• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, July 30, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी मुर्तजा अब्बासी को लेकर यूपी पुलिस का बड़ा खुलासा, ISIS से जुड़े हैं तार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 1, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
मुर्तजा अब्बासी

मुर्तजा अब्बासी

लखनऊ। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के बाहर सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाला अहमद मुर्तजा अब्बासी बेहद शातिर है। उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती पर उसने आज बड़ा राज खोला है।

अहमद मुर्तजा अब्बासी से बड़े राज खुलवाने में लगीं जांच एजेंसियों की पड़ताल के दौरान मुर्तजा पर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों ने माना कि मुर्तजा आइएसआइएस के सम्पर्क में था। अब्बासी ने विदेशी सिम कार्ड भी खरीदा था। इसके जरिए आइएसआइएस जैसे खतरनाक आतंकी संगठनों के संपर्क में आया था। वह विदेशी सिम कार्ड की मदद से आइएसआइएस के सम्पर्क में था। उसने नेपाल के रास्ते लाखों रुपया सीरिया भेजा था। उसने कई बार नेपाल के जरिए सीरिया में लोगों के पास पैसे भी भेजे थे। इसकी शुरुआत उसने 2012 से 2015 के बीच की। बीते डेढ़ साल के दौरान वह करीब आठ लाख रुपये नेपाली बैंकों के जरिए सीरिया भेज चुका है। मुर्तजा मुम्बई में बीटेक की पढ़ाई के दौरान ही आतंकी संगठनों के संपर्क में आ गया था। वह यमन मूल के के अमेरिकी इमाम अनवर नासिर अल अवलाकी से भी प्रभावित है।

एटीएस ने मुर्तजा अब्बासी को गोरखपुर पुलिस की कस्टडी से अपनी कस्टडी में ले लिया है। उसे लखनऊ मुख्यालय लाकर पूछताछ की जा रही है। एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमले के मामले में हमारी गिरफ्त में आए आरोपित अहमद मुर्तजा अब्बासी से गहन पड़ताल जारी है। उसके कई ई-डिवाइस, उसके विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट जैसे जीमेल, ट्विटर, फेसबुक के साथ ही साथ ई-वॉलेट का डेटा विश्लेषण किया गया है।

प्रशांत कुमार ने बताया कि गोरक्षनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमले के अभियुक्त मुर्तजा से यूपी एटीएस की गई पूछताछ में आतंकी संगठन आइएसआइएस के एक्टिविस्ट से सम्पर्क में होने, आइएसआइएस की शपथ लेने व इस आतंकी के समर्थकों को आर्थिक सहायता देने की पुष्टि हुई है।

विदेशी सिम से बनाए अकाउंट : मुर्तजा ने इंटरनेट मीडिया अकाउंट की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि वह इस्लामिक अवेकनिंग फोरम पर इस्लाम की बातें सुनता और सवाल पूछता था। उसने 29 डालर का विदेशी सिम खरीदा था, जिसके जरिए वह सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर सीरिया, अरब क्रांति और आइएसआइएस से जुड़े वीडियो देखता था। एटीएस को मुर्तजा के एक टेलिग्राम अकाउंट के बारे में भी पता चला है। मुर्तजा के बैंक खातों की करीब 20 लाख रुपये हैं। कुछ खाते निष्क्रिय हैं। मुर्तजा के संपर्क के मामले में पुलिस ने अब तक सहारनपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजनगर में छापेमारी की है। सहारनपुर से एक मौलाना को हिरासत में लिया गया है। अब्बासी की काल डिटेल और काल लोकेशन के आधार पर भी उससे संपर्क रखने वालों की धरपकड़ जारी है।

Tags: Ahmad Murtaza AbbasiAttack on Gorakhnath MandirGorakhnath Temple AttackGorakhnath Temple Attackedlucknow-city-crimenewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Cheistha Kochhar Foundation

Cheistha Kochhar Foundation and Jindal Institute of Behavioural Sciences Sign MoU to Advance Behavioural Science-led Social Impact

3 months ago
थर्ड डिग्री

यूपी: थाने में दी थर्ड डिग्री, मारपीट में युवक हो गया बहरा, इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिस कर्मियों पर एफआईआर

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

July 29, 2026
Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

July 29, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)