की मात्रा कम होगी। तो आइए जानें ऐसे फूड्स के बारे में जो किडनी(Kidney के लिए अच्छे होते हैं।

लाल शिमला मिर्च

रिसर्च के मुताबिक, लाल शिमला मिर्च में पोटेशियम की मात्रा कम होती है, साथ ही यह विटामिन-ए, सी, बी6, फॉलिक एसिड और फाइबर से भरपूर होती हैं। यह लाइकोपीन से भी भरपूर होता है, जो कैंसर को दूर रखने में मदद करता है। इन्हें भूनकर खाया जा सकता है या सलाद में काटा जा सकता है।

सेब

सेब एंटी-इंफ्लामेटरी, फाइबर और विटामिन्स के गुणों भरे होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने, कब्ज़ से बचाने और किडनी (Sick Kidney) को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। सेब को कच्चा, पका कर या फिर जूस की पीना भी फायदेमंद हो सकता है।

क्रेनबेरी

रिसर्च के मुताबिक, क्रेनबेरी मूत्र मार्ग में संक्रमण (UTI) के लिए एक प्राकृतिक दवा की तरह काम करती हैं। यह पेशाब में एसिडिक का स्तर बढ़ाती हैं, जिससे बैक्टीरिया ख़त्म होता है। साथ ही क्रेनबेरी कैंसर से बचाव का काम भी करती हैं।

फैटी फिश

वसायुक्त मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरी होती हैं, जिसका निर्माण हमारा शरीर अपने आप नहीं कर सकता। इसी स्थिति में, हफ्ते में तीन बार मछली खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। साथ ही शरीर में सूजन भी कम होती है और कैंसर से लड़ता है।

लहसुन

जो लोग किडनी (Sick Kidney) की बीमारी से जूझ रहे होते हैं, उनके लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद होता है। किडनी की दिक्कत में सोडियम का सेवन भी कम करने की ज़रूरत होती है, जिसमें नमक भी शामिल है। ऐसे में लहसुन नमक का अच्छा विकल्प माना जाता है। इससे न सिर्फ खाने का स्वाद बेहतर होता है, बल्कि इसके पोषक तत्व भी बढ़ते हैं। यह मैंगनीज़, विटामिन-सी और विटामिन-बी6 का भी अच्छा स्रोत है। इसके अलावा, इसमें सल्फर यौगिक होते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Tags: healthy lifestylekidney diet kidney disease dietkidney diseasekidney disease signskidney disease symptomsSick Kidney
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Durga Shakti

महिला पुलिस की दुर्गा शक्ति (Durga Shakti) टीम ने स्कूलों व कॉलेज में जाकर छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में जागरुक किया

2 years ago
Today’s Horoscope 16th October 2023

Today’s Horoscope 16th October 2023 | आज का राशि फल दिनांक 16 अक्टूबर 2023

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Pramerica Life Delivers Third Straight Year of Double-Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

Pramerica Life Delivers Third Straight Year of Double-Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

June 1, 2026
Jeena Dil Se Continues to Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide in Opening Weekend

Jeena Dil Se Continues to Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide in Opening Weekend

June 1, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)