ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 20, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

FD पर ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज, रेट की यहां मिलेगी पूरी जानकारी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 22, 2022
in व्यापार
0
FD

नई दिल्‍ली। FD: अपनी तीन मौद्रिक नीति की समीक्षाओं के बाद रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में कुल 1.40 फीसद की बढ़ोतरी किए जाने के बाद लगभग सभी बैंकों ने पिछले कुछ हफ्तों में अपनी सावधि जमा ब्याज दरों (fixed deposit interest rates) में उल्लेखनीय रूप से बदलाव किया है। नतीजतन, फ‍िक्‍स डिपोजिट निवेशक (FD investors) आगे चलकर बेहतर रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं। आइये नजर डालते हैं उन बैंकों पर जिन्होंने फ‍िक्‍स्ड ड‍िपोजिट ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की है।

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India, SBI)

एसबीआइ की पहचान देश के सबसे बड़े ऋणदाता बैंक के तौर पर है। एसबीआई ने अपने चुनिंदा एफडी अवधि (FD, fixed deposit tenures) कार्यकाल पर ब्याज दरों में 15 आधार अंकों (basis points, bps) तक की बढ़ोतरी की है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, नई दरें 13 अगस्त 2022 से प्रभावी हो चुकी हैं। फ‍िलहाल इसे 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर लागू किया गया है।

किस अवधि पर कितनी ब्‍याज दर

एसबीआइ की ओर से 180 से 210 दिनों की अवधि की एफडी अवधि (FD, fixed deposit tenures) पर ब्याज दर 4.55 प्रतिशत तय की गई है। एक से दो साल की अवधि के लिए ब्याज दर 5.30 फीसद से बढ़ाकर 5.45 फीसद कर दी गई है। वहीं दो से तीन साल की अवधि के कर्ज पर ब्याज दर को बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दिया गया है। तीन से पांच साल के लिए ब्‍याज को 5.60 प्रतिशत कर दिया गया है। बैंक अब 5 और 10 साल तक की अवधि के लिए 5.65 प्रतिशत ब्‍याज दर की पेशकश करेगा।

एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक ने दो महीने के अंतराल के बाद एफडी की ब्याज दरें बढ़ाई हैं। बैंक ने 18 अगस्त, 2022 से एफडी दरों में 40 basis points तक की वृद्धि की है। ये दरें 2 करोड़ रुपये से कम जमा पर लागू होंगी। एक साल से दो साल की अवधि में अब 5.35 फीसद के बजाए 5.50 फीसद इंट्रेस्‍ट रेट मिलेगी।

कोटक महिंद्रा बैंक

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने 17 अगस्त, 2022 से एक से तीन साल (2 करोड़ रुपये से कम राशि के लिए) के लिए एफडी पर ब्याज दरों में 15 आधार अंकों (basis points) तक की बढ़ोतरी की है। 365 से 389 दिनों की एफडी पर ब्याज दर 5.60 प्रतिशत से 15 आधार अंक बढ़ाकर 5.75 प्रतिशत कर दी गई है। 390 दिनों से लेकर तीन साल तक की मैच्योरिटी वाली FD पर ब्याज दरों को 5.75 फीसद से 15 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.90 फीसद कर दिया गया है। तीन से दस साल की अवधि वाली एफडी के लिए ब्याज दरें नहीं बढ़ाई गई हैं; इस पर 5.90 प्रतिशत की दर से ब्‍याज मिलेगा।

ऐक्सिस बैंक

ऐक्सिस बैंक ने भी 2 करोड़ रुपये से कम की राशि वाली सीमित अवधि की एफडी पर ब्‍याज दरों को बढ़ाया है। बैंक ने 17 से 18 महीने की एफडी के लिए ब्याज दर को 45 आधार अंकों के साथ 5.60 प्रतिशत से 6.05 प्रतिशत कर दिया है। अन्य FD अवधि पर भी ब्याज दरें समान हैं।

आईसीआईसीआई बैंक

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम राशि के लिए चुनिंदा अवधि वाली एफडी की ब्याज दरों में 40 आधार अंकों तक की वृद्धि की है। नई दरें 19 अगस्त, 2022 से प्रभावी हो गई हैं। आईसीआईसीआई बैंक अब 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए 2.75 प्रतिशत से 6.10 प्रतिशत तक की ब्याज दरों की पेशकश करेगा।

पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank, PNB) ने भी 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने सावधि जमा ब्याज दरों में 20 आधार अंकों तक की वृद्धि की है। पीएनबी की वेबसाइट के मुताबिक नई ब्याज दरें 17 अगस्त 2022 से प्रभावी हैं। निश्चित समय अवधि वाली एफडी पर बैंक ने ब्याज दरों में 20 basis points तक की वृद्धि की है। बैंक अब एक साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के साथ 5.50 फीसद की दर से ब्याज देगा।

Tags: FD interest ratesFD investorsFixed Deposit Interest Ratefixed deposit interest ratesinterest rate in Axis Bankinterest rate in HDFC Bankinterest rate in ICICI Bankinterest rate in PNBinterest rate on FDKotak Mahindra BankPunjab National Bankrbi interest rateReserve Bank Of Indiasavings
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

तेजस

मलेशिया की हवाई शक्ति को बढ़ाएगा तेजस, चीन और दक्षिण कोरिया के विमानों को दरकिनार कर भारत के फाइटर जेट पर भरोसा जताया

4 years ago
आई वेंचर्स

अमल पारेख ने 8 आई वेंचर्स की भागीदारी के साथ कोशियो में 1.8 मिलियन डॉलर का निवेश किया, जिससे कुल 3 मिलियन डॉलर का सीड राउंड पूरा हुआ।

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

October 19, 2026
From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

October 19, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In