ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

आज अतीक-अशरफ की मौत को हुए चालीस दिन, रस्म पूरी करने के लिए चकिया आ सकती है शाइस्ता व जैनब; STF अलर्ट|

उत्तरप्रदेश के माफिया डॉन अतीक और उसके भाई की मौत को 40 दिन हुए पूरे. आज यानी गुरुवार (25 मई) को माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की मौत हुए 40 दिन हो जाएंगे।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 25, 2023
in उत्तर प्रदेश
1
Atiq-Ashraf Death

उत्तरप्रदेश के माफिया डॉन अतीक और उसके भाई की मौत को 40 दिन हुए पूरे. (Atiq-Ashraf Death) आज यानी गुरुवार (25 मई) को माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की मौत हुए 40 दिन हो जाएंगे। मुस्लिम धर्म में चालीसवा की रस्म मनाई जाती है। अतीक-अशरफ के जनाजे में उनकी बीवियां नहीं आई थी, ऐसे में क्या उनके चालीसवां पर वो चकिया पहुंचेंगी? क्या शौहर की कब्र पर वे फातिहा पढ़ने जाएंगी? इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

STF अलर्ट पर

इधर, पुलिस और STF उनके आने की आशंका से अलर्ट है। चकिया से लेकर कब्रिस्तान तक सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों के साथ क्राइम ब्रांच के जवानों को मुस्तैद किया गया है। 24 फरवरी को उमेश पाल और दो गनर की हत्या में नामजद आरोपित अतीक अहमद और अशरफ को पुलिस ने पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड पर लिया था।

ये भी पड़े – दीपेंद्र हुड्डा सिरसा में विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद करेंगे – पुनीता बलदेव राज

15 अप्रैल की रात 10.30 बजे पुलिस दोनों भाइयों को काल्विन अस्पताल में चेकअप कराने ले गई थी, जहां तीन शूटरों ने उन्हें गोलियां बरसाकर मार डाला था। (Atiq-Ashraf Death) उस समय भी पुलिस को आशंका थी कि उमेश पाल की हत्या के बाद से फरार अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा जनाजे में शामिल होने के लिए कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंच सकती हैं।

पुलिस ने कब्रिस्तान में की घेराबंदी

पुलिस ने चकिया में निवास स्थान से कब्रिस्तान तक घेराबंदी कर रखी थी। सादे कपड़ों में महिला सिपाहियों को भी मुस्तैद किया गया था, लेकिन दोनों नहीं आईं थीं। बाद में असद के दोस्त अतीन जफर को गिरफ्तार करने पर उससे पूछताछ में पता चला था कि शाइस्ता परवीन 16 अप्रैल को पति का आखिरी बार दीदार करने के लिए शूटर साबिर के साथ चकिया आई थी।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

दोनों अतीन के घर में ठहरे थे, लेकिन पुलिस की जबरदस्त चौकसी की वजह से कब्रिस्तान तक नहीं पहुंच सके थे। दूसरे दिन साबिर के साथ शाइस्ता वहां से चली गई थी। अब तक न तो शाइस्ता का कुछ पता चल रहा है और न जैनब तथा साबिर का। अतीक के चालीसवां पर आ सकती है शाइस्ता अब अतीक और अशरफ की मौत के बाद चालीसवां का दिन आ गया है, फिर पुलिस और चकिया के निवासियों को शाइस्ता के साथ जैनब फातिमा के आने की आशंका है। ऐसा इसलिए कि रस्म के तहत चालीसवां पर मृतक की पत्नी समेत खून के रिश्ते के लोग फातिहा पढ़ते हैं।

ऐसा कयास लगाया गया है कि जनाजे में नहीं पहुंच पाने की कसक शाइस्ता और जैनब चालीसवां में शामिल होकर दूर करना चाहेंगी। इस बात की भनक पुलिस के साथ एसटीएफ को भी लगी है। ऐसे में खुफिया तंत्र को सक्रिया किया गया है। साथ ही महिला तथा पुरुष पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में चकिया से कसारी मसारी तक तैनात किया गया है। बुर्काधारी महिलाओं पर खासतौर पर पैनी निगाह रहेगी, क्योंकि ऐसा अनुमान है कि शाइस्ता और जैनब कई महिलाओं के साथ नकाब की आड़ में पहुंच सकती हैं। (Atiq-Ashraf Death) जिस कारण चकिया में STF अलर्ट हैं. हालांकि, पुलिस द्वारा शाइस्ता की तलाश अभी भी जारी हैं अभी भी शाइस्ता पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ी जिसके चलते आज पुलिस ने आशंका जताई की अपने पति के चालीसवां पर भेस बदलकर आ सकती हैं इसलिए STF हाई अलर्ट पर हैं|

Tags: allahabad-city-crimeallahabad-crimeAshrafAtiq Ahmedkasari masariShaista Parveenshaista parveen latest newsUttar Pradesh newsUttarpradesh News By NavTimes न्यूज़zainab
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 9th December

Today’s Horoscope 9th December 2023 |आज का राशि फल दिनांक 9 दिसंबर २०२३

3 years ago
Blood Donation

मार्केट सेक्टर 11 पंचकूला में 31 डोनर्स ने किया रक्तदान (Blood Donation)

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

BANK OF AMERICA

THE SUSTAINABLE MARKETS INITIATIVE AND BANK OF AMERICA LAUNCH THE LIGHTHOUSE INITIATIVE TO INVEST IN NATURE & BIODIVERSITY, MANAGED BY EURAZEO

November 3, 2026

Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

November 3, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In