• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Friday, August 21, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

रामनगरी के यलोजोन में दो धमाकों से हड़कंप, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुजारी की गिरफ्तारी से संत नाराज

by नवटाइम्स न्यूज़
August 19, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
पुजारी

अयोध्या। कब्जेदारी के विवाद को लेकर मंदिर में हुए विस्फोट का मामला गंभीर हो गया है। मंदिर के महंत की शिकायत पर पुजारी रामशंकर दास को हिरासत में लिए जाने से अयोध्या के संत भड़क गए। बड़ी संख्या में विभिन्न मंदिरों के संतों ने अयोध्या कोतवाली का घेराव शुरू कर दिया।

संतों का कहना है कि मंदिर पर भू माफिया की है नजर। कूटरचित घटना के अंतर्गत पुजारी को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। रामवल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि करीब 20 दिन पहले पुजारी ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

मणिरामदास की छावनी के महंत व श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास भी कोतवाली पहुंचे। लक्ष्मण किलाधीश मैथिली रमण शरण, मंगल भवन पीठाधीश्वर रामभूषण कृपालु ,जानकी घाट मंदिर के महंत जनमेजय शरण, महंत शशिकांत दास, महंत मिथिलेश नंदिनी शरण समेत बड़ी संख्या में महंत कोतवाली में उपस्थित हैं।

विधायक वेदप्रकाश गुप्त भी सूचना पाकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि इस मामले में पुजारी रामशंकर दास की तहरीर पर भी देवरामदास वेदांती सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद संत कोतवाली से वापस लौटे। संतों ने नरसिंह मंदिर के महंत से भी भेंट की।

गुरुवार की भोर में रामनगरी के नरसिंह मंदिर की छत पर दो बार हुए तेज धमाके ने पुलिस की नींद उड़ा दी। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई पड़ी, जिससे लोग भयभीत हो उठे। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर हुआ धमाका किसी गंभीर विस्फोटक का नहीं था। यह पटाखे जैसी किसी चीज का धमाका रहा होगा।

मौके से कागज के कुछ जले हुए टुकड़े पुलिस को मिले हैं जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। रायगंज स्थित नरसिंह मंदिर में धमाका हुआ उसका कब्जेदारी को लेकर पुराना विवाद भी चल रहा है। यह मंदिर रामनगरी के यलो जोन में स्थित है। इस घटना के बाद से संतों में भी भय बढ़ गया है।

क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश तिवारी ने बताया कि महंत रामशरण दास ने बताया कि उनका शिष्य रामशंकर दास मंदिर पर कब्जा करना चाहता है। मंदिर परिसर में रह रहे कुछ लोगों को निकाल के षडयंत्र के क्रम में उसी ने यह कृत्य किया है। रामशंकर को हिरासत में ले लिया गया है। कोतवाल अयोध्या अश्विनी पांडेय ने बताया कि धमाका बम का होने की बात जांच में निराधार मिली है। मंदिर का कुछ विवाद पूर्व से चल रहा है। प्रकरण की जांच अभी जारी है।

यलो जोन क्या है : रामनगरी की सुरक्षा से जुड़े जिम्मेदारों ने बताया कि श्री रामजन्मभूमि (रेड जोन) के बाहर करीब तीन किलोमीटर का क्षेत्र यलो जोन में आता है। यहां कुछ निर्धारित प्वाइंट पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होती है, लेकिन इस क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्ता की मॉनिटरिंग करना संबंधित कोतवाली और थाना के प्रभारी की जिम्मेदारी है। रायगंज भी यलो जोन में ही आता है।

Tags: Blast In AyodhyaBlast in Narshingh Templelucknow-city-politicsNarshingh TempleNarsingh Temple Controversynewsstateनरसिंह मंदिर व‍िवाद
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Hawk Software

नशा तस्करों की खेर नहीं, नशा तस्करो का हर डाटा हॉक सॉफ्टवेयर में अपलोड, थाना स्तर पर हॉक सॉफ्टवेयर पर वर्कशाफ आयोजित|

3 years ago
LegalEdge

Twin Triumph from LegalEdge: Delhi Brothers Secure AIR 2 & 8 in CLAT 2026

8 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

August 20, 2026
Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

August 20, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)