• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, June 21, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

भारत माता और उनके वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि: धर्मों पर राजनीति करने के बजाए उनकी कड़ी बने ‘सफेद रंग’

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 15, 2023
in राष्ट्रिय
0
भारत

इंदौर, 15 अगस्त, 2023: भारत देश विभिन्न संस्कृतियों की बेशकीमती पहचान के रूप में दुनिया में अपना एक अलग मान रखता है। देश सतत रूप से आगे बढ़ता रहे, इसी तर्ज पर इस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर स्थित रीजनल पीआर की अग्रणी संस्था, पीआर 24×7 ने देश में ‘धार्मिक सौहार्द्र’ बनाए रखने का प्रण लिया। साथ ही टीम के सदस्यों ने अपने-अपने स्तर पर सामाजिक सौहार्द्र को बढ़ावा देने और हर संभव प्रयास करने के लिए देशवासियों से भी अपील की। झंडा फहराने के साथ ही विभिन्न धर्मों से ताल्लुक रखने वाले संस्था के सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर देश को आगे बढ़ाने में सहयोग देने का प्रण लिया। साथ ही इस विषय पर भी चर्चा की गई कि भारत में सौहार्द्र की भावना बनाए रखने में नेताओं की भूमिका सबसे अहम् है।

पीआर 24×7 के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार, अतुल मलिकराम ने कहा, “तिरंगे का हर एक रंग, चाहे वह केसरिया हो, हरा हो, नीला हो या फिर सफेद, किसी न किसी धर्म का प्रतीक है। यदि बात करें सफेद रंग की, तो इसका कार्य है शांति बनाए रखने का। अन्य रंगों के बीच में यदि सफेद रंग को स्थान दिया गया है, तो इनमें आपसी मतभेद कराने के लिए नहीं, बल्कि दोनों के बीच एकता बनाए रखने के लिए। यहाँ सफेद रंग से आशय देश के उन नेताओं से हैं, जो जनता को एकसूत्र में बाँधने के लिए जाने जाते हैं। तमाम नेताओं से यही अनुरोध है कि इस स्वतंत्रता दिवस वे भी प्रण लें कि वे देश में धर्मों की लड़ाइयों को विराम देने और देश में भाईचारा बनाए रखने में योगदान देंगे।”

पूरा देश इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ महोत्सव मना रहा है। लेकिन सच्चे नेता का यही दायित्व है कि वह इसके अतिरिक्त दो धर्मों के बीच तेजी से बढ़ती दूरियों को कम करने का काम करे। वह केसरिया, नीले और हरे रंग के बीच की कड़ी बने, न की दीवार। साथ ही, वे यह संकल्प लें कि किसी भी पार्टी विशेष को देश की पार्टी के रूप में जगह देकर सिर्फ देश की भलाई के लिए काम करेंगे और यह भी ध्यान रखेंगे कि पार्टियाँ किसी एक ही धर्म विशेष के लिए न पहचानी जाएँ।

ये भी पड़े – Today’s Horoscope 15th August 2023 | आज का राशि फल दिनांक 15 अगस्त 2023

भारत की असली दौलत सामाजिक और धार्मिक सौहार्द्र है। बेशक देश खूब तरक्की कर रहा है, लेकिन धर्मों के बीच बढ़ती दूरियाँ कहीं न कहीं हमें अँधेरे गर्त में ले जाने का काम कर रही हैं। देश के मौजूदा हालातों को देखते हुए इस बात पर ध्यान देने की बहुत ज्यादा जरुरत है कि झंडे में तीनों ही रंगों का महत्व एक समान है, क्योंकि धर्मों के बीच राजनीति की चिंगारी काफी गरमाने लगी है। इस स्वतंत्रता दिवस देशवासियों को चाहिए कि वे ‘विभिन्न समाज’, ‘अलग धर्म’ और ‘अलग राज्य’ के बजाए ‘कई धर्मों वाला एक देश’ के मान को बनाए रखने में योगदान दें। सच्चे देशवासी होने के नाते हम सभी का कर्तव्य है कि देश में सामाजिक एवं धार्मिक सौहार्द्र को खोखला होने से रोकें और इसे मजबूत बनाएँ।

हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में देश के हर वर्ग और हर धर्म के लोगों ने मिल-जुलकर देश की आजादी के लिए लंबा संघर्ष किया था, जो कि सामाजिक सौहार्द्र की एक मजबूत मिसाल है। भारत में सभी धर्मों के लोग लम्बे अरसे से रहते आ रहे हैं। सभी को चाहिए कि वे एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हुए सामाजिक सौहार्द्र के साथ मिल-जुलकर रहें, यही भारत माता और उनके वीर शहीदों को इस स्वतंत्रता की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

पीआर 24×7 के बारे में:भारत के मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित पीआर 24×7, अग्रणी पीआर एजेंसियों में से एक है, जिसका सफल पीआर ब्रीफ देने का ट्रैक रिकॉर्ड है। अत्यधिक अनुभवी पीआर प्रोफेशनल की अपनी टीम के साथ पीआर 24×7, ब्रांड्स कम्युनिकेशन इंडस्ट्री, मीडिया रिलेशन्स और क्रिएटिव स्ट्रेटेजिक प्लानिंग के क्षेत्र में अपने अनुभव के साथ, उनकी प्रतिष्ठा को बेहतर बनाने में मदद करता है। वर्तमान में, संगठन में एक विशाल ग्राहक श्रृंखला और लगभग 75+ प्रोफेशनल्स की एक जोशीली और अनुभवी टीम शामिल है। पीआर 24×7 रचनात्मक और सफल विचारों व कठिन प्रयासों के साथ, ब्रांड्स पर वास्तविक समय में प्रभाव डालने पर ध्यान केंद्रित करता है।

संस्था का देशभर में एक विशाल नेटवर्क मौजूद है, जिसमें 68+ शहर और 18+ राज्य शामिल हैं। क्षेत्रीय बाजार में स्थित होने के कारण, विशेष रूप से टियर 2 और टियर 3 शहरों में, पीआर 24×7 को मीडिया की गहरी समझ है। क्षेत्रीय मीडिया का आंतरिक ज्ञान होने के कारण, पीआर 24×7 टीम को ब्रांड की कहानियों को ढालने और साथ ही उन्हें क्षेत्रीय समुदायों से जोड़ने और क्षेत्रीय बाजारों को उजागर करने में विशेषज्ञता प्राप्त है। अपने क्लाइंट्स के लिए 24×7 उपलब्ध है, जिसका अर्थ है कि ग्राहक तत्काल समय में टीम तक आसानी से पहुँच सकते हैं। इसके अलावा, पीआर 24×7 भारत के सबसे बड़े मीडिया मॉनिटरिंग नेटवर्क में से एक है। वे साल में 24×7 और 365 दिन काम करते हैं और समय पर डिलीवरी का ट्रैक रिकॉर्ड रखते हैं।

Tags: Independence day celebrationPR 24*7Pr Newsभारत
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

(Punjab University)

सीनियर स्टेट बेसबॉल चैंपियनशिप 3 सितंबर को Punjab University में होगा आयोजन,

4 years ago
Tax Rules 2026

New Tax Rules 2026: Gifts Tax-Free Upto Rs 15,000 in Both New and Old Tax Regime, AdvantageClub.ai Ready with Tax Saving Benefits & Rewards

3 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

HOPE Foundation

BD India and the HOPE Foundation Committed to Helping Upskill Young Adults

June 21, 2026
Hyderabad

Hyderabad- Come to Telangana with Ideas, We Assure Encouragement to Turn them into Reality: Sridhar Babu, IT Minister

June 21, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)