• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, June 14, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

असम की युवती समेत तीन लोगों को बंधक बनाया, इंटरनेशनल कॉल से ठगी करने का बनाया दबाव

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 5, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
Assam

ऋषिकेश : ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के अंतर्गत कुनाऊ गांव में संचालित हो रहे एक कॉल सेंटर से दो युवक और एक युवती भाग निकले। आरोप है कि कॉल सेंटर संचालक ने इन तीनों को जबरन अपने यहां रोक रखा था। बुधवार की सुबह मौका देखकर यह तीनों भाग निकले। कॉल सेंटर संचालक भी यहां से फरार हो गए हैं। (Assam)

पुलिस कॉल सेंटर से भागे युवती और युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि कॉल सेंटर को गौरव नाम का व्यक्ति संचालित करता था जो आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश में रहता है। मूल रूप से वह आगरा का रहने वाला है। उसके साथ में तीन सहयोगी वसीम, गुलाम और मुस्कान रहते थे। जब से वह यहां काम करने आए हैं तब से उन्हें यहां से बाहर नहीं जाने दिया जाता था।

बुधवार की सुबह वह मौका देखकर यहां से भाग निकले। बैराज में पहुंचते ही कॉल सेंटर संचालक गौरव नामक व्यक्ति ने एक युवक अरूप कुमार का मोबाइल गंगा में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला इंटरनेशनल कॉल सेंटर से जुड़ा है।

कुनाऊ गांव में इन्होंने आजाद अली पुत्र अलीबाग के दो कमरों का भवन किराए पर लिया था। जिसमें यह कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे। कॉल सेंटर से भागे व्यक्तियों के नाम अरूप कुमार पुत्र चितरंजन, लिंडा और रिचर्ड सभी निवासी रामपुर असम बताये जा रहे हैं।

घटनास्थल थाना लक्ष्मण झूला पौड़ी गढ़वाल से जुड़ा होने के कारण कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने मामला उन्हें सौंप दिया है। ऋषिकेश के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम पर किसी व्यक्ति की ओर से सूचना दी गई थी। जिसके बाद ऋषिकेश पुलिस ने इस दिशा में सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कदम उठाया। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि स्थानीय पुलिस अब इस मामले में अपने स्तर पर जांच में जुट गई है। (Assam)

Tags: assamdehradun-city-crimeFake Call CenterRishikesh CrimeRishikesh newsUttarakhand Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Khalnayak

पुरानी यादों का फिर से प्रहार: रेडियो नशा और मुक्ता आर्ट्स ने सितारों से सजी स्क्रीनिंग के साथ ‘Khalnayak’ की 30वीं वर्षगांठ मनाई

3 years ago
आरएसडी स्कूल

आरएसडी स्कूल में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Parimatch Sports

Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

June 13, 2026
Jarvis Invest

Jarvis Invest- Why India’s Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

June 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)