ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, September 15, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

बड़ा फेरबदल: उदयभान बनाए गए हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष, हुड्डा खेमे के हैं करीबी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 28, 2022
in हरियाणा
0
उदयभान

उदयभान

नई दिल्‍ली। हरियाणा कांग्रेस के नए अध्‍यक्ष के नाम का ऐलान कर‍ दिया गया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक माने जाने वाले उदयभान को कुमारी सैलजा की जगह नया हरियाणा कांग्रेस अध्‍यक्ष बनाया गया है। चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं।  नए संगठन में बड़े नेताओं की खींचतान का लाभ सेकेंड लाइन नेताओं को मिला है। बता दें कि हरियाणा कांग्रेस के नए संगठन का ब्‍लूप्रिंट सोमवार को ही तैयार कर लिया गया था।

श्रुति चौधरी सहित चार कार्यकारी अध्‍यक्ष भी बनाए गए  

कांग्रेस ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हरियाणा कांग्रेस का नया अध्‍यक्ष उदयभान को बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही पूर्व मंत्री किरण चौधरी की बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, राम किशन गुर्जर, जितेंद कुमार भारद्वाज और सुरेश गुप्‍ता को कार्यकारी अध्‍यक्ष बनाया गया है।

हुड्डा, बिश्नोई, किरण, सैलजा समर्थक द्वितीय पंक्ति के नेता संभालेंगे कांग्रेस की कमान

नए संगठन में खास बात यह है कि प्रदेश कांग्रेस की कमान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, विधायक किरण चौधरी और कुलदीप बिश्नोई के समर्थक द्वितीय पंक्ति के नेताओं के हाथ रहेगी। खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधायक दल के नेता सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में भी अपनी सेवाएं देंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस विधायक दल के नेता पद पर बने रहेंगे।  हुड्डा समर्थक पूर्व विधायक उदयभान को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने से पूर्व सीएम की पार्टी पर पकड़ मजबूत हो गई है। चार कार्यकारी अध्यक्षों में भी एक हुड्डा, एक सुरजेवाला समर्थक, एक किरण चौधरी की बेटी हैंं।

इससे पहले कुमारी सैलजा ने हरियाणा कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया था और इसे सोनिया गांधी ने मंजूर कर लिया।  गुरुग्राम के जीतेंद्र भारद्वाज हुड्डा समर्थक और करनाल के सुरेश गुप्ता कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला के समर्थक हैं। रामकिशन गुर्जर को कुमारी सैलजा का समर्थक माना जाता है। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी विधायक किरण चौधरी की बेटी हैं। बताया जाता है कि हरियाणा कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद पर दावेदारी जता रहे कुलदीप बिश्नोई को अभी सिर्फ़ आश्वासन मिला है।

उदयभान पहली बार 1987 में बने थे विधायक 

हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष उदयभान 1987 में पहली बार लोकदल की टिकट पर हसनपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे।1989 में केंद्र में कृषि मंत्री बने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल ने उन्हें कृभको का राष्ट्रीय चेयरमैन बनाया और यह पद 1995 तक उदयभान के पास रहा।

इसके बाद उदयभान वर्ष 2000 , 2005 और 2014 में विधायक बने। उदयभान के पिता चौधरी गया लाल 1967 और 1977 में विधायक रहे। उदयभान के मंझले पुत्र राजगोपाल 2014 में भाजपा में शामिल होने के बाद होडल नगर पालिका की चेयरमैन बने थे। अब राजगोपाल भाजपा छोड़ वापस अपने पिता के साथ कांग्रेस में हैं।

काफी समय बाद किसी गुर्जर नेता को हरियाणा कांग्रेस में मिला अहम पद

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में काफी समय बाद किसी गुर्जर नेता काे अहम पद मिला है । इससे पहले 1987 में जब कांग्रेस के केवल चार विधायक विधानसभा में थे तो फ़रीदाबाद के मेवला महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह को विधायक दल का नेता बनाया गया था।

इसके बाद अब पहली बार हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में नारायणगढ़ के पूर्व विधायक रामकिशन गुर्जर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। राम किशन गुर्जर के पिता लालसिंह गुज़र भी नारायणगढ़ से चार बार विधायक रहे और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल के मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे।

रामकिशन गुर्जर  2005 और 2009 में नारायणगढ़ से विधायक रहे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कि सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे। रामकिशन गुर्जर फ़रीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना और हरियाणा के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के बड़े भाई के दामाद हैं। वह केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के समधी हैं। कृष्णपाल गुर्जर के सगे भतीजे से रामकिशन गुर्जर की बेटी का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था।  फ़िलहाल रामकिशन गुर्जर की पत्नी शैली चौधरी नारायणगढ़ से विधायक हैं।

पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती हैं श्रुति चौधरी, पिता सुरेंद्र सिंह भी थे हरियाणा में मंत्री  

श्रुति चौधरी भूतपूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल की पोती हैं। पिता स्व. सुरेंद्र सिंह हरियाणा के कृषि मंत्री रहे। उनकी मां किरण चौधरी वर्तमान में तोशाम से विधायक हैं और कांग्रेस विधायक दल की नेता भी रही हैं। किरण चौधरी हुड्डा सरकार में आबकारी एवं कराधान मंत्री भी रह चुकी हैं। खुद श्रुति भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से सांसद रही हैं।

हुड्डा के नजदीकी नेताओं में हैं जितेंद्र कुमार भारद्वाज

जितेंद्र कुमार भारद्वाज की पूर्व सीएम व विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सबसे नजदीकियों में गिनती होती है। वह कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भी रहे हैं। भारद्वाज मूल रूप से सोहना (गुरुग्राम) के रहने वाले हैं। वह राजनीति के शुरूआती दिनों से ही हुड्डा के करीब हैं। जितेंद्र भारद्वाज गुरुग्राम के कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रहे हैं। वह प्रियंका गांधी के भी नजदीक हैं।

सुरेश गुप्‍ता हैं रणदीप सुरजेवाला के करीबी

सुरेश गुप्ता मूल रूप से पानीपत के मतलौड़ा के निवासी हैं। वह पिछले 20 वर्षों से करनाल में रह रहे हैं। गुप्‍ता हरियाणा कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष भीरहे हैं। वर्तमान में वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के सदस्य हैं। गुप्ता की गिनती अब रणदीप सिंह सुरजेवाला के नजदीकियों में होती है। वह चौधरी बीरेंद्र सिंह और कुमारी सैलजा के करीबी रहे हैं।

Tags: Haryana CongressHaryana Congress chiefNew Haryana Congress presidentnewspanchkoola-politicsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

almonds

अपना वजन कैसे कम करे? बादाम आपके बहुत काम आ सकता है |

4 years ago
NCC Advisory Committee

शाह सतनाम जी गल्र्स कॉलेज सिरसा में हुआ NCC एडवाइजरी कमेटी का गठन|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

September 14, 2026
Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia 2026

Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia 2026

September 14, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In