ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 4, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

अच्छे भविष्य का निर्माण के लिये बच्चों को अच्छे व बुरे स्पर्श की देनी होगी जानकारी|

अधिकारी निधि मलिक ने आज गवर्नमेंट प्राइमरी मॉडल स्कूल सेक्टर 20 आशियाना के बच्चों को जागरूक किया।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 6, 2022
in हरियाणा
1
Good and Bad Touch

पंचकूला, 6 दिसंबर- महिला एवं बाल विकास विभाग पंचकूला (Good and Bad Touch) द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर की देखरेख में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत जिला बाल सरंक्षण इकाई मे कार्यरत कानून एवं परीक्षा अधिकारी निधि मलिक ने आज गवर्नमेंट प्राइमरी मॉडल स्कूल सेक्टर 20 आशियाना के बच्चों को जागरूक किया।
आज के समय में महिला अपराध के साथ-साथ बाल अपराध की घटनाएं भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बच्चों के शोषण से जुड़ने वाले बहुत मामले सामने आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में बदलते समय के साथ अब यह जरूरी हो गया है कि बच्चे भी अपनी सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहे। बच्चों को इसके प्रति जागरूक होना पड़ेगा क्योकि इसका सबसे पहला कारण होता है कि बच्चे को यह मालूम ही नहीं होता कि उन्हें किस तरह से छुआ जा रहा है। इसलिए परिवार के सदस्यों व टीचर्स के लिए यह जरूरी है कि वह बच्चों को यह सिखाया जाये कि गुड टच और बैड टच में क्या अंतर है ताकि वह खुद जागरूक रहें और समय पर अपने माता-पिता को इस संबंध में सूचित कर सकें।

ये भी पड़े – चंडीगढ़ के दबंग पुलिस अफसर मौली जागरण के एसएचओ जयवीर सिंह राणा ने एक ही दिन में दो वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपीयो को किया सलाखों के अंदर|

जागरूकता शिविर के दौरान स्कूल के बच्चों को बाल यौन शोषण क्या है व बाल यौन शोषण का बच्चों पर प्रभाव, बच्चों को शिक्षा संबंधी, सुरक्षित स्पर्श व असुरक्षित स्पर्श की जानकारी दी गई । असुरक्षित स्पर्श से कैसे बचाव किया जा सकता है, यह भी बच्चो को बताया गया। बच्चों को बताया (Good and Bad Touch) गया कि वह किसी भी असुरक्षित स्थान पर अकेले ना जाए व किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत ना करें। यदि कोई छोटी व बड़ी उम्र का व्यक्ति उन्हें अकेले में बुलाता है या बाद में किसी अलग जगह पर आने को कहता है तो वह वहां ना जाए। बच्चों को बताया गया कि कोई भी ऐसी गलत हरकत होने पर शोर मचाये, जोर से चिल्लाए। वह इसकी शिकायत अपने घर परिवार के सदस्य व स्कूल में पढ़ाने वाले अपने टीचर को भी कर सकते हैं। यदि बच्चा परिवार व टीचर को बताने में असमर्थ हो तो वह चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 या 112 पर फोन करके भी अपनी बात साँझा कर सकता है। यह राष्ट्रीय फोन सेवा मुफ्त है ।

बच्चों को बाल यौन शोषण पर आधारित एनिमेटेड फिल्म कोमल देखने के लिए कहा गया। 10 मिनट की इस कोमल फिल्म के माध्यम से बच्चों को ‘नो टच एरियाज’ के बारे में बताया गया (Good and Bad Touch) है कि यह शरीर केवल आपका है और अगर कोई बिना बताए या आपकी सहमति के बिना उसे छूता है तो आप उसका विरोध करें।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

अध्यापको को भी कहा गया कि वह बच्चों कि पहचान करे कि कही कोई बच्चा यौन शोषण के शिकार तो नहीं हो रहा है । यदि बच्चा स्कूल आने का इच्छुक ना हो या किसी से बात करना पसंद ना करें और सबसे अलग रहने लगे तो उन्हें बच्चें पर ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि ऐसा बच्चा कहीं ना कहीं मानसिक तौर पर परेशान होता है व उसे कोई परेशानी होती है तो एक अध्यापिका ही बच्चे के साथ दोस्त की (Good and Bad Touch) तरह व्यवहार करके बच्चे की परेशानी को साझा कर सकती है। इसके साथ ही बच्चों को बाल अधिकार व बच्चों मे बढ़ रहे लैंगिक अपराधों से सुरक्षा व बच्चों को सही पोषण व स्वच्छता की जानकारी दी गई । बच्चों को दैनिक जीवन में खेल को बढ़ावा देने व मोबाइल फोन से दूर रहने के लिए कहा गया। बच्चे खेल को बढ़ावा देंगे तो उनका शारीरिक व मानसिक दोनों रूप में विकास होगा। बच्चों के अनैतिक व्यवहार के दुरुपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। जागरूकता शिविर के दौरान स्कूल इंचार्ज पिंकी मैम व अन्य अध्यापिका मोजूद रहे।

Tags: awareness campaignchild sexual abuseDistrict Child Protection UnitGood and Bad TouchHaryanaNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsOfficer Baljit KaurPanchkulaState News By NavTimes न्यूज़Women and Child Development Department
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

छेड़खानी

गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी: शिकायत करने पर चाचा और भाई का फोड़ा सिर; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया

4 years ago
बुंदेलखंड

बुंदेलखंड 24×7 की मेहनत लाई रंग, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में गूंजा बुंदेलखंड का गौरवशाली इतिहास

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In