ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 8, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

मोहसिन खान: लखनऊ की जीत का हीरो रहा 23 साल का ये घातक गेंदबाज, 3 साल से पहले मौके का था इंतजार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 2, 2022
in खेल
0
मोहसिन खान

कानपुर : इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के तीन सत्र में मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े रहने का फायदा उप्र के मुरादाबाद के मोहसिन खान को अब मिल रहा है। अनुभवी खिलाडि़यों के साथ-साथ मुंबई इंडियंस के जाहिर खान के साथ नेट्स पर बिताए गए पल मोहसिन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं जिसकी बदौलत मोहसिन लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए तेज गेंदबाजी में सबसे मजबूत कड़ी बन गए हैं।

मोहसिन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धारदार गेंदबाजी कर 16 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया और टीम को मिली जीत में अपना योगदान दिया। इससे पहले वह पंजाब के खिलाफ तीन और मुंबई के खिलाफ एक विकेट झटक कर किफायती गेंदबाजी का नमूना पेश कर चुके हैं।

मूलरूप से मुरादाबाद के रहने वाले मोहसिन खान के कोच बदरुद्दीन सिद्दकी ने बताया कि तीन वर्ष तक मुंबई इंडियंस जैसी टीम के साथ जुड़े रहना और एक भी मैच में मौका नहीं मिलना उसके लिए बहुत कुछ सीखने वाले पल थे। मोहसिन ने इसके बाद भी हार नहीं मानी और लगातार मुंबई के साथ जुड़े रहकर गेंदबाजी में खुद को तैयार किया। वह बताते हैं कि मोहसिन ने नेट्स पर बल्लेबाजों को लगातार गेंदबाजी कर फिटनेस को बेहतर करने के साथ जाहिर खान व टीम के अन्य गेंदबाजों से बाउंस, स्विंग, लाइन लेंथ में निपुणता हासिल की।

भाई ने दिया सहारा, कोच ने निखारा :

मोहसिन के पिता मुलतान खान रिटायर पुलिस कर्मी हैं, इसलिए वह अपने बड़े भाई इमरान जो कि खुद क्रिकेटर रहे हैं उनके साथ पीएसी मुरादाबाद में रहते हैं। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन से खेलते हुए मोहसिन ने कई बार बेहतर गेंदबाजी कर उप्र को जीत दिलाई। भाई इमरान गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में अभ्यास के लिए मोहसिन की मदद करते थे। कोच ने बताया कि मोहसिन की लंबाई अच्छी है जिसके कारण वह हाई आर्म एक्शन से जब सीधा हाथ कर गेंद को फेंकते हैं तो गेंद को खेलना बल्लेबाज के लिए चुनौतीपूर्ण बन जाता है। ये उनकी सफलता का राज है। पुरानी गेंद को स्विंग कराना और बाउंस का प्रयोग उनको विकेट दिला रहा है।

मुहम्मद शमी की तरह स्विंग मास्टर बनना लक्ष्य :

नौ वषरें से कोच बदरुद्दीन के मार्गदर्शन में गेंदबाजी करने वाले मोहसिन मुहम्मद शमी की तरह गेंदबाजी व स्विंग करने के लिए कड़ा अभ्यास करते हैं। मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम अभ्यास के दौरान शमी की तरह स्विंग करने के लिए वह हमेशा आतुर दिखते थे।

Tags: bouncercricketDC vs LSG Mohsin KhanIPL 2022Mohsin KhanRishabh Pantwho is Mohsin Khan
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

haryana roadways

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के साथ स्थानांतरण के नाम से किया गया धोखा: कर्मचारी सांझा मोर्चा|

3 years ago
CDLU

पर्यावरण शुद्धता के लिए सीडीएलयू (CDLU) में किया पौधारोपण

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In