• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Saturday, August 1, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

देवरिया में दशहरा मेले की भीड़ में घुसा बेकाबू ट्रक, दाे बहनाें की मौत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 5, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Uncontrollable Truck

देवरिया। देवरिया शहर में नो इंट्री के बाद भी कोतवाली से महज 40 मीटर दूरी पर घुस आए बेकाबू ट्रक (Uncontrollable Truck) ने मंगलवार की रात करीब नौ बजे दो बच्चियों को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। ट्रक की चपेट में आने से कई बाइक सवार घायल हो गए। करीब छह बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की। आग लगाने की कोशिश की। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। खलासी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसपी संकल्प शर्मा, एसडीएम सौरभ सिंह व सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी तनाव है।

दशहरा मेला देखने आई थीं दोनों बच्चियां

बरियारपुर थानाक्षेत्र के बांसपार गांव के रहने वाले धनंजय यादव अपनी भाभी उषा यादव, डेढ़ वर्षीया भतीजी रिशू यादव व तीन वर्षीया भतीजी तृषा यादव पुत्रीगण निगम यादव, 13 वर्षीया साक्षी यादव पुत्री रुपई यादव के साथ शहर में मेला देखने आटो से आए थे। वह कोतवाली गेट से करीब 40 मीटर के फासले पर पहुंचे थे तभी नो इंट्री के बाद भी बालू लदा ट्रक भीड़ में घुस आया। कोतवाली गेट से आगे मोड़ पर साक्षी यादव व तृषा यादव को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर मृत्यु हो गई। भीड़ ने ट्रक को घेर लिया। खुद को घिरा देख चालक ट्रक लेकर गरुलपार मोहल्ले में महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कालेज गेट की तरफ भागा। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन लोगों को हल्की चोटें आईं। उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

लोगों का गुस्सा फूटा

बच्चियों की मृत्यु की जानकारी होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लाेगों ने ट्रक को घेर लिया। चालक मौका पाकर ट्रक से कूदकर फरार हो गया। खलासी को भीड़ ने पकड़ लिया व पिटाई की। हादसे की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर खलासी को भीड़ से बचाकर कोतवाली लाई। गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिसकर्मियाें से नोकझोंक हुई। मौके पर करीब डेढ़ घंटे तक लोग हंगामा करते रहे। (Uncontrollable Truck)

कोतवाली पुलिस की बड़ी लापरवाही

देवरिया: शहर में दुर्गा पूजा मेला को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारी धरी की धरी रह गई। कोतवाली पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर के सभी प्रवेश द्वार पर पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच आखिर ट्रक कैसे कोतवाली के निकट पहुंच गया। इस दौरान किसी ने ट्रक को क्यों नहीं रोका। न तो पुलिस की पेट्रोलिंग काम आई और न ही चौराहों पर खड़े पुलिसकर्मियों की सक्रियता दिखी। नतीजा यह हुआ कि दो बच्चियों की जिंदगी खत्म हो गई। अभी दो दिन पहले सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की बैठक हुई थी, जिसमें पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे। हर तरफ कोतवाली पुलिस की आलोचना हो रही है।

मेडिकल कालेज में भीड़ का हंगामा

देवरिया: हादसे के बाद दोनों बच्चियों को लेकर स्वजन व अन्य लोग महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन के साथ मौजूद लोगों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी हुई।

कोतवाली में नहीं थी पुलिस

हादसे के बाद ट्रक में आग लगाने की कोशिश कर रहे युवकों को रोकने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मेले में ड्यूटी लगने के कारण कोतवाली में तीन चार पुलिसकर्मी बचे थे। भीड़ के उग्र रूप को देखकर कुछ पुलिसकर्मी मौके से भागकर कोतवाली पहुंचे और सहायता के लिए बुलाने लगे। (Uncontrollable Truck)

नो-इंट्री के बाद ट्रक कैसे कोतवाली के पास पहुंचा, इसकी जांच कराई जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। – संकल्प शर्मा, एसपी।

Tags: deoria-crimegorakhpur newsGorakhpur news in hindiGorakhpur Top Newsmajor accident in DeoriaTop uttar pradesh newsUncontrollable TruckUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

न्यूजर्सी

अमेरिका के न्यूजर्सी में फायरिंग,एक नाबालिग समेत 9 लोग घायल

4 years ago
NIT

NIT Trichy, Kauvery Hospital Partner to Launch PG Diploma in Healthcare Technology

4 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ai+ Smartphone

Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

July 31, 2026
OKAYA Infocom

OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

July 31, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)