ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, October 3, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मुलायम की बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव को जान से मारने की धमकी, कहा- एके 47 से तुम्हारी हत्या कर दूंगा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 16, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
अपर्णा यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू व भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी वाट्सएप काल के जरिए उनके मोबाइल पर दी गई है। धमकी देने वाले आरोपी ने कहा है कि 72 घंटे के अंदर एके-47 से उनकी हत्या कर देंगे। धमकी के बाद पूरा परिवार सदमे में है। अपर्णा के पीएसओ ने गौतमपल्ली थाने में इस संबंध में मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आलाधिकारियों के निर्देश पर सर्विलांस समेत पुलिस की कई टीमें धमकी देने वाले की तलाश में लगी हैं।

लखनऊ में भाजपा नेता अपर्णा यादव को जान से मारने की धमकी की सनसनीखेज खबर आने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि भाजपा नेता को वाट्सएप पर जिस नंबर से काल आई थी वह अज्ञात थी। पुलिस फोन पर आए नंबर और फोन करने वाले की तलाश में जुट गई है। भाजपा नेता को धमकी के बाद अब गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।

आठ विक्रमादित्य मार्ग पर रहने वाले सरकारी पीएसओ दिलीप सिंह ने गौतमपल्ली थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम 4:11 बजे अपर्णा यादव के नंबर पर पहले एक मिस्ड काल आयी। जो वह उठा नहीं पायीं। उसके बाद वाट्सएप काल आयी। फोन रिसीव किया गया तो फोन करने वाले व्यक्ति ने धमकी देते कहा कि तीन दिन के अंदर एके-47 से तुम्हारी हत्या कर दूंगा। इस बात को गंभीरता से लो और नोट कर लो। फिर उसने अपशब्द कहे और फोन काट दिया। पीएसओ ने मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों और गौतमपल्ली थाने को दी।

इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने अपर्णा से घटनाक्रम का सारा ब्योरा लिया। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने किसी रंजिश से इनकार किया है। सर्विलांस समेत पुलिस की कई टीमें नंबर की पड़ताल और लोकेशन की ट्रेस करने के लिए लगाई गई हैं। जल्द ही धमकी देने वाले को गिरफ्तार किया जाएगा। अपर्णा यादव की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पुलिस अधिकारियों ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्हें हिदायत भी दी है।

बता दें कि भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव, मुलायम सिंह यादव दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई थीं।

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के तीसरे दिन अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लिया था। उन्होंने मुलायम सिंह से आशीर्वाद लेने का फोटो भी ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था, ‘भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से आशीर्वाद लिया।’ इससे पहले अपर्णा यादव ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ की कैंट सीट सपा के टिकट पर उतरी थीं। इस चुनाव में उनको भाजपा की डा. रीता बहुगुणा जोशी हरा दिया था।

Tags: Aparna YadavAparna Yadav join BJPlucknow-city-politicsMulayam Singh Yadav daughter in lawnewsstateUP Assembly Election 2022
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Jacob Hoggard

Canada के गायक जैकब हॉगर्ड (Jacob Hoggard) को यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया

4 years ago
Historic

हरियाणा विधानसभा ने दशम सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर पंचकूला के ऐतिहासिक नाडा साहिब गुरुद्वारा में शीश नवा लिया आशीर्वाद|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

October 1, 2026
A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In