सेवा का अनोखा कीर्तिमानः अदाणी-इस्कॉन ने महाकुंभ में 50 लाख लोगों में बा
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 24, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home धार्मिक

सेवा का अनोखा कीर्तिमानः अदाणी-ISKCON ने महाकुंभ में 50 लाख लोगों में बांटा 11 लाख किलो महाप्रसाद

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 28, 2025
in धार्मिक, राष्ट्रिय
0
Adani

– अदाणी- इस्कॉन (ISKCON) ने 50 लाख श्रद्धालुओं को बांटा महाप्रसाद

– 2.5 लाख किलो सब्जियों और 33 हजार लीटर देसी घी की हुई खपत

– 3 लाख किलो चावल और 1 लाख 75 हजार किलो आटे से बना महाप्रसाद

– दाल की खपत हुई 2 लाख 25 हजार किलो

– अदाणी-इस्कॉन (ISKCON) की टीम ने महाकुंभ में सेवा में लगाए 36 लाख काम के घंटे

महाशिवरात्रि पर्व पर संगम में स्नान के साथ ही साल का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ समाप्त हो गया। यह आयोजन कई मायने में एतिहासिक रहा। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने प्रयागराज की यात्रा की और इसके चलते कई कीर्तिमान बने। एक अनुमान के मुताबिक महाकुंभ में तकरीबन 60 करोड़ लोगों ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। इसके साथ ही महाकुंभ में एक और कीर्तिमान स्थापित हुआ। वह है किसी भी धार्मिक आयोजन में सबसे अधिक लोगों में मुफ्त महाप्रसाद के वितरण का। यह अनोखा कीर्तिमान अदाणी समूह और इस्कॉन (ISKCON) ने मिलकर स्थापित किया है।

50 लाख श्रद्धालुओं में बांटा गया 11 लाख किलो महाप्रसाद

इस्कॉन (ISKCON) के प्रवक्ता के मुताबिक महाकुंभ के दौरान 50 लाख श्रद्धालुओं में 11 लाख किलो महाप्रसाद का वितरण किया गया। यह दुनिया के किसी भी धार्मिक आयोजन में मुफ्त वितरित भोजन का कीर्तिमान है। बता दें कि महाकुंभ 2025 में अदाणी समूह और इस्कॉन (ISKCON) ने महाकुंभ श्रद्धालुओं की सेवा के लिए हाथ मिलाया था। अदाणी समूह की तरफ से प्रतिदिन 1 लाख लोगों में महाप्रसाद के वितरण का संकल्प लिया गया था। महाकुंभ में 50 लाख लोगों को मुफ्त महाप्रसाद वितरित किया गया।

ये भी पड़े – Police अधीक्षक विक्रांत भूषण ने गांव खारियां में रात्रि ठहराव के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित फरियाद सुन कर,उनका निवारण किया ।

3 लाख किलो चावल और 2 लाख किलो से ज्यादा दाल की खपत

इस्कॉन (ISKCON) प्रवक्ता ने बताया कि इस आयोजन के दौरान भारी मात्रा में खानपान की सामाग्री की खपत हुई। प्रवक्ता के मुताबिक महाप्रसाद को बनाने में ढाई लाख किलो सब्जी, 2 लाख 25 हजार किलो दाल, 3 लाख किलो चावल और 2 लाख 25 हजार किलो दाल की खपत हुई। इसके अलावा 1 लाख 75 हजार किलो आटे और 33 हजार लीटर देसी घी का इस्तेमाल भी किया गया। इसमें से ज्यादातर सामान प्रयागराज के लोकल व्यापारियों से ही खरीदा गया जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली।

सेवा में लगाए लाखों घंटे

इस्कॉन (ISKCON) के प्रवक्ता ने बताया कि इस सेवाकार्य में स्वंम सेवकों ने 36 लाख काम के घंटे लगाए। सेवा करने वालों में देश-विदेश से लोग आए और उन्होंने प्रसाद निर्माण और वितरण की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इसमें अदाणी समूह के वे 5000 कर्मचारी भी शामिल हैं जिन्होंने महाकुंभ में आकर श्रद्धालुओं की सेवा की। अदाणी समूह ने अपने कर्मचारियों को कुंभ में जाकर सेवा करने का अनुपम मौका दिया था। 5000 कर्मचारियों ने महाकुंभ में जाकर अपनी सेवाएं दीं। समूह इसे अपने कर्मचारियों के बीच सेवाभाव विकसित करने के एक मौके की तरह देखता है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इस बार अदाणी समूह की तरफ से महाकुंभ में व्यापक स्तर पर सहयोग एवं सेवा देखने को मिली। समूह ने इस्कॉन (ISKCON) के अलावा देश के सबसे पुराने धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रकाशन गीताप्रेस गोरखपुर से हाथ मिलाया। गीताप्रेस के साथ मिलकर अदाणी समूह ने 1 करोड़ आरती संग्रह का वितरण लिया था। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने 21 जनवरी 2025 को अपने परिवार के साथ इस्कॉन (ISKCON) में प्रसाद सेवा एवं आरती संग्रह वितरण में हिस्सा लिया।

Tags: AdaniISKCONMahaprasadPeople
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Vedanta

Vedanta एल्यूमिनियम से देष को मिली रिस्टोरा लो कार्बन एल्यूमिनियम की पहली खेप

2 years ago
Yogasan Sports

पंचकूला सेक्टर 3 में योगासन खेल के विस्तार विषय पर बैठक आयोजित |

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Hospital

कोलकाता के आरजी स्टोन्स यूरोलॉजी एंड लैप्रोस्कोपी Hospital, में हॉर्सशू किडनी में जटिल पीयूजे रुकावट का सफलतापूर्वक किया गया इलाज़

March 24, 2026
बेटे

बेटे की गुमशुदगी से अस्पताल में भर्ती पिता की हालत गंभीर, 8 मार्च से लापता है UPSC की तैयारी कर रहा छात्र

March 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)