ADVERTISEMENT
  • About Us
  • About Us
  • Advertisements
  • Contact Us
Thursday, October 22, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

PNB में सैलरी अकाउंट के जबरदस्‍त फायदे, बैंक ने किया यह बड़ा ऐलान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 23, 2022
in व्यापार
0
PNB

नई दिल्ली। राज्य के स्वामित्व वाले पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने सोमवार को बीमा कवरेज सहित कई अन्य विशेषताओं के साथ प्री-क्वालिफाइड क्रेडिट कार्ड सुविधा को लॉन्च करने की घोषणा की। यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी, जिनका सैलरी अकाउंट पीएनबी में है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने एक बयान में कहा कि इसके लिए ग्राहक मोबाइल बैंकिंग ऐप पीएनबी वन (PNB One), वेबसाइट या इंटरनेट बैंकिंग सेवा (आईबीएस) के माध्यम से आवेदन करने में सक्षम होंगे। बैंक इस क्रेडिट कार्ड को रुपे और वीजा प्रोग्राम के तहत पेश करेगा।

कैसे मिलेगी यह सुविधा

पीएनबी की प्री-क्वालिफाइड क्रेडिट कार्ड सुविधा (Pre-qualified credit card facility) फिलहाल उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी जो नौकरीपेशा हैं और जिनकी सैलरी पीएनबी में ही आती है। बैंक की वेबसाइट पर जाकर ग्राहक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पैन कार्ड और खाता संख्या की जानकारी देने के बाद बैंक द्वारा ग्राहक की योग्यता की जांच की जाएगी और उसी आधार पर इस बात का निर्धारण होगा कि उसे कार्ड जारी किया जा सकता है या नहीं।

एफडी पर ओवरड्राफ्ट

इसके अलावा पीएनबी ने अपने मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन में सावधि जमा (एफडी) के बदले ओवरड्राफ्ट (Overdraft Against FD) की एक नई सुविधा भी शुरू की है। इसके तहत ग्राहक, बैंक शाखा में आए बिना ऋण का लाभ उठा सकते हैं। पीएनबी वन जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आवेदन करने पर ब्याज दर पर 0.25 प्रतिशत की रियायत भी मिलेगी।

इस अवसर पर पीएनबी के एमडी और सीईओ अतुल कुमार गोयल ने कहा कि पीएनबी की नई प्री-क्वालिफाइड क्रेडिट कार्ड सेवा पूरी तरह से डिजिटल, सहमति-आधारित और पेपरलेस क्रेडिट कार्ड आवेदन प्रक्रिया है। इसमें ग्राहक, कार्ड के अलावा कई अन्य आकर्षक विशेषताओं का लाभ उठा सकते हैं जैसे कि रिवार्ड पॉइंट्स, व्यापक बीमा कवरेज, कॉम्प्लिमेंटरी डोमेस्टिक एंड इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस, हेल्थ चेक, कॉम्प्लिमेंट्री गोल्फ, स्पा, जिम सेशंस, हायर क्रेडिट लिमिट, साथ ही और भी बहुत कुछ और वो भी एक क्लिक में। उन्होंने कहा, “मैं पीएनबी वन पर एफडी के बदले ओवरड्राफ्ट सुविधा की शुरुआत के बारे में भी उत्साहित हूं, क्योंकि यह हमारे डिजिटल उत्पाद में और इजाफा करता है। मैं दोनों उत्पादों से बहुत आशान्वित हूं क्योंकि वे आम जनता की जरूरतों को पूरा करते हैं।”

बता दें कि हाल के दिनों में पंजाब नेशनल बैंक ने कई सुधार लागू किए हैं। पीएनबी 25 अगस्त को गिरवी संपत्तियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (ई-नीलामी) का आयोजन भी कर रहा है। बोली लगाने के इच्छुक लोग ई-नीलामी में भाग लेने के लिए ई-बिक्री पोर्टल (https://ibapi.in) पर लॉग ऑन कर सकते हैं।

Tags: bizbusinesspnb credit cardpnb salary account
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Farewell

सलाह के प्रदेशाध्यक्ष गुरदीप सैनी सेवानिवृत, सम्मान पूर्वक विदाई (Farewell) दी

3 years ago
Yojana

महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

October 21, 2026
Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

October 21, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In