• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, May 12, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

एमएसजी भारतीय खेल गांव में शुरू हुई तीन दिवसीय राज्यस्तरीय 56वीं Haryana State School Sports प्रतियोगिता

खेल को खेल की भावना से ही खेलें खिलाड़ी: एसडीएम राजेंद्र सिंह जांगड़ा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 17, 2023
in हरियाणा
0
Haryana State School Sports

सिरसा। (सतीश बंसल इंसां ) तीन दिवसीय राज्यस्तरीय 56वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा (Haryana State School Sports) प्रतियोगिता मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा स्थित एमएसजी भारतीय खेल गांव में शुरू हुई। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला उपमंडल अधिकारी राजेंद्र सिंह जांगड़ा व विशिष्ठ अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी आत्म प्रकाश मेहरा ने ध्वजारोहण कर किया। इस दौरान सभी जिलों के खिलाडिय़ों ने मार्च पास्ट निकालकर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस दौरान सभी खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने की शपथ भी दिलवाई गई।

ये भी पड़े-Road Safety पश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया

इसके पश्चात विधिवत रूप से खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के तहत स्विमिंग, वाटर पोलो व जूडो के खेल एमएसजी भारतीय खेल गांव में हो रहे हैं। जबकि वॉलीबॉल के मुकाबले शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में खेलें जा रहे है। इन प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर से करीब 2200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर-14,17 व 19 आयु वर्ग में खिलाडिय़ों के मुकाबले हो रहे है। प्रतियोगिता के पहले दिन अनेक रोमांचकारी मुकाबले देखने को मिले।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम राजेंद्र सिंह जांगड़ा ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास होता है। खिलाडिय़ों को हार से निराश नहीं होना चाहिए बल्कि नई ऊर्जा के साथ तैयारी करना चाहिए, जिससे आगामी प्रयासों में सफलता मिल सकें। साथ ही उन्होंने युवाओं से खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों (Haryana State School Sports) में भाग लेने से युवा नशे से भी दूर रह सकते है। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों से आए खिलाडिय़ों का सिरसा पहुंचने पर स्वागत भी किया।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

इस अवसर पर शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के इंचार्ज कर्नल नरेंद्र पाल सिंह तूर, जिला शिक्षा अधिकारी खेल अनिल कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी खेल हरबंस सिंह, शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के स्पोट्र्स इंचार्ज अजमेर सिंह सहित अनेक प्रशिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे। यहां चल रही प्रतियोगिताएं- तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के तहत सिरसा में स्विमिंग, वाटर पोलो, वॉलीबॉल व जूडो के खेल हो रहे हैं। इनमें स्विमिंग, वाटर पोलो व जूडो प्रतियोगिता (Haryana State School Sports) एमएसजी भारतीय खेल गांव में हो रही है। जबकि वालीबॉल प्रतियोगिता शहर में बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह खेल परिसर में चल रही है। स्विमिंग व वाटर पोलो में लड़के व लड़कियां दोनों वर्ग की टीमें, जबकि जूडो में लड़के और वालीबॉल में सिर्फ लड़कियां भाग ले रही है।
– पहले दिन यह रहा परिणाम
अंडर-14 (25 किलोग्राम)
प्रथम, द्वितीय, तृतीय
आधी पानीपत, अमन सोनीपत, शिव कुमार कुरुक्षेत्र व पियूष भिवानी
————————-
अंडर-17 (40 किलोग्राम)
हिमांशु हिसार, समीर सिरसा, अरमान कैथल व अंश सोनीपत
—————————
अंडर-14 (30 किलोग्राम)
लक्ष्य सोनीपत, ध्रुव गुरुग्राम, जीतिन भिवानी व विनय कैथल

Tags: Haryana State School Sportsstate school sports competition
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Constitutional Rights

दीपेंद्र हुड्डा ने बतौर मुख्य अतिथि अहेरी समाज का सातवां संवैधानिक अधिकार दिवस कार्यक्रम में की शिरकत|

3 years ago
Quiz Competition

ग्रीन हाऊस की छात्राओं ने मारी प्रश्नोतरी प्रतियोगिता (Quiz Competition) में बाजी

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

VinFast

VinFast Honoured as EV Manufacturer of the Year At Times Drive Auto Summit Awards 2026

May 11, 2026
Unbound

Unbound Presents a Bold New Take on the Modern Indian Man – Global in Mindset, Indian in Grit

May 11, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)