ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, November 2, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

छात्र का अपहरण करने वाले गज्जू गैंग के दो बदमाश दबोचे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 2, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
बदमाश

नोएडा । बदमाश: सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित डेल्टा तीन सेक्टर की सर्विस रोड से आठ मार्च की शाम छात्र वैभव मिश्रा का अपहरण कर स्कार्पियो लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने भट्टा गोलचक्कर के समीप से गिरफ्तार किया है। छह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। चार अभी भी फरार है। गज्जू गैंग ने घटना को अंजाम दिया था।

गैंग में एक जाति विशेष के ही बदमाशों की संख्या अधिक है। लूट करने से पहले बदमाशों ने आपस में सिंगल ऐप के जरिए बात की थी, जिससे कि पुलिस का शक बदमाशों पर मोबाइल लोकेशन के आधार पर न जाए। वहीं पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने पर्दाफाश करने वाली टीम को पचास हजार का इनाम दिया है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान गजेंद्र उर्फ गज्जू व मुकेश उर्फ मुक्की निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। गज्जू गिरोह का सरगना है। बदमाशों के कब्जे से लूट की स्कार्पियो, स्विफ्ट डिजायर, दो तमंचा बरामद किया गया है। घटना के दौरान बदमाशों ने छात्र को डेढ़ घंटे तक कार में बंधक बनाकर घुमाया था। उसे हरियाणा के छायसा टोल के समीप छोड़कर फरार हो गए थे।

एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि बदमाशों ने पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। स्कार्पियो लूट के दौरान बदमाशों ने स्विफ्ट डिजायर कार का प्रयोग किया था उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा ली थी। स्विफ्ट डिजायर कार बदमाशों ने जनवरी के महीने में मेवात क्षेत्र के तावडू से लूटी थी। गिरोह में शामिल चार अन्य बदमाश सचिन पांचाल, शेखर, मनीष निवासी हरियाणा व जसविंदर निवासी बुलंदशहर अभी फरार चल रहे है। चारों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हुई है।

इंटरनेट का डोंगल रखते थे साथ

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बदमाश मोबाइल को वाइफाइ इंटरनेट डोंगल से कनेक्ट कर लेते थे। एक दूसरे को फोन करने के लिए मोबाइल काल का प्रयोग नहीं करते थे। उनको शक था कि यदि मोबाइल काल का प्रयोग करेंगे तो पुलिस ट्रेस कर लेगी। इस वजह से सिंगल ऐप का प्रयोग कर इंटरनेट कालिंग करते थे।

जेल से हुई मुखबिरी

बदमाशों को पकड़ने में पुलिस को अहम मदद जेल से छूटे बदमाश से मिली। जेल में बंद एक बदमाश का साथी कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है। वह पुलिस का मुखबिर है। मुखबिर ने ही पुलिस को सूचना दी कि हरियाणा के किस गिरोह ने स्कार्पियो लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिन बदमाशों ने घटना की थी, उसके दो दोस्त जेल में बंद है

Tags: child kidnapchild kidnap in noidchild student kidnapnewsNoida Newsnoida policenoida-crimestate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Deputy Commissioner

नागरिकों की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं समाधान शिविर : उपायुक्त (Deputy Commissioner) आर.के. सिंह

2 years ago
इरफान पठान

भुवनेश्वर कुमार से 19वां ओवर कराए जाने पर इरफान पठान ने रोहित शर्मा को दी ऐसी ‘खास’ सलाह

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

October 31, 2026
Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

October 31, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In