• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, June 24, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, कच्ची दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर चार साल की मासूम सहित दो की मौत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 19, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
बाराबंकी

बाराबंकी  पिपरिया में सोमवार भोर एक मिट्टी की दीवार भरभरा कर ढह गई। इससे दीवार पर रखा छप्पर नीचे गिर गया। इस हादसे में चार वर्षीय बच्चे व उसकी बुआ मलबे में दब गए। लोगों ने आनन-फानन मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। वहीं, घायल युवती को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, अंसदरा थाना क्षेत्र में भी कच्ची दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

घुघटेर थाना के पिपरिहा गांव निवासी खगेश्वर की 19 वर्षीय पुत्री चांदनी अपने चार वर्षीय भतीजे विशांत पुत्र राम प्रवेश के साथ घर में मिट्टी की दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो रही थी। दो दिन पूर्व हुई बारिश के कारण कच्ची दीवार सीलन पाकर सोमवार भोर करीब तीन बजे ढह गई। छप्पर के नीचे सो रही चांदनी और उसका भतीजा दोनों दब गए। छप्पर और दीवार के गिरने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबे को हटाकर विशांत और उसकी बुआ को बाहर निकाला, लेकिन बच्चे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। (बाराबंकी)

चांदनी को गंभीर चोट आई थी। लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची घुंघटेर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने मामले की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। घुंघटेर थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि दीवार के मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, अंसदरा के शिवबख्श पुरवा में कच्ची दीवार गिरने से 58 वर्षीय केतकी पत्नी जगदंबा की मौत हो गई।(बाराबंकी)

Tags: Barabanki Crime NewsBarabanki Hindi NewsBarabanki Latest NewsBarabanki NewsnewsstateThree dead including childup news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

EasyShiksha

EasyShiksha Empowers Working Professionals to Upgrade Skills and Unlock High-Paying Opportunities

2 months ago
Kung Fu Panda

Kung Fu Panda मुझे खुश करने की वजह बन गया है; पो और गैंग मेरे परिवार की तरह हैं”: जैक ब्लैक

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

fischer is the Fastening Expert for Estadio Azteco, Mexico – Iconic Venue for 5 World Cup Matches

fischer is the Fastening Expert for Estadio Azteco, Mexico – Iconic Venue for 5 World Cup Matches

June 23, 2026
DuDigital Global Launches Indian Consular Application Centre (ICAC) Operations in Kuwait from 1 July 2026

DuDigital Global Launches Indian Consular Application Centre (ICAC) Operations in Kuwait from 1 July 2026

June 23, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)