• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, April 6, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी में आज ड्राई डे, बंद रहेंगी शराब व बीयर की दुकानें; सरकार ने जारी किया आदेश

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 26, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
शराब

लखनऊ। शराब: नशीली दवाओं तथा मादक पदार्थ के खिलाफ 26 जून को अंतरराष्ट्रीय पर उत्तर प्रदेश सरकार ने समाज को नशा से मुक्त रखने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश में 26 जून को शाम पांच बजे तक शराब का कोई खुदरा व्यापार नहीं होगा, यानी शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। इस दौरान कल शाम को पांच बजे तक किसी भी बार या पब में भी शराब नहीं परोसी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के अपर आयुक्त आबकारी हरिश्चंद्र ने इस बाबत आज एक आदेश जारी किया है। पत्र में लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश में 26 जून को शाम छह बजे तक कोई खुदरा शराब कारोबार नहीं होगा। आबकारी विभाग ने 26 जून को शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित किया है।

गौरतलब है कि 26 जून को नशीली दवा तथा मादक पदार्थ के दुरुपयोग के खिलाफ अंतररराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश में पहली बार 26 जून को ड्राई डे घोषित किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन पर भी अंकुश लगाने की तैयारी में है। 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य लोगों को नशीली दवाओं के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग से मुक्त समाज का निर्माण करने का प्रयास माना जाता है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 26 जून को इस प्रकार की कार्रवाई को वैश्विक रूप से युवाओं को नशे के खिलाफ एक अभियान में शामिल करने के साथ ही विश्व भर में इस प्रकार की कार्रवाई के व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य को शीर्ष वरीयता पर रखा था। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इसको इस वर्ष से लागू करने का फैसला किया है।

Tags: 26th JuneDry Day In UPLiquor Shops Will Closelucknow-city-common-man-issuesnewsNo Bar And Pub Openstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Today’s Horoscope 25th December

Today’s Horoscope 25th December 2023 |आज का राशि फल दिनांक 25 दिसंबर २०२३

2 years ago
National Games

वर्ल्ड गोल्ड मेडलिस्ट महावीर विनोद राणा के बेटे यश प्रताप और काजल राणा दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में खेलेंगे।

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Best Acting Schools in Chandigarh

Best Acting Schools in Chandigarh (2026) – Top 10 Institutes for Professional Acting Training

April 5, 2026
Danube Properties

Danube Properties Unveils AED 3.5M+ 'Greenz' Master Community in Dubai's High-Growth Academic City

April 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)