• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, June 27, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य दिल्ली

पीछे से वार कर दबाया गला और मूर्छित हुईं छात्राएं, और फिर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 6, 2022
in दिल्ली
0
छात्राएं

नई दिल्ली। (छात्राएं) उत्तरी जिला में लगातार हो रही संगीन आपराधिक वारदातों से कानून व्यवस्था चरमराई हुई नजर आ रही है। गत एक मई की तड़के जिले के अति सुरक्षित सिविल लाइंस इलाके में एक बड़े बिल्डर की कोठी में घुसकर उनकी बेरहमी से हत्या कर लाखों रुपये लूटने की घटना को लोग अभी भूल भी नहीं पाए है, कि इसी जिले के वजीराबाद में मॉर्निंग वाक कर रही दो छात्राओं को बदमाशों द्वारा निशाना बनाने का मामला सामने आया है।

घर के पास टहलने के दौरान अचानक पीछे से आए दो बदमाशों ने दोनों पर हमला कर दिया व जोर से दोनों का गला दबा दिया। अचानक हुए हमले से अचेत होने पर बदमाश एक छात्रा का सोने का चेन लूटने में कामयाब हो गया जबकि दूसरे की चेन लूटने में बदमाश कामयाब नहीं हो पाए।

इसी थाना क्षेत्र में एक ही समय में बदमाशों ने दूसरे इलाके में भी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही महिला के गले से भी चेन झपट लिया।जानकारी के अनुसार, जगतपुर निवासी दो बहनें रविता और नेहा बुधवार सुबह शनि मंदिर के समीप यमुना नदी के किनारे मॉर्निंग वाक कर रही थी। इस दौरान 7:50 पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों पहले बाइक रोककर दोनों के गले पर जोर से वार किया।

फिर दोनों (छात्राएं) का गला कस के दबा दिया। इससे बदमाशों के नाखून गले में चुभ गए। दोनों की सांसे रुक गई। अचेत होने पर बदमाशों द्वारा बहनों के गले से सोने की चेन तोड़ने की की। बदमाशों रविता की चेन लूटने में कामयाब रहे जबकि नेहा की चेन वह नहीं लूट पाए। बदमाशों के फरार होने के दौरान दोनों ने उनका पीछा किया। इस पर बदमाशों ने चाकू दिखाकर उन्हें मारने की धमकी दी। जिससे दोनों डर गई।

बाइक का नंबर नहीं था स्पष्ट

बदमाश जिस बाइक पर सवार थे उसका नंबर प्लेट पर नंबर स्पष्ट नहीं था। पीडि़ता ने बताया कि वारदात के बाद उन्होंने एक बाइक सवार राहगीर से मदद मांग कर बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश बेहद तेजी से बाइक भगाकर संत नगर की तरफ से फरार हो गए।

बेटी को स्कूल छोड़ने गई महिला के गले से झपटी चेन

जिस समय बदमाशों द्वारा उक्त वारदात को अंजाम दिया गया उसी समय इसी थाना क्षेत्र इलाके के दूसर जगह पर चार वर्षीय बेटी को स्कूल छोड़ने गई महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। बदमाश पहले बाइक से उतकर चेन झपटने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सका दूसरी बार में वह कामयाब हो गया। (छात्राएं)

Tags: behindFirst shotnew-delhi-city-crimenewsstatethe girls had become unconsciousthe throat of both of themthen pressedwhat happened then
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

उच्च रक्तचाप

इन योगासनों के नियमित अभ्यास से उच्च रक्तचाप रहता है कंट्रोल, दिनचर्या में जरूर करें शामिल

4 years ago
Keshni Anand

चिंता नहीं चिंतन से होगा बेहतर भविष्य : Keshni Anand

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

BPTP

BPTP Ranks Among North India Top 3 Developers, Kabul Chawla Says Customer Confidence Remains the Company Greatest Strength

June 26, 2026
Medicine

As Substandard Medicine Alerts Rise Sharply, Medkart Pharmacy Promotes Radical Transparency

June 26, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)