ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

दुबारा गर्म करके नहीं खाने चाहिए ये फूड्स, हो सकती हैं कई प्रकार की बीमारियां, जाने कौन से है वो फूड्स|

हर घर में जरूरत के हिसाब से खाना बनाया और खाया जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बनी हुई सब्जी बच जाती है, जिसे गृहणियां दूसरे दिन इस्तेमाल कर लेती हैं|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 23, 2023
in लाइफस्टाइल
0
Reheating

हर घर में जरूरत के हिसाब से खाना बनाया और खाया जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बनी हुई सब्जी बच जाती है, जिसे गृहणियां दूसरे दिन इस्तेमाल कर लेती हैं. अगले दिन इस्तेमाल करने से पहले इसे गर्म किया जाता है। यह एक सामान्य बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह आदत न सिर्फ आपके खाने की न्यूट्रिशन वैल्यू खराब करती है बल्कि आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचाती है। घर में बना खाना कितना भी हेल्दी क्यों न हो, अगर उसे बार-बार गर्म करके खाया जाए तो यह सेहत के लिए हानिकारक होता है। आज हम अपने खबर डॉट कॉम के पाठकों को कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें दो बार गर्म करने से सेहत को नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में- (Reheating)

अंडा: (Egg)

अंडा एक ऐसा आहार है जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। जिन लोगों के शरीर में प्रोटीन की मात्रा कम होती है उन्हें डॉक्टर अंडा खाने की सलाह देते हैं. उबले अंडे खाना सबसे अच्छा माना जाता है। डॉक्टर्स का कहना है कि अंडे को रोज ताजा ही खाना चाहिए। उबले या तले हुए अंडे को कभी भी दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उसका प्रोटीन पूरी तरह से नष्ट हो जाता है। तले हुए या उबले अंडे को दोबारा गर्म करके खाने से पेट से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा रहता है। खासकर इससे पेट दर्द की शिकायत बढ़ जाती है। (Reheating)

ये भी पड़े – Maruti Eeco ने बिक्री में पार किया 10 लाख का अकड़ा, Ven सेगमेंट में तेजी से बढ़ रहा है, जाने Eeco के बारे में खास बाते|

चिकन और मीट को दोबारा गर्म न करें: (Chicken & Meat)

चिकन और मीट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है. अगर आप इन्हें घर पर बना रहे हैं तो कोशिश करें कि इन्हें पूरा ही खाएं। बचे हुए चिकन या मीट को दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए। यह इसे जहरीला बना सकता है, जिससे आपका पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही बचे हुए चिकन या मीट को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, इसे सामान्य तापमान में जालीदार प्लेट से ढककर रख दें. वैसे तो बेहतर होगा कि आप इसे एक बार में ही पूरी तरह से खत्म कर दें। इसमें प्रोटीन की मात्रा के साथ-साथ नाइट्रोजन भी अधिक मात्रा में पाई जाती है, इसे दोबारा गर्म करने से नुकसान होता है। जिससे कई बड़ी बीमारियां हो सकती हैं।

चुकंदर: (Chukandar)

चुकंदर को दोबारा गर्म करके खाने से इसमें मौजूद नाइट्रेट नष्ट हो जाता है। अगर आपने कभी चुकंदर से ज्यादा मात्रा में कोई डिश बनाई है तो उसे फ्रिज में रख दें और जब अगली बार खाएं तो खाने से कुछ घंटे पहले उसे फ्रिज से निकाल लें। इससे उसका तापमान सामान्य हो जाएगा। लेकिन इसे गर्म करके ना खाएं। (Reheating)

आलू: (Potato)

बिना आलू के हम शायद ही कोई सब्जी बना पाते हैं. आलू सबसे अधिक मात्रा में खाया जाता है। आलू में विटामिन बी-6, पोटैशियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन बार-बार गर्म करने से ये सभी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, जिससे सेहत को कोई फायदा नहीं होता, बल्कि साइड इफेक्ट होने के चांस ज्यादा होते हैं. है। अगर आलू को बार-बार गर्म किया जाए तो उसमें क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम नाम का बैक्टीरिया पनपने लगता है। इसलिए अगर आपके पास आलू हैं, चाहे तले हुए हों या ग्रेवी के रूप में, या पालक के साथ, उन्हें कभी भी दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए। (Reheating)

मशरूम: (Mushroom)

खाद्य पदार्थों की सूची में मशरूम का अपना विशेष स्थान है। मशरूम में सबसे ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है तो आपको ज्यादा से ज्यादा मात्रा में मशरूम का सेवन करना चाहिए। तैयारी के बाद जितनी जल्दी हो सके मशरूम खाना चाहिए। मशरूम को दोबारा गर्म करके इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मशरूम में प्रोटीन के साथ-साथ मिनरल्स भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसे दोबारा गर्म करने से इसके प्रोटीन का संघटन बिगड़ जाता है, जिससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।

पालक: (Spinach ,Palak)

सर्दियों में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जियों में पालक पहले स्थान पर है. हम सब्जियों के अलावा पालक का भी इस्तेमाल करते हैं. पालक को पकोड़े के रूप में खाया जाता है और पालक का सूप बनाकर पिया जाता है. पालक को भी अच्छी तरह धोकर, नमक डालकर कच्चा ही खाया जाता है। पालक खून की कमी को दूर करता है। अगर पालक की सब्जी बच जाए तो लोग अक्सर उसे दोबारा गर्म करके अगले दिन भी खाते हैं. हमें कभी भी पालक को दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए। इसका कारण यह है कि पालक में नाइट्रेट की मात्रा बहुत अधिक होती है। दोबारा गर्म करने पर नाइट्रेट एक कार्सिनोजेनिक तत्व में बदल जाता है जो हमारे शरीर के लिए जहरीला हो जाता है। अगर आपके पास बची हुई पालक की सब्जी है तो उसे दो बार गरम न करें, गरमा गरम रोटी के साथ खायें, आपको वैसा ही स्वाद मिलेगा. (Reheating)

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

चावल से होती है फूड प्वाइजनिंग: (Rice)

फूड स्टैंडर्ड एजेंसी के मुताबिक, बासी चावल को दोबारा गर्म करके खाने से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। ऐसा करने से बैसिलस सेरियस नामक अत्यधिक प्रतिरोधी बैक्टीरिया चावल में पनपते हैं और फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं।

तेल: (Oil)

अक्सर आपने देखा होगा कि पूरी, पकौड़े, फ्राई आदि तलने के बाद कड़ाही में काफी तेल बच जाता है. और बचे हुए तेल को बार-बार गर्म करके अलग-अलग खाने की चीजें बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि तेल को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। सबसे ज्यादा यह आपके दिल के लिए हानिकारक है क्योंकि एक बार इस्तेमाल किए गए तेल को बार-बार गर्म करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। (Reheating)

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। यदि आपके कोई प्रश्न या चिंताएं हैं तो हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श करें। NavTimes न्यूज़ इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता|

Tags: Chicken & MeatChukandarEggFood diseaseslifestyleLifestyle News By Navtimes न्यूज़MushroomNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsoilPalakPotatoReheatingReheating FoodsRiceSpinach
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Suffocation

Delhi : गद्दे पर मॉर्टिन जलाकर सोना पड़ गया भारी, दम घुटने से सोते हुए 6 लोगो की हुई मौत|

4 years ago
National Service

National Service योजना इकाइयों द्वारा चल रहे सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह का आयोजन।

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In