ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, October 5, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

यूकेएसएसएससी (UKSSSC) पेपर लीक प्रकरण : एसटीएफ ने दो लाख के इनामी मास्टर माइंड मूसा और योगेश्वर राव को दबोचा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 16, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
UKSSSC Paper Leak

लखनऊ : उत्तराखंड में अधीनस्थ सेवा की भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक और नकल कराने के मामले में उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने दो लाख के इनामी सादिक मूसा को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने मूसा के साथी एक लाख के इनामी योगेश्वर राव को भी पकड़ा है। (UKSSSC Paper Leak)

दोनों के व‍िरुद्ध रायपुर थाने में है मुकदमा दर्ज

दोनों के विरुद्ध देहरादून के रायपुर थाने में धोखाधड़ी व गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपितों पर उत्तराखंड में वर्ष 2021 में कराई गई भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने के आरोप हैं। वह गिरोह बनाकर परीक्षाओं के पेपर लीक करा रहे थे।

जौनपुर का मूसा गाजीपुर का मूल न‍िवासी है योगेश्‍वर

मूसा शाहगंज, जौनपुर का है और वर्तमान में अकबरपुर अंबेडकरनगर में रह रहा था। वहीं, योगेश्वर राव भड़सर गाजीपुर का मूल निवासी है और अभी बी ब्लाक इंदिरानगर में रहता था।

प्रत्येक अभ्यर्थी से आठ लाख रुपये की मांग

एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश के मुताबिक, आरोपितों ने बताया कि लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र इंजीनियरिंग कालेज चौराहा स्थित आरएमएस टेक्नो सल्यूशन कंपनी छाप रही थी। इसकी जानकारी उन्हें कंपनी के कर्मचारी काशान शेख ने दी। उसने बताया था कि परीक्षा चार-पांच मई 2021 को होगी, जिसका पेपर वो उपलब्ध करा देगा। इसके लिए उसने प्रत्येक अभ्यर्थी से आठ लाख रुपये की मांग की। आरोपितों ने काशान से सौदा तय कर लिया।

चार दिसंबर को पहुंचे हल्द्वानी

पांच मई को होने वाली दूसरी पाली की परीक्षा का पेपर काशान ने उन्हें समय से पहले उपलब्ध करा दिया। पेपर मिलने पर मूसा और योगेश्वर ने इसकी जानकारी उत्तराखंड निवासी शशिकांत सिंह और जौनपुर के केंद्रपाल सिंह को दी। इसके बाद दोनों अपने साथी फिरोज व संपन्न राव के साथ चार दिसंबर को हल्द्वानी पहुंचे। प्रभारी एसएसपी एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक, होटल के कमरे में शशिकांत और केंद्रपाल से दोनों की मुलाकात हुई। (UKSSSC Paper Leak)

शशिकांत ने योगेश्वर को दिए 20 लाख रुपये

इस दौरान प्रति अभ्यर्थी 10 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद आरोपित प्रश्न पत्र देकर वापस लौट आए। परीक्षा के बाद शशिकांत ने योगेश्वर को 20 लाख रुपये दिए और बाकी रकम बाद में देने की बात कही। 20 लाख रुपये योगेश्वर ने काशान को दे दिया। परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग में अनियमितता उजागर हुई और 100 अभ्यर्थी संदिग्ध पाए गए।

फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद से चल रहे थे फरार

इसके बाद आयोग ने जांच के निर्देश दिए और एफआइआर दर्ज की गई। छानबीन में आरोपितों का फर्जीवाड़ा सामने आया और दोनों पर इनाम घोषित कर दिया गया। तब से दोनों फरार थे, जिन्हें गिरफ्तार कर यूपी एसटीएफ ने उत्तराखंड पुलिस को सौंप दिया है। नकल प्रकरण में उत्तराखंड एसटीएफ अब तक 41 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। (UKSSSC Paper Leak)

Tags: arresteddehradun-city-crimenewsSadiq MusastateUKSSSC Paper LeakUttar Pradesh STFUttarakhand CrimeYogeshwar
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

पुल

ऋषिकेश-बद्रीनाथ NH पुल हादसा मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर-सहायक इंजीनियर को जेल, अब तक तीन मजदूरों की मौत

4 years ago
कल्याण बोर्ड

सीएम योगी ने पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश, जानिये किसे होगा फायदा

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In