ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 4, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home International

रूसी हमलों के बीच अमेरिका के रक्षा और विदेश मंत्री करेंगे यूक्रेन का दौरा, कीव में करेंगे जेलेंस्की से मुलाकात

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 24, 2022
in International
0
विदेश मंत्री

विदेश मंत्री

कीव। विदेश मंत्री: रूस और यूक्रेन (russia-ukraine war) की जंग को दो माह पूरे हो चुके हैं। फिलहाल इसके थमने के आसार भी कम ही दिखाई दे रहे हैं। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले तेज कर रहा है। इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लायड आस्टिन रविवार को कीव के दौरे पर जाने वाले हैं इस दौरान उनकी मुलाकात यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिने जेलेंस्‍की से होगी। रूस के साथ छिड़ी जंग के बीच ये पहला मौका है जब अमेरिकी मंत्री से जेलेंस्‍की की मुलाकात होगी।

हैवी वैपंस को लेकर होगी बात

ये मुलाकात मुख्‍यतौर पर यूक्रेन की अपील पर उसको दिए जाने वाले शक्तिशाली हथियारों को लेकर होनी है। हालांकि व्‍हाइट हाउस की तरफ से फिलहाल इन दोनों नेताओं के कीव दौरे की पुष्टि नहीं की है। पेंटागन ने भी इस बारे में कुछ भी जानकारी देने से साफ इन्‍कार कर दिया है। बता दें कि अमेरिकी मंत्रियों के दौरे की जानकारी यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने ही मीडिया से साझा की थी।

जेलेंस्‍की ने दी जानकारी

एक अंडरग्राउंड मेट्रो स्‍टेशन पर की गई प्रेस वार्ता में जेलेंस्‍की ने कहा था कि इस मुलाकात में वो अमेरिकी नेताओं से भारी हथियारों की डिलीवरी पर बात करेंगे। जेलेंस्‍की का कहना था कि रूस से मुकाबले के लिए यूक्रेन को हैवी वैपंस की जरूरत है। उन्‍होंने इस बात की भी उम्‍मीद जताई थी कि भारी हथियारों से यूक्रेन अपने खोए हुए इलाकों को दोबारा पाने में सफल हो जाएगा। इस दौरान उनहोंने ये भी माना था कि यूक्रेन के कुछ इलाके रूस ने अपने कब्‍जे में ले लिए हैं।

स्‍टील प्‍लांट पर हमले तेज

गौरतलब है कि राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की का ये बयान ऐसे समय में आया है जब मारीपुल में रूस ने स्‍टील प्‍लांट पर दोबारा हमले करने शुरू कर दिए हैं। इस प्‍लांट में करीब दो हजार से अधिक यूक्रेनी सैनिक मौजूद हैं। इन सैनिकों ने रूस के हथियार डाल कर सम‍र्पण करने की अपील को खारिज कर दिया है। रूस ने इस प्‍लांट को चारों तरफ से घेर रखा है। रूस ने पहले इसके अंदर हमला करने से अपने जवानों को मना कर दिया था। रूस का कहना है कि भूख प्‍यास और हथियारों के न रहने पर उन्‍हें समर्पण करना ही होगा। लेकिन, अब मीडिया में आई खबर के मुताबिक रूस ने दोबारा इस पर हमले तेज कर दिए हैं।  (विदेश मंत्री)

हजारों की जा चुकी है जान

रूस ने यूक्रेन को 24 फरवरी को पहली बार हमला किया था। तब से अब तक इस जंग में हजारों लोगों की जान जा चुकी है। यूक्रेन को इस जंग से अरबों डालर का नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ रूस (रूस में दवाओं की किल्‍लत) की सेना के भी कई वरिष्‍ठ अधिकारी समेत हजारों जवानों की जान इस युद्ध में जा चुकी है। इस युद्ध ने यूक्रेन के कई शहरों को मलबे में तब्‍दील कर दिया है। रूस ने कुछ शहरों पर कब्‍जे का भी दावा किया है। यहां पर आपको ये भी बता दें कि रूस ने दक्षिणी यूक्रेन को अपने कब्‍जे में कर लेने की बात भी कही है। अब रूस की कोशिश डोबास और क्रीमिया के बीच जमीनी संपर्क स्‍थापित करना है।

मिसाइल हमले आगे भी रह सकते हैं जारी

यूक्रेन का अनुमान है कि मारीपोल में हजारों की संख्‍या में नागरिक मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र और रेड क्रॉस ने भी ऐसी ही आशंका जताई है। यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार संयंत्र में 1,000 से अधिक नागरिक भी हैं। दक्षिण यूक्रेन डोनबास और लुहान्स्क को औद्योगिक गढ़ माना जाता है। यूक्रेन की सेना ने अपने बयान में कहा है कि उन्‍होंने शनिवार को रूस के 12 हमलों को बेकार कर दिया और रूस के चार टैंकों, बख्तरबंद उपकरणों की पंद्रह इकाइयों और पांच तोपखाने प्रणालियों को भी नष्ट कर दिया। जेलेंस्‍की का कहना है कि रूस के पास मिसाइलों की कोई कमी नहीं है, इसलिए वो इसको आगे भी जारी रख सकते हैं।

Tags: americaAntony BlinkenBlinken and AustinRussia Ukraine crisisRussia Ukraine warUS highest-level visit to UkraineUS Secretary of Stateworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

छेड़खानी

गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी: शिकायत करने पर चाचा और भाई का फोड़ा सिर; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया

4 years ago
बुंदेलखंड

बुंदेलखंड 24×7 की मेहनत लाई रंग, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में गूंजा बुंदेलखंड का गौरवशाली इतिहास

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In