• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Wednesday, August 5, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

कैलीफोर्निया से दुष्कर्म के मामले में वांछित US नागरिक को STF ने किया गिरफ्तार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 18, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
2
कैलिफोर्निया

मेरठ। अमेरिका के कैलिफोर्निया में दुष्कर्म के मामले में वांछित अमेरिकी नागरिक रत्नेश भूटानी को एसटीएफ ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया। उसकी अमेेेेेरिका की पुलिस को कई वर्ष से तलाश थी।  अमेरिका ने भूटानी के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया था। उसे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। उसका बालीवुड से भी सबंध रहा है। वह फिल्‍म निर्माण से जुड़ा हुआ था।

अमेरिकी युवती से शादी कर हासिल की नागरिकता  

शनिवार को पुलिस लाइंस में प्रेस वार्ता के दौरान एसटीएफ एएसपी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि मूलरूप से गोविंदपुरी, मोदीनगर (गाजियाबाद) निवासी रत्नेश भूटानी 1996 में मोशटेक कैंसर लैब में काम करने अमेरिका के कैलिफोर्निया गया था। वहां रत्नेश के चाचा पहले से रहते हैं। उसने वहीं पर कैलिफोर्निया की युवती से शादी कर अमेरिका की नागरिकता हासिल कर ली। वर्ष 2006 में रत्नेश ने अपनी करीबी रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित होने के बाद रत्नेश पत्नी को वहीं छोड़कर भारत भाग आया। उसने भारत में पायलट आकांक्षा चौधरी से दूसरी शादी कर ली।

2014 से लगातार जारी हो रहे थे समन

2014 से लगातार रत्नेश भूटानी के नाम से समन जारी हो रहे थे लेकिन उसका कोई पता नहीं चलने के कारण समन वापस लौटाए जाते रहे। 2021 में जानकारी मिली कि रत्नेश कंकरखेड़ा के न्यू सैनिक विहार में रहता है और उसने दिल्ली हाईवे पर अमनताश होटल एवं रिसोर्ट संचालित किया हुआ है। तभी पटियाला हाउस कोर्ट दिल्ली ने रत्नेश के खिलाफ वारंट जारी कर दिया। इसके बाद इंटरपोल ने रत्नेश को वांछित घोषित कर यूपी के डीजीपी से उसकी गिरफ्तारी का आग्रह किया।

डीजीपी ने अगस्त-2022 में एसटीएफ को पकड़ने का दिया टास्क 

डीजीपी ने अगस्त-2022 में एसटीएफ को रत्नेश को पकड़ने का टास्क दिया। तभी से एसटीएफ उसे तलाश रही थी। तीन दिन पहले रत्नेश आगरा में अपने किसी रिश्तेदार के जमीनी विवाद में समझौता कराने गया था। एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को रत्नेश को आगरा के हरिपर्वत थानाक्षेत्र में केनरा बैंक रीजनल कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया।

फिल्म अभिनेता ऋषि भूटानी का भाई है रत्नेश  

दरअसल, रत्नेश भूटानी थ्रिलर फिल्म ‘बोलो राम’ के अभिनेता ऋषि भूटानी का भाई है। ऋषि भूटानी मुंबई में रहते हैं।  ‘बोलो राम’ से रत्नेश निर्माता के तौर पर जुड़ा हुआ था।

Tags: newsRatnesh Bhutani arrestedstateSTF Arrested US citizenSTF MeerutUS citizen arrestedUS citizen Ratnesh arrestedwanted Ratnesh Bhutani arrested
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Ganga Vilas Cruise

वाराणसी से रवाना हुआ दुनिया का सबसे लम्बा रिवर क्रूज, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, 51 दिनों में तय करेगा 3200 किमी की दुरी|

4 years ago
वंदे मातरम

‘वंदे मातरम’ में देखने मिलेगा भारत की संस्कृति और स्वतंत्रता का अद्भुत संगम

12 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Air Fryer

Crompton Launches Ameo Edge Air Fryer, Bringing Together Healthier Cooking and Everyday Convenience

August 4, 2026
Somaiya Vidyavihar University

From One Man Vision to a Shared Dream: Somaiya Vidyavihar University Opens the 2026 FISU World University Championship Squash

August 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)