• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Monday, September 7, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

अयोध्या कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, स्पीड पोस्ट से मिले लेटर से फैजाबाद जिला कोर्ट में दहशत; बढ़ाई गई सुरक्षा

by नवटाइम्स न्यूज़
June 13, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
कचहरी

अयोध्या। अयोध्या कचहरी: आतंकी हमले का दंश झेल चुकी कचहरी को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। गत दो जून को डाक के माध्यम से धमकी भरा पत्र जिला जज न्यायालय के कार्यालय में भेजा गया था। इस मामले में गोपनीय जांच की। धमकी भरा पत्र, जिस व्यक्ति के नाम से भेजा गया था, जांच में वह निर्दोष मिला है। फिर भी कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

सिविल कोर्ट चौकी प्रभारी विनय कुमार की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने के बाद यह संवेदनशील प्रकरण उजागर हुआ। हालांकि कचहरी की सुरक्षा पहले ही पुख्ता है, लेकिन धमकी पत्र मिलने के बाद निगरानी को और बढ़ा दिया गया है। कचहरी के साथ-साथ रामनगरी में भी अतिरिक्त सुरक्षा एवं निगरानी बरती जा रही है।

गत दो जून को पूराकलंदर के दौलतपुर निवासी राशिद के नाम से धमकी भरा पत्र भेजा गया था। पत्र मिलने के बाद इस बारे में पुलिस को अवगत कराया। कचहरी से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण को लेकर पुलिस ने गोपनीय रूप से पत्र की जांच कराई। जांच करने पुलिस जब दौलतपुर पहुंची तो राशिद ने बताया कि पत्र के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।

14-15 वर्ष के राशिद का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। कई चरणों की पूछताछ के बाद पुलिस ने पाया कि पत्र प्रेषक के रूप में राशिद के नाम का दुरुपयोग किया गया है। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कचहरी की सुरक्षा पुख्ता है। परिसर और न्यायालयों की सतत निगरानी की जा रही है। उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में समय-समय पर इसका परीक्षण भी किया जाता है।

वर्ष 2007 में आतंकी हमले का शिकार हुई थी कचहरीः 23 नवंबर वर्ष 2007 में हुए लखनऊ, बनारस और फैजाबाद कचहरी में सीरियल ब्लास्ट हुआ था। फैजाबाद कचहरी में हुए ब्लास्ट में अधिवक्ता सहित चार लोगों की जान गई थी, जबकि 24 लोग घायल हुए थे। कचहरी में दो अलग-अलग स्थानों पर बम विस्फोट हुए थे। इस घटना के बाद से ही कचहरी की सुरक्षा एवं निगरानी पुख्ता कर दी गई है।

Tags: Ayodhya TopBomb blast threat in Ayodhyabomb threatnewsRamnagari Ayodhyastateterror attack threatucknow-city-crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Kaun Banega Crorepati Season 15'

छोटा पैकेट, बड़ा धमाका: यह ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15’ (Kaun Banega Crorepati Season 15) पर ‘किड्स जूनियर्स विशेष एपिसोड वीक’

3 years ago
Victim

चंडीगढ़ में लड़कियों को शिकार बनाने वाला चढ़ा हत्थे:5 शादियां कर लाखों रुपए ठगे; 5 आपराधिक केस हैं दर्ज, साथी भी पकड़े गए

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

DEKA International

DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

September 6, 2026
India's EV

India’s EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

September 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)