• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 12, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

आज पीएम मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 16, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
बुंदेलखंड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के लिए विकास और रोजगार की नई राहें खोलने वाला बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर 12 बजे करीब इसका शुभारंभ करेंगे और बुंदेली धरा के विकास के सफर में एक और कड़ी जोड़ेंगे।

चित्रकूट के भरतकूप स्थित गोंड़ा गांव से इटावा के कुदरैल तक 296 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण समारोह को लेकर जालौन के कैथेरी टोल प्लाजा के पास तैयारी पूरी कर ली गई है। पांच किलोमीटर के दायरे में एक्सप्रेस-वे को भव्य तरीके से सजाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत कई केंद्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से दिल्ली से चलकर सुबह 10:30 बजे कानपुर स्थित वायु सेना के एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। सुबह 10:35 बजे कानपुर से तीनों लोग हेलीकाप्टर से 11.20 बजे जालौन के कैथेरी टोल प्लाजा पहुंचेंगे, यहां एक्सप्रेस-वे पर सात हेलीपैड बनाए गए हैं।

प्रधानमंत्री 11:30 से दोपहर 12:45 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम में रहेंगे। जालौन में वह कुल डेढ़ घंटे का समय गुजारेंगे। इस दौरान एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने के साथ ही वह पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण करेंगे। वह यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अपराह्न 1.00 बजे जालौन से चलकर 1:45 बजे कानपुर पहुंचेंगे। 1:50 बजे वह विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

लोकार्पण समारोह को भव्य रूप देने के लिए उप्र एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने तैयारी पूरी कर ली है। कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ होने का अनुमान है। सभी को व्यवस्थित तरीके से बैठाने के लिए अलग-अलग ब्लाक तैयार किए गए हैं। किस ब्लाक में कौन लोग बैठेंगे, यह पहले से ही निर्धारित किया जा चुका है। उधर, पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय और डीएम चांदनी सिंह समेत आला अधिकारियों ने शुक्रवार को व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 16 जुलाई बुंदेलखंड क्षेत्र की मेरी बहनों और भाइयों के लिए विशेष दिन है। जालौन जिले में एक कार्यक्रम में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया जाएगा। यह परियोजना स्थानीय अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक और ट्वीट कर कहा कि अत्याधुनिक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे सात जिलों से होकर गुजरता है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी फायदा होगा। इस क्षेत्र में महान औद्योगिक विकास होगा और इससे स्थानीय युवाओं के लिए अधिक अवसर आएंगे।

Tags: Bundelkhand ExpresswayBundelkhand Expressway Inaugurationlucknow-city-common-man-issuesnewsPM UP Visitstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Student Leaders

छात्र नेताओं ने सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों से मांगा सहयोग, छात्रों का भविष्य बचाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन|

3 years ago
Aukera

Aukera Raises Rs. 90 Cr (Over USD 10 Mn) in Fresh Funding, Less Than a Year After USD 15 Mn Round, as It Accelerates National Expansion

1 day ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Manipal University Jaipur and Rajasthan Agriculture Department Sign MoU to Promote AI-Driven Agricultural Innovation

Manipal University Jaipur and Rajasthan Agriculture Department Sign MoU to Promote AI-Driven Agricultural Innovation

July 11, 2026

Bansal Family Crosses Rs 1.28 Lakh Crore GDV, Announces Rs 10,000 Crore FY27 Investment Roadmap

July 11, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)