ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 29, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

रिजर्व बैंक लोकपाल चंडीगढ़ कार्यालय द्वारा जी-20 के तत्वाधान में ‘जनभागीधारी’ के तहत एक टाउनहॉल कार्यक्रम का किया गया आयोजन|

रिजर्व बैंक लोकपाल चंडीगढ़ कार्यालय द्वारा पश्चिमी कमान, चंडीमंदिर छावनी, पंचकूला के मानेकशॉ ऑडिटोरियम में एक टाउनहॉल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 13, 2023
in हरियाणा
1
Reserve Bank of India

पंचकूला, 13 मार्च- रिजर्व बैंक लोकपाल चंडीगढ़ कार्यालय द्वारा (Reserve Bank of India) पश्चिमी कमान, चंडीमंदिर छावनी, पंचकूला के मानेकशॉ ऑडिटोरियम में एक टाउनहॉल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जी-20 के तत्वाधान में ‘जनभागीधारी’ के तहत किया गया। यह कार्यक्रम पश्चिमी कमान और भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 400 व्यक्तियों ने भाग लिया था।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को रिजर्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना (आरबी-आईओएस) 2021 के बारे में जागरूक करना था, जोकि बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों, भुगतान प्रणाली प्रतिभागियों और क्रेडिट सूचना कंपनियों के ग्राहकों को विनियमित संस्थाओं की सेवाओं में कमी होने पर लागत मुक्त निवारण का अवसर प्रदान करती है।

ये भी पड़े – सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने का मामला 5 जजों की संविधान पीठ को सौंपा, अब 18 अप्रैल को होगी मामले की सुनवाई|

कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रतिभागियों को बताया कि ग्राहक द्वारा शिकायत के लिए अपनी विनियमित इकाई को संपर्क करना अनिवार्य है और यदि विनियमित इकाई शिकायतकर्ता की शिकायत को संतोषजनक ढंग से हल करने में असमर्थ होती है, (Reserve Bank of India) तो शिकायतकर्ता रिजर्व बैंक से संपर्क कर सकता है और https://cms.rbi.org.in के माध्यम से शिकायत प्रबंधन (सीएमएस) पोर्टल पर अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। वक्ताओं ने यह भी बताया कि शिकायतकर्ता अपनी शिकायत भौतिक रूप से भी केंद्रीकृत रसीद और प्रसंस्करण केंद्र, भारतीय रिजर्व बैंक, सेक्टर 17, चंडीगढ़ को भी भेज सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आरबी-आईओएस के बारे में अधिक जानकारी रिजर्व बैंक के टोल फ्री नंबर 14448 से प्राप्त की जा सकती है। इस आयोजन में प्रतिभागियों को विनियमित संस्थाओं से वित्तीय सेवाओं का लाभ उठाते समय उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में भी अवगत कराया गया।

उन्होंने प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि वित्तीय लेनदेन करते समय सोच-समझ कर निर्णय लें चाहे वह जमा उत्पादों से संबंधित हो या क्रेडिट उत्पादों से। प्रतिभागियों से वित्तीय लेनदेन में क्रेडिट अनुशासन बनाए रखने का भी अनुरोध किया गया। (Reserve Bank of India) इस आयोजन में, डिजिटल लेनदेन करते समय आवश्यक सावधानी बरतने के लिए प्रतिभागियों को संवेदनशील किया गया।वक्ताओं ने प्रतिभागियों को डिजिटल लेनदेन धोखाधड़ी से खुद को बचाने के लिए अपने खाते और कार्ड के विवरण गोपनीय रखने के लिए बताया गया।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

प्रतिभागियों को जागरूक किया गया कि वे किसी भी परिस्थिति में अपने बैंक खाता संख्या, क्रेडिट/डेबिट कार्ड विवरण सहित सीवीवी, एटीएम पिन, ओटीपी आदि को किसी के साथ साझा न करें। (Reserve Bank of India) प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया कि वे केवाईसी अपडेट, बिजली बिल भुगतान, मोबाइल कनेक्शन उन्नयन आदि पर प्राप्त होने वाले फर्जी फोन कॉल, एसएमएस और ईमेल से सावधान रहें और उन्हें फोन या ईमेल पर या अन्यथा बैंक खाते/कार्ड विवरण और ओटीपी, आदि साझा नहीं करना चाहिए। उन्होंने प्रतिभागियों से विशेष रूप से अनुरोध किया कि वे अपने एटीएम कार्ड और एटीएम पिन को हर समय सुरक्षित रखें।

वक्ताओं ने उल्लेख किया कि केवल विनियमित संस्थाओं की अधिकृत वेबसाइट और संपर्क नंबरों का ही उपयोग किया जाना चाहिए। (Reserve Bank of India) कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों के अलावा, रिजर्व बैंक के लोकपाल राजीव द्विवेदी ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया।

Tags: ChandigarhChandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़HaryanaManekshaw AuditoriumPanchkulaReserve Bank of India (RBI)_Reserve Bank Ombudsman Chandigarh Officetownhall program
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Apollo Proton Cancer Cente

Apollo Proton Cancer Cente ने सिर और गर्दन के कैंसर के लिए उत्कृष्टता केंद्र लॉन्च किया

3 years ago
वित्त मंत्री

Pakistan के वित्त मंत्री ने अपनी ही सरकार को दी चेतावनी, “विदेशी कर्ज चुकाने में श्रीलंका की तरह कर सकते हैं डिफॉल्ट”

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

October 28, 2026

Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

October 28, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In