ADVERTISEMENT
  • About Us
  • About Us
  • Advertisements
  • Contact Us
Thursday, October 22, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home Uncategorized

ITR फाइल करते समय आपको देनी होंगी ये 9 जानकारियां, यहां जानें- नियमों में क्या हुए बदलाव?

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 8, 2022
in Uncategorized
0
ITR

नई दिल्ली। अगर आप अपना इनकम टैक्‍स र‍िटर्न (ITR) फाइल करने जा रहे हैं तो कुछ चीजों के बारे में डिटेल से जान लेना आपके लिए अच्छा होगा। आयकर व‍िभाग ने आईटीआर फाइल (ITR File) करने के नियमों में कुछ अहम बदलाव कर दिए हैं। तो फाइनेंश‍ियल ईयर 2021-22 (Assessment Year 2022-23) के लिए रिटर्न फाइल करने से पहले सभी चीजों को अच्छी तरह समझ लें।

क्या हुआ है बदलाव

अगर आप इस बात से डर रहे हैं कि नियम बदलने के बाद इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना आपके लिए सिरदर्द साबित होगा तो हम आपको बता दें कि ऐसा बिलकुल नहीं है। ऐसा नहीं है कि नियमों में कोई भारी-भरकम बदलाव किया गया है। बाकी अभी चीजें वही हैं, बस इतना है कि आपको कुछ अतिरिक्त जानकार‍ियां देनी होंगी। इसके लिए फॉर्म के फॉर्मेट में कुछ नई चीजें जोड़ी गई हैं। इन बदलावों के बारे में जानकारी नहीं होने पर आपको अपना आईटीआर फॉर्म भरने में परेशानी हो सकती है।

पीएफ फंड पर ब्याज

यद‍ि कर्मचारी भविष्य निधि खाते (EPF) में आपका योगदान हर साल दो लाख पचास हजार रुपये से ज्‍यादा है तो इस पर मिलने वाले ब्याज पर अब टैक्स लगेगा। आपको आईटीआर फॉर्म में इस ब्याज के बारे में पूरी और सही जानकारी देनी होगी। ऐसे न करने पर आपका आईटीआर क्लेम रद्द कर दिया जाएगा।

प्रॉपर्टी खरीदी या बेची है

IRT Form में आपको Capital Gains में खरीदी या बेची गई संपत्ति के बारे जानकारी देनी होगी। अगर आपने 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 के बीच कोई संपत्ति खरीदी या बेची है तो इसकी पूरी जानकारी देनी होगी। आपने यह सौदा किस तारीख को किया था, यह बताना भी जरूरी है। यद‍ि आपने अपने घर की मरम्मत कराई है या उसमें कोई नया काम करवाया है तो इसकी जानकारी भी हर साल के आधार पर देनी होगी। इस बार से आपको इंडेक्स कॉस्ट के साथ-साथ प्रॉपर्टी खरीदने का मार्केट रेट भी बताना होगा।

रेसिडेंशियल स्टेटस

नए नयमों के अनुसार, अब आईटीआर फाइल करने के दौरान रेसिडेंशियल स्टेटस बताना अनिवार्य कर द‍िया गया है। यद‍ि आप आईटीआर-2 या आईटीआर-3 फॉर्म भर रहे हैं तो आपको बताना होगा कि आप कब से भारत में रह रहे हैं।

अगर विदेश में कोई प्रॉपर्टी या इनकम है

यद‍ि आपने विदेश में कोई प्रॉपर्टी बनाई है या विदेश में मौजूद क‍िसी प्रॉपर्टी से आपको किराया या ब्याज के रूप में कोई आमदनी हुई है तो आईटीआर(ITR) फाइल करते समय इस बारे में जानकारी देनी होगी। इसके लिए भी आईटीआर-2 या आईटीआर-3 फॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा। यद‍ि आपने देश के बाहर कोई प्रॉपर्टी बेची है तो भी आईटीआर फाइल‍िंग के समय इस बारे में जानकारी देनी होगी। प्रॉपर्टी कहां थी और उसका खरीदार कौन था, इसकी जानकारी भी जरूरी है।

अगर पेंशन पाते हैं तो देनी होगी ये डिटेल

अगर आप पेंशनर हैं तो आईटीआर(ITR) फॉर्म में इसके बारे में आपको बताना होगा। पेंशनर्स को पेंशन के सोर्स के बारे में बताना होगा। आपको पेंशन कहां से मिलती है, इसकी जानकारी देनी होगी।

Tags: bizbusinessIncome Tax ReturnNew ITR Rulesइनकम टैक्‍स र‍िटर्न
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Farewell

सलाह के प्रदेशाध्यक्ष गुरदीप सैनी सेवानिवृत, सम्मान पूर्वक विदाई (Farewell) दी

3 years ago
Yojana

महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

October 21, 2026
Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

October 21, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In