ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 4, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में अनियंत्रित कार ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को रौंदा, दो की मौत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 7, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
फुटपाथ

गोरखपुर। गोरखपुर में गोरखनाथ ओवरब्रिज पर मंगलवार की देर रात बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन मजदूरों को कुचल दिया। हादसे के बाद रेलिंग से टकरा कर तेज रफ़्तार कार ओवरब्रिज पर पलट गई।

जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए मजदूर

गंभीर स्थिति मे मजदूरों को पुलिस जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। देवरिया जिले के रहने वाले एक मजदूर की स्थिति गंभीर है। पुलिस ने नेपाल से आ रहे कार सवार चार युवकों को हिरासत में ले लिया है।

ट्रक को ओवरटेक करने में हुआ हादसा

हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ हो रही है। कार सवार युवकों में एक ने बताया कि उनकी कार एक ट्रक के पीछे चल रही थी। ओवरटेक करने के क्रम में कार फुटपाथ पर चढ़ गई और यह हादसा हुआ। इसके बाद कार पलट गई।

ऐसे हुआ हादसा

मंगलवार की रात 1.30 बजे महराजगंज की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार कार गोरखनाथ ओवरब्रिज मोड़ पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचलते हुए बीच सड़क पर पलट गई।

कार सवार हिरासत में

हादसे में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी 30 वर्षीय उमेश मौर्य और 50 वर्षीय दो अन्य मजदूर घायल हो गए। राहगीरों के सूचना देने पर पहुंची कोतवाली व गोरखनाथ थाना पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। हादसे के बाद कार में फंसे महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सहजनवा बाबू गांव निवासी पितांबर शर्मा, रामू ठाकुर, सुधीर और अमरजीत प्रजापति को बाहर निकाला।

मृतकों के पहचान में जुटी पुलिस

मामूली रूप से घायल कार सवार युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। कोतवाली पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ कोतवाली रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाकर आवागमन शुरू करा दिया गया है।

Tags: car crushed the pavement workersgorakhpur crime newsgorakhpur footpath accident crime newsgorakhpur-city-common-man-issueslaborers were crushed by carmajor road accident in gorakhpurnewsRoad Accidentstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

छेड़खानी

गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी: शिकायत करने पर चाचा और भाई का फोड़ा सिर; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया

4 years ago
बुंदेलखंड

बुंदेलखंड 24×7 की मेहनत लाई रंग, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में गूंजा बुंदेलखंड का गौरवशाली इतिहास

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In