ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, September 11, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home धार्मिक

Ekadashi 2023 :साल की पहली एकादशी आज, जाने आज की पूजन विधि व आज का शुभ मुहूर्त|

पौष मास पुत्रदा एकादशी 02 जनवरी 2023 यानी आज मनाई जा रही है |

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 2, 2023
in धार्मिक
0
Ekadashi 2023

Today Is The First Ekadashi 2023 Of The Year: पौष मास पुत्रदा एकादशी 02 जनवरी 2023 यानी आज मनाई जा रही है | पौष पुत्रदा एकादशी साल 2023 की पहली एकादशी है. पौष पुत्रदा एकादशी से महीने की शुरुआत काफी अच्छी होने जा रही है. पुत्रदा एकादशी पौष मास में आती है इसलिए इसे पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है. हिंदुओं में प्रत्येक एकादशी का विशेष महत्व है. लोग एकादशी के दिन भगवान विष्णु की भक्तिपूर्वक पूजा करते हैं.|

पौष पुत्रदा एकादशी शुभ मुहूर्त:

पौष पुत्रदा एकादशी 01 जनवरी 2023 को शाम 07 बजकर 11 मिनट पर हो चुकी है और इसका समापन 02 जनवरी 2023 यानी आज शाम 08 बजकर 23 मिनट पर होगा. पौष पुत्रदा एकादशी का पारण 03 जनवरी 2023 को सुबह 07 बजकर 12 मिनट से 09 बजकर 25 मिनट तक होगा. उदयातिथि के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी आज यानी 02 जनवरी 2023 को ही मनाई जा रही है.

ये भी पड़े – Supreme Court ने नोटबंदी को बताया सही फैसला, केंद्र सरकार को दी क्लीन चिट|

पौष पुत्रदा एकादशी पूजन विधि:

पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने वाले लोगों को व्रत से पहले दशमी के दिन एक समय सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए. व्रती को संयमित और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. प्रातःकाल स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें और भगवान विष्णु का ध्यान करें. इसके बाद गंगा जल, तुलसी दल, तिल, फूल पंचामृत से भगवान नारायण की पूजा करनी चाहिए. इस व्रत में व्रत रखने वाले बिना जल के रहना चाहिए. यदि व्रती चाहें तो संध्या काल में दीपदान के पश्चात फलाहार कर सकती हैं. व्रत के अगले दिन द्वादशी पर किसी जरुरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराकर, दान-दक्षिणा देकर व्रत का पारण करना चाहिए.

पौष पुत्रदा एकादशी महत्व: (Today Is The First Ekadashi 2023 Of The Year)

‘पुत्रदा’ शब्द का अर्थ है ‘पुत्रों का दाता’ और चूंकि यह एकादशी ‘पौष’ के हिंदू महीने के दौरान आती है, इसे ‘पौष पुत्रदा एकादशी’ के नाम से जाना जाता है. साल में दो पुत्रदा एकादशी आती हैं. पहली पुत्रदा एकादशी पौष मास में और दूसरी पुत्रदा एकादशी श्रावण मास में आती है. यह एकादशी मुख्य रूप से उन दंपतियों द्वारा मनाई जाती है जो पुत्र प्राप्ति की इच्छा रखते हैं. जो भक्त बड़ी श्रद्धा और समर्पण के साथ व्रत करते हैं, भगवान विष्णु भक्तों को सुख, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद देते हैं. दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में, पौष पुत्रदा एकादशी को ‘वैकुंठ एकादशी’, ‘स्वर्गावथिल एकादशी’ या ‘मुक्तकोटि एकादशी’ के रूप में मनाया जाता है|

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भूलकर न करें ये गलतियां: (Ekadashi 2023)

  1. एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें. तुलसी के पत्तों को एकादशी से एक दिन पहले तोड़ सकते हैं और इसे ताजा रखने के लिए रात भर पानी में रख सकते हैं.
  2. मांसाहारी भोजन, प्याज और लहसुन का सेवन न करें क्योंकि यह भोजन तामसिक खाने में आता है.
  3. इस दिन शराब और सिगरेट का सेवन न करें.
  4. दूसरों के बारे में बुरा न बोलें.
  5. एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि चावल का सेवन करना अशुभ माना जाता है.

Disclaimer:

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’ NavTimes न्यूज़ लेख में बताये गए खबर की जिम्मेदारी नहीं लेता है/

Tags: 2023auspicious Fruitful YogDharm-KarmDharmik News By NavTimes न्यूज़EkadashiEkadashi 2023:Ekadashi Pooja VidhiNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPaush PutradaPaush Putrada Ekadashi 2023:worship method
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bail

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की जमानत पर सुनवाई 17 अक्टूबर को, 22 साल पुराना है केस

4 years ago
चहल

चहल का नया रिकार्ड, IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ramaiah Memorial Hospital

Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

September 11, 2026
PayU

Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

September 11, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In